Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: औरंगाबाद में सोननगर रेलवे अंडरब्रिज पर बड़ा हादसा, बालू लदा 22 चक्का ट्रेलर पुल के पाया से टकराया
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - औरंगाबाद में सोननगर रेलवे अंडरब्रिज पर बड़ा हादसा, बालू लदा 22 चक्का ट्रेलर पुल के पाया से टकराया

औरंगाबाद में सोननगर रेलवे अंडरब्रिज पर बड़ा हादसा, बालू लदा 22 चक्का ट्रेलर पुल के पाया से टकराया

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 18, 2026 4:33 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 1 दिन पहले
औरंगाबाद के सोननगर रेलवे अंडरब्रिज में पुल के पाया से टकराया 22 चक्का ट्रेलर
औरंगाबाद के सोननगर रेलवे अंडरब्रिज में पुल के पाया से टकराया 22 चक्का ट्रेलर
साझा करें

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र स्थित सोननगर रेलवे अंडरब्रिज में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बालू से लदा 22 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर रेलवे पुल के पाया से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि दुर्घटना में पुल के पाया को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, रेलवे की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

अनियंत्रित होकर पुल के पाया से टकराया ट्रेलर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर बारुण की ओर जा रहा था। सोननगर रेलवे अंडरब्रिज के पास पहुंचते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पुल के मजबूत पाया से जा भिड़ा। टक्कर के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

हादसे में साइकिल सवार भी घायल

दुर्घटना के दौरान एक साइकिल सवार के घायल होने की भी सूचना है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घायल को इलाज के लिए डेहरी अस्पताल भेजा गया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं हो सकी थी।

अंडरब्रिज में आए दिन होते हैं हादसे

स्थानीय लोगों का कहना है कि सोननगर रेलवे अंडरब्रिज लंबे समय से दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है। उपप्रमुख प्रतिनिधि एवं राजद नेता विजय कुमार यादव ने बताया कि यहां अक्सर बाइक, साइकिल और अन्य वाहन हादसों का शिकार होते हैं।

ये भी पढ़े

12 साल में भारत की ‘ग्रीन ट्रांसफॉर्मेशन’: BJP ने सोलर से जंगल और वाइल्डलाइफ तक गिनाईं उपलब्धियां
प्रेमिका के लिए 8 देशों की सरहदें पार कर गया कलाकार, साइकिल पर सवार होकर तय किया हजारों मील का सफर
न नौकरी, न पढ़ाई, न ट्रेनिंग: देश के कई जिलों में युवा NEET कैटेगरी में
काजल राघवानी की कार पर पथराव, बेकाबू भीड़ के बीच बाल-बाल बचीं भोजपुरी अभिनेत्री

उनके अनुसार, अंडरब्रिज में जलजमाव, टूटी सड़क और खराब जलनिकासी व्यवस्था के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

सड़क मरम्मत और पुल निरीक्षण की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे और प्रशासन से अंडरब्रिज की जर्जर सड़क की मरम्मत, बेहतर जलनिकासी व्यवस्था और पुल की सुरक्षा का तत्काल निरीक्षण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो भविष्य में और बड़े हादसे हो सकते हैं।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

बारुण थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी है।

TAGGED:Aurangabad NewsBihar NewsSonnagar Underbridge
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पटना के दीपनगर में पड़ोसियों के बीच चाकूबाजी की घटना पटना में गाड़ी धोने के दौरान छींटा पड़ने पर खूनी झड़प, चाकूबाजी में एक की मौत; दो घायल
अगली ख़बर डुमरांव में एनएच-922 से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण की जांच की मांग डुमरांव में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

ये भी पढ़ें

BJP Green Transformation में भारत की सोलर एनर्जी, जंगल और वाइल्डलाइफ की तस्वीर

12 साल में भारत की ‘ग्रीन ट्रांसफॉर्मेशन’: BJP ने सोलर से जंगल और वाइल्डलाइफ तक गिनाईं उपलब्धियां

पीके महानंदिया की भारत से स्वीडन तक साइकिल यात्रा और प्रेम कहानी

प्रेमिका के लिए 8 देशों की सरहदें पार कर गया कलाकार, साइकिल पर सवार होकर तय किया हजारों मील का सफर

PLFS 2025 में 250 जिलों के युवाओं की NEET स्थिति

न नौकरी, न पढ़ाई, न ट्रेनिंग: देश के कई जिलों में युवा NEET कैटेगरी में

बिहारशरीफ में काजल राघवानी की कार पर पथराव

काजल राघवानी की कार पर पथराव, बेकाबू भीड़ के बीच बाल-बाल बचीं भोजपुरी अभिनेत्री

नालंदा डीएम उदिता सिंह छात्राओं से संवाद करती हुईं

डीएम ने छात्राओं से किया सीधा संवाद, कहा- शिक्षा और कौशल से बनें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • झारखण्‍ड

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?