Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: झारखंड में 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को मंजूरी, Hemant Soren सरकार का बड़ा मानवीय फैसला
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - झारखण्‍ड - झारखंड में 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को मंजूरी, Hemant Soren सरकार का बड़ा मानवीय फैसला

झारखंड में 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को मंजूरी, Hemant Soren सरकार का बड़ा मानवीय फैसला

Last updated: जुलाई 31, 2026 2:21 अपराह्न
By : Dinman News Network
Published on : 1 महीना पहले
झारखंड में 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को मंजूरी, Hemant Soren सरकार का बड़ा मानवीय फैसला
साझा करें

डेस्क: रांची से एक अहम प्रशासनिक और मानवीय फैसले में झारखंड सरकार ने 26 आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों की रिहाई को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न जेलों में बंद आजीवन कारावासियों के मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में कुल 79 मामलों पर विचार किया गया। इनमें 37 नए मामले शामिल थे, जबकि 42 ऐसे मामले भी थे जिन्हें पिछली बैठकों में मंजूरी नहीं मिल सकी थी। प्रत्येक मामले की पात्रता, जेल में आचरण, सजा की अवधि, कानूनी प्रावधान, न्यायालय की टिप्पणियां, संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक और प्रोबेशन अधिकारियों की रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए गहन समीक्षा की गई। सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद 26 कैदियों की रिहाई पर सहमति बनी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्पष्ट कहा कि सरकार केवल सजा तक सीमित सोच नहीं रखती, बल्कि सुधार और समाज में सम्मानजनक पुनर्वास को भी उतना ही महत्वपूर्ण मानती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जेल से रिहा होने वाले लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, रोजगार और सामाजिक पुनर्स्थापन के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे नई शुरुआत कर सकें।

बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी प्रमंडलों में ओपन जेल स्थापित करने की दिशा में भी पहल तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से जल्द भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा। माना जा रहा है कि ओपन जेल की व्यवस्था से अच्छे आचरण वाले बंदियों को सुधारात्मक वातावरण मिलेगा और उनके पुनर्वास की प्रक्रिया और मजबूत होगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मानसिक रूप से बीमार उन बंदियों का भी डाटा बेस तैयार करने का निर्देश दिया जो अभी जेल में हैं या रिहा हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाया जाए ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें।

ये भी पढ़े

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’
दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट
एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक
पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

सरकार का कहना है कि यह फैसला न्याय व्यवस्था, मानवीय संवेदनाओं और सुधारात्मक सोच के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में उठाया गया कदम है। बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीजीपी तदाशा मिश्रा, विधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कारा एवं सुधारात्मक सेवाओं के अधिकारी तथा न्यायिक आयुक्त सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

TAGGED:Breaking NewsHemant SorenJharkhandJharkhand NewsPrison Reform
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर Bihar Social Media Rules: फेक न्यूज और भड़काऊ पोस्ट पर सख्ती, IG-DIG जारी करेंगे टेकडाउन नोटिस Bihar Social Media Rules: फेक न्यूज और भड़काऊ पोस्ट पर सख्ती, IG-DIG जारी करेंगे टेकडाउन नोटिस
अगली ख़बर क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट के लिए न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट के लिए न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान

ये भी पढ़ें

नालंदा के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में दीदी की रसोई का शुभारंभ

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’

दानापुर स्टेशन पर रेलवे का विशेष टिकट जांच अभियान

दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर शराब के साथ सीवान में गिरफ्तार

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

नालंदा में Preventive Policing के तहत रात में पुलिस पेट्रोलिंग

क्राइम कंट्रोल को लेकर नालंदा में Preventive Policing पर जोर, रात में सड़क पर उतरी पुलिस टीम

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?