Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: खगड़िया में फर्जी IAS के घर छापा, 80 ATM-20 क्रेडिट कार्ड और VIP गाड़ियां बरामद
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - खगड़िया में फर्जी IAS के घर छापा, 80 ATM-20 क्रेडिट कार्ड और VIP गाड़ियां बरामद

खगड़िया में फर्जी IAS के घर छापा, 80 ATM-20 क्रेडिट कार्ड और VIP गाड़ियां बरामद

Last updated: अगस्त 9, 2026 1:45 अपराह्न
By : Dinman News Network
Published on : 3 सप्ताह पहले
खगड़िया में फर्जी IAS के घर छापा
नकली IAS अधिकारी गिरफ्तार, Photo Credit-TV9 Bharatvarsh
साझा करें

बिहार के खगड़िया जिले में कथित फर्जी IAS अधिकारी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार में पुलिस ने शनिवार को मनीष कुमार गुप्ता के घर पर छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान घर से बड़ी संख्या में बैंक कार्ड, VIP पास, चेकबुक और दूसरे सामान बरामद किए गए हैं। बरामद सामान में 80 डेबिट यानी ATM कार्ड और 20 क्रेडिट कार्ड शामिल हैं। इसके अलावा भारत सरकार लिखी दो गाड़ियां और बारहसिंघा के दो सींग मिलने की भी बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान कई ऐसे सामान और दस्तावेज मिले, जिनसे उसकी कथित फर्जी पहचान और रसूख दिखाने की कोशिश का खुलासा हुआ। मामले में गोगरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने मनीष कुमार गुप्ता को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर की गई। डीआईयू, गोगरी डीएसपी चंदन ठाकुर और गोगरी पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जमालपुर बाजार स्थित मनीष कुमार गुप्ता के घर की तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान पुलिस को कई ऐसी चीजें मिलीं, जिनके आधार पर उसकी कथित पहचान और गतिविधियों की जांच शुरू की गई है। मामले में गोगरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने मनीष कुमार गुप्ता को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस टीम जब मनीष कुमार गुप्ता के घर पहुंची तो वहां दो गाड़ियां खड़ी मिलीं। पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों पर भारत सरकार लिखा बोर्ड लगा था। इनमें एक काले रंग की टेस्ला EV कार थी, जिस पर DL9CBN9002 नंबर अंकित था, जबकि दूसरी सफेद सफारी कार थी, जिस पर DL3CAX4911 नंबर अंकित था।

पुलिस के मुताबिक दोनों वाहनों पर भारत सरकार का बोर्ड लगा था। पूछताछ के दौरान मनीष ने दोनों गाड़ियों को अपना बताया, लेकिन भारत सरकार का बोर्ड लगाने के संबंध में पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

ये भी पढ़े

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’
दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट
एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक
पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

पूछताछ में खुद को बताया IAS अधिकारी

पुलिस का कहना है कि छापेमारी के दौरान घर के बाहर मिले मनीष कुमार गुप्ता ने पूछताछ में खुद को IAS अधिकारी बताया। उसने अपने मोबाइल फोन में एक कथित पहचान पत्र भी दिखाया। पुलिस ने इस पहचान पत्र का प्रिंट आउट निकालकर जब्त कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने खुद को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट होने का दावा भी किया। हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में यह दावा प्रथम दृष्टया फर्जी पाया गया है। अब पुलिस इस पहचान और उसके दावों की विस्तृत जांच कर रही है।

20 क्रेडिट कार्ड और 80 डेबिट कार्ड बरामद

गोगरी थानाध्यक्ष के अनुसार तलाशी के दौरान मनीष कुमार गुप्ता के घर से विभिन्न बैंक और कंपनियों के 20 क्रेडिट कार्ड, करीब 80 डेबिट कार्ड और दो VIP पास बरामद किए गए। इसके अलावा चार अलग-अलग बैंकों की चेकबुक और 11 CCTV कैमरों का DVR भी पुलिस ने जब्त किया है।

पुलिस इन सभी सामानों और दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाता था और आरोपी की गतिविधियों का दायरा कितना बड़ा था।

बारहसिंघा के सींग और विदेशी शराब मिलने का दावा

पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान घर के अंदर से बारहसिंघा के दो सींग भी बरामद हुए हैं। इन्हें जब्त कर लिया गया है। इनके संबंध में वन्यजीव कानून के तहत भी जांच की जा सकती है। इसके अलावा घर से विदेशी शराब मिलने की बात भी पुलिस ने कही है।

पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार मनीष कुमार गुप्ता ने जमालपुर बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय के समीप एक बहुमंजिला मकान बनाया है। स्थानीय स्तर पर उसके कथित रसूख और रहन-सहन को लेकर भी चर्चा रही है।

हालांकि आरोपी द्वारा कथित रूप से लोगों को नौकरी दिलाने, प्रभाव जमाने या ठगी करने जैसे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अब बरामद दस्तावेजों, बैंक कार्ड, वाहनों, VIP पास और अन्य सामान के आधार पर उसकी गतिविधियों की जांच कर रही है।

TAGGED:Bihar CrimeBihar NewsFake IASKhagaria CrimeKhagaria News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर अबुजा में बिहार के शतरंज खिलाड़ियों का जलवा, जीते 7 पदक अबुजा में बिहार के शतरंज खिलाड़ियों का जलवा, जीते 7 पदक
अगली ख़बर 9 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है World Tribal Day 9 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है World Tribal Day, जानिए इतिहास और महत्व

ये भी पढ़ें

नालंदा के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में दीदी की रसोई का शुभारंभ

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’

दानापुर स्टेशन पर रेलवे का विशेष टिकट जांच अभियान

दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर शराब के साथ सीवान में गिरफ्तार

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

नालंदा में Preventive Policing के तहत रात में पुलिस पेट्रोलिंग

क्राइम कंट्रोल को लेकर नालंदा में Preventive Policing पर जोर, रात में सड़क पर उतरी पुलिस टीम

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?