Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: औरंगाबाद में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 20 यात्री घायल; पांच की हालत गंभीर
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - औरंगाबाद में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 20 यात्री घायल; पांच की हालत गंभीर

औरंगाबाद में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 20 यात्री घायल; पांच की हालत गंभीर

State Desk Bihar
Last updated: अगस्त 13, 2026 1:48 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 3 सप्ताह पहले
औरंगाबाद जीटी बाइपास पर बस और ट्रक की भीषण टक्कर
साझा करें

औरंगाबाद: नगर थाना क्षेत्र के जीटी बाइपास ओवरब्रिज के पास गुरुवार भोर करीब ढाई बजे यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा महिंद्रा शोरूम के सामने हुआ। दुर्घटना में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

ओवरब्रिज पर टर्न लेते समय हुआ हादसा

नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा के अनुसार, हंसराज नामक बस वाराणसी से झारखंड के पाटन (डालटेनगंज) जा रही थी। जीटी बाइपास ओवरब्रिज से डालटेनगंज की ओर जाने के लिए बस सर्विस रोड पर उतर रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज आवाज के साथ जीटी रोड का लोहे का डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रक के अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है।

बस में फंसे यात्रियों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की नींद खुल गई। बस से यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए।

ये भी पढ़े

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’
दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट
एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक
पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

कई यात्री घायल, तीन को किया गया रेफर

हादसे में घायल यात्रियों में सदर प्रखंड के बधोई गांव निवासी महाराणा सिंह, उनकी पत्नी बालमती देवी, सूरज कुमार सिंह, बबलू कुमार सिंह, मदनपुर के गुलाबबिगहा निवासी राजेश यादव, गयाजी के पथरा निवासी सुनील कुमार, नरेश यादव की पत्नी नागेश्वरी देवी, औरंगाबाद के हरिनारायण, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पवई भैरोपुर निवासी विजय तिवारी, कृष्णा सोनी, अंबा के धीरज कुमार, गया के डुमरिया निवासी मुर्तजा अंसारी, अरवल के बेलखारा निवासी सत्या कुमार सिंह, भभुआ के बारे गांव निवासी अर्जुन पांडेय और बबलू पांडेय समेत अन्य यात्री शामिल हैं।

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

बस के मालिक को दी गई घटना की सूचना

नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि बस पर लिखे विवरण के अनुसार वह बीएचयू वाराणसी की बस है। बस पर अंकित नंबर के आधार पर उसके मालिक को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

TAGGED:Aurangabad NewsBihar NewsBus Truck Accident
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सिंहेश्वरनाथ मंदिर परिसर में पंडाल में लगी आग सिंहेश्वरनाथ मंदिर परिसर में शादी के पंडाल में लगी आग, पटाखे की चिंगारी से मचा हड़कंप
अगली ख़बर मां थावे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गोपालगंज मुख्यमंत्री ने थावे मेडिकल कॉलेज के स्थल का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल 3 सितंबर 2026, जानें सभी 12 राशियों के लिए दिन का हाल।

आज का राशिफल 3 सितंबर 2026: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल

नालंदा के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में दीदी की रसोई का शुभारंभ

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’

दानापुर स्टेशन पर रेलवे का विशेष टिकट जांच अभियान

दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर शराब के साथ सीवान में गिरफ्तार

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?