Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोनपुर में बाढ़ राहत शिविर का किया निरीक्षण, पीड़ितों से बात की
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोनपुर में बाढ़ राहत शिविर का किया निरीक्षण, पीड़ितों से बात की

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोनपुर में बाढ़ राहत शिविर का किया निरीक्षण, पीड़ितों से बात की

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 7, 2026 8:28 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 महीना पहले
सोनपुर बाढ़ राहत शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का निरीक्षण
सोनपुर बाढ़ राहत शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का निरीक्षण
साझा करें

सारण जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

सारण : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सारण जिले के सोनपुर शहर स्थित स्काउट एंड गाइड सेंटर में संचालित बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राहत शिविर में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने स्वयं प्रभावित लोगों के साथ भोजन किया तथा भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। राहत शिविर में रह रहे लोगों ने व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें भोजन, आवासन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में संचालित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पंजीकरण-सह-नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था का भी जायजा लिया। साथ ही महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग रहने की व्यवस्था का निरीक्षण किया और शिविर में रह रहे लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र एवं शैक्षणिक शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, शैक्षणिक गतिविधियों एवं खान-पान के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित बच्चों की शिक्षा एवं अन्य आवश्यक गतिविधियां प्रभावित न हों तथा शिविरों में बच्चों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें।

Dinman Times ads 728-90

स्वास्थ्य एवं पशु चिकित्सा सेवाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उपलब्ध जांच एवं उपचार सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि बीमार होने की स्थिति में बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और किसी भी व्यक्ति को इलाज के लिए परेशानी न हो।

ये भी पढ़े

पटना के होटल-रेस्तरां की रसोई में मिलीं गंभीर खामियां, एक फ्रिज में वेज-नॉनवेज, खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट
भागलपुर के स्कूलों में MDM फल पर बदलाव, अब केले के साथ मौसमी फल देने का निर्देश
बांका में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांच, भागलपुर-पटना समेत आठ टीमें सेमीफाइनल में
भोजपुर के पकड़ी और सरैया में ‘खेत बचाओ अभियान’, प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य पर किसानों को प्रशिक्षण

पशु चिकित्सा शिविर की भी जानकारी लेते हुए उन्होंने पशुओं के लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध रखने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशु चारा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में आपदा की स्थिति में सरकार पूरी तरह प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, चिकित्सा, पढ़ाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है तथा प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने के बाद घर-घर जाकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा तथा प्रभावित लोगों को हरसंभव राहत उपलब्ध कराई जाएगी।

Dinman Times ads 728-90

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, सारण के डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसएसपी रौशन कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

TAGGED:Bihar Newsसम्राट चौधरीसारणसारण बाढ़सोनपुरसोनपुर बाढ़
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पटना में बाढ़ राहत अभियान के तहत तैनात नावें और राहत व्यवस्था पटना में बाढ़ का मोर्चा संभालने उतरा प्रशासन, 189 नावें और 34 सामुदायिक रसोई सक्रिय
अगली ख़बर राजेंद्र पार्क घूमने गई महिला दो बच्चियों समेत लापता राजेंद्र पार्क घूमने निकली महिला दो मासूम बच्चियों समेत लापता, परिवार में मचा हड़कंप
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

होटल पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल

पटना के होटल-रेस्तरां की रसोई में मिलीं गंभीर खामियां, एक फ्रिज में वेज-नॉनवेज, खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट

भागलपुर MDM में अब बदल-बदलकर मिलेंगे मौसमी फल

भागलपुर के स्कूलों में MDM फल पर बदलाव, अब केले के साथ मौसमी फल देने का निर्देश

बांका वॉलीबॉल प्रतियोगिता: सेमीफाइनल में पहुंचीं टीमें

बांका में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांच, भागलपुर-पटना समेत आठ टीमें सेमीफाइनल में

भोजपुर में ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग

भोजपुर के पकड़ी और सरैया में ‘खेत बचाओ अभियान’, प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य पर किसानों को प्रशिक्षण

आपकी क्लिक मोर देन मिलियन वर्ड्स थी थापा भाई

आपकी क्लिक मोर देन मिलियन वर्ड्स थी थापा भाई

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?