Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: धरहरा में गालीबाज सीओ के बाद अब लिपिक का कारनामा, 500 रुपये लेते वीडियो वायरल
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - धरहरा में गालीबाज सीओ के बाद अब लिपिक का कारनामा, 500 रुपये लेते वीडियो वायरल

धरहरा में गालीबाज सीओ के बाद अब लिपिक का कारनामा, 500 रुपये लेते वीडियो वायरल

State Desk Bihar
Last updated: अगस्त 22, 2026 4:24 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 सप्ताह पहले
धरहरा अंचल कार्यालय के लिपिक का 500 रुपये लेते वीडियो वायरल
साझा करें

-वीडियो में लिपिक ने कहा-इतने रुपये में काम नहीं होगा और राशि देनी पड़ेगी
-वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप

मुंगेर। धरहरा अंचल कार्यालय में कथित तौर पर बिना नजराना दिए काम नहीं होने की शिकायतों के बीच एक और मामला सामने आया है। अभी गालीबाज सीओ से जुड़ा मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अंचल में कार्यरत निम्नवर्गीय लिपिक कार्तिक यादव का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया।

प्रसारित वीडियो दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। हालांकि, दैनिक जागरण वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में लिपिक कार्तिक यादव एक व्यक्ति से 500 रुपये लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह कथित रूप से कहते दिख रहे हैं कि इतने रुपये में काम नहीं होगा, और राशि देनी पड़ेगी।

बताया जा रहा है कि वीडियो लगान निर्धारण से संबंधित काम के दौरान का है। वीडियो में रुपये देने वाला व्यक्ति भी लिपिक से कुछ राशि वापस करने की बात कहता सुनाई दे रहा है। इसके बाद लिपिक की ओर से और राशि की मांग किए जाने का दावा किया जा रहा है।

वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप

वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

ये भी पढ़े

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार
दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा
बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार
हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

लोगों का कहना है कि यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है और निर्धारित प्रक्रिया से इतर राशि लेने की पुष्टि होती है तो संबंधित कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। अंचल कार्यालय में जमीन, लगान निर्धारण समेत अन्य राजस्व कार्यों के लिए लोगों को बार-बार चक्कर लगाना पड़ता है।

ऐसे में यदि किसी कर्मचारी द्वारा निर्धारित शुल्क के अलावा राशि की मांग की जाती है तो यह गंभीर विषय है। लोगों ने पूरे मामले की जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

नियम के विरुद्ध काम पर होगी जांच : एडीएम

नियम के विरुद्ध काम किए जाने की शिकायत या मामला सामने आता है तो उसकी जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध जल्द कार्रवाई की जाएगी। काम के एवज में पैसा लेना सरासर गलत और अपराध की श्रेणी में है।
– मनोज कुमार, (ADM)

TAGGED:Bihar NewsMunger News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर जगदीशपुर में BPSC शिक्षिका सौम्या राज की संदिग्ध मौत जगदीशपुर में BPSC शिक्षिका सौम्या राज की संदिग्ध मौत, किराये के मकान में मिला शव
अगली ख़बर मुंगेर के पूरबसराय में बंद घर में चोरी के बाद लगा दूसरा ता बंद घर को बनाया निशाना, चोरी के बाद चोरों ने जड़ा अपना ताला

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल 2 सितंबर 2026: मेष से कन्या तक जानें करियर, धन और प्रेम का हाल

आज का राशिफल 2 सितंबर 2026: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से कन्या तक का भविष्यफल

बछवाड़ा में 2 सितंबर को बिजली कटौती, फतेहा चिरंजीवीपुर और रसीदपुर प्रभावित

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापना के लिए MoU

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा

नालंदा एसपी हृदय कांत का थानों में औचक निरीक्षण

बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद जांच करती पुलिस

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?