Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: बंद घर को बनाया निशाना, चोरी के बाद चोरों ने जड़ा अपना ताला
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - बंद घर को बनाया निशाना, चोरी के बाद चोरों ने जड़ा अपना ताला

बंद घर को बनाया निशाना, चोरी के बाद चोरों ने जड़ा अपना ताला

State Desk Bihar
Last updated: अगस्त 22, 2026 4:30 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 सप्ताह पहले
मुंगेर के पूरबसराय में बंद घर में चोरी के बाद लगा दूसरा ता
साझा करें

वन विभाग के कर्मी श्रवण कुमार तबादले के बाद खगड़िया कर गए शिफ्ट; आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने में जुटी है पूरबसराय थाने की पुलिस

संवाद सहयोगी, मुंगेर : पूरबसराय थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। दिलावरपुर काली स्थान के पीछे गुपचुप गली में चोरों ने वन विभाग के कर्मी श्रवण कुमार के बंद घर का ताला तोड़कर जेवरात, नकदी और इलेक्ट्रानिक सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान की कीमत करीब 10 लाख बताई जा रही है। वारदात की सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चोरी के बाद चोर मुख्य गेट पर अपना दूसरा ताला लगाकर आराम से फरार हो गए।

श्रवण कुमार करीब एक साल पहले तबादला होने के बाद परिवार के साथ खगड़िया में रह रहे हैं। मुंगेर स्थित उनका मकान लंबे समय से बंद था। शनिवार सुबह जब वह घर पहुंचे तो मुख्य गेट पर अपना ताला गायब देख दंग रह गए। उसकी जगह दूसरा ताला लगा था। केयरटेकर से पूछताछ में जब उसने ताला लगाने से इन्कार किया तो चोरी की आशंका हुई।

ताला तोड़कर अंदर जाने पर कमरों का सामान बिखरा मिला। अालमीरा का लाकर टूटा था और बाक्स पलंग भी खुला पड़ा था। जांच में सोने की चेन, कान की बाली, अंगूठी, नथ सहित चांदी के जेवरात, करीब 40 हजार रुपये नकद, एलसीडी और होम थिएटर गायब मिले। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत 10 लाख के आसपास है।

घटना की सूचना मिलते ही पूरबसराय थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस चोरों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी में जुटी है।

ये भी पढ़े

“घर-घर झंडा” एवं “चलो पंचायत, चलो वार्ड” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित
सुरक्षित प्रसव, राशन कार्ड और पंचायत सरकार भवन के उपयोग को लेकर डीएम ने जनप्रतिनिधियों से की अपील
सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी
ओंगारी के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और तालाबों का डीएम ने किया निरीक्षण

बंद मकान में इतनी बड़ी चोरी और वारदात के बाद चोरों का अपना ताला लगा जाना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया चोरी की घटना हुई है मामले की जांच की जा रही है।

TAGGED:Bihar Newsपूरबसराय थानामुंगेर क्राइममुंगेर चोरी
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर धरहरा अंचल कार्यालय के लिपिक का 500 रुपये लेते वीडियो वायरल धरहरा में गालीबाज सीओ के बाद अब लिपिक का कारनामा, 500 रुपये लेते वीडियो वायरल
अगली ख़बर पोठिया बाजार में चाकूबाजी के बाद पुलिस जांच करती हुई पोठिया बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल 4 सितंबर 2026 सभी 12 राशियों का राशिफल

आज का राशिफल 4 सितंबर 2026: जन्माष्टमी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

बिहारशरीफ में कांग्रेस की बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता

“घर-घर झंडा” एवं “चलो पंचायत, चलो वार्ड” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित

एकंगरसराय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करतीं डीएम उदिता सिंह

सुरक्षित प्रसव, राशन कार्ड और पंचायत सरकार भवन के उपयोग को लेकर डीएम ने जनप्रतिनिधियों से की अपील

डीआईजी कुमार आशीष ने छात्रों को नशे से दूर रहने की दी सीख

सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी

ओंगारी सूर्य मंदिर और तालाब का निरीक्षण करतीं डीएम उदिता सिंह

ओंगारी के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और तालाबों का डीएम ने किया निरीक्षण

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?