Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: पुनपुन के तेज बहाव में 3 KM तक बह गई वृद्ध महिला, पटना में युवकों ने नदी से निकाला सुरक्षित
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - पुनपुन के तेज बहाव में 3 KM तक बह गई वृद्ध महिला, पटना में युवकों ने नदी से निकाला सुरक्षित

पुनपुन के तेज बहाव में 3 KM तक बह गई वृद्ध महिला, पटना में युवकों ने नदी से निकाला सुरक्षित

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 8, 2026 11:01 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 महीना पहले
पुनपुन नदी में बही महिला को युवकों ने बचाया
पुनपुन नदी में बही महिला को युवकों ने बचाया
साझा करें

शौच के लिए नदी किनारे गई थी मीना देवी, पैर फिसलते ही पानी में गिरीं; बऊआं गांव के पांच युवकों ने शोर सुनकर बचाई जान

किंजर (अरवल)। पुनपुन नदी के तेज बहाव में बहकर करीब तीन किलोमीटर दूर पटना जिले के सिगोड़ी थाना क्षेत्र तक पहुंची एक वृद्ध महिला को स्थानीय युवकों ने साहस दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला मंगलवार को शौच के लिए नदी के पास गई थी, इसी दौरान पैर फिसलने से वह पानी में गिर गई और तेज धारा के साथ बहने लगी।

घटना एनएच-33 पर पुनपुन नदी पुल के नीचे की बताई जा रही है। पानी में गिरने के बाद महिला को तेज बहाव अपने साथ बहाता ले गया। इसी दौरान उनकी साड़ी में पानी और हवा भर जाने से वह गुब्बारे की तरह फूल गई। बताया जा रहा है कि इसी वजह से महिला घटनास्थल के आसपास डूबने से बच गईं, लेकिन नदी की धारा उन्हें लगातार आगे ले जाती रही।

तीन किलोमीटर दूर पहुंची महिला, लगातार लगाती रही आवाज

पानी के तेज बहाव में बहते हुए महिला करीब तीन किलोमीटर दूर पटना जिले के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के बऊआं गांव के पास पहुंच गईं। वहां वह लगातार शोर मचाकर मदद की गुहार लगा रही थीं।

महिला की आवाज सुनकर बऊआं गांव के कुछ नवयुवकों ने नदी की ओर ध्यान दिया। स्थिति को समझते ही पांच युवकों ने नदी में छलांग लगा दी और महिला को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Dinman Times ads 728-90

निशांत, गुड्डू और बबलू समेत पांच युवकों ने दिखाई हिम्मत

महिला की जान बचाने वालों में निशांत कुमार, गुड्डू कुमार और बबलू कुमार सहित पांच युवक शामिल थे। तेज बहाव के बावजूद युवकों ने जोखिम उठाकर नदी में प्रवेश किया और वृद्ध महिला को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब रहे।

ये भी पढ़े

28 अक्टूबर: राष्ट्रीय प्रथम उत्तरदाता दिवस और आपातकालीन सेवाओं का साहस
ऐतिहासिक मुड़मा जतरा: 1400 वर्षों की परंपरा, आदिवासी अस्मिता और सामाजिक एकता का महापर्व
कोचस ज्वेलरी लूट में पुलिस को सुराग, चप्पल-टोपी और मोबाइल लोकेशन से जांच तेज
राजगीर में सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत

महिला के नदी से बाहर आने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसके बाद ग्रामीणों ने उनके परिवार वालों को घटना की जानकारी दी।

कुर्था थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं मीना देवी

बचाई गई महिला की पहचान कुर्था थाना क्षेत्र के सच्चाई मठिया गांव निवासी शिवशंकर पासवान की पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है।

परिजनों को सूचना मिलने के बाद महिला के पुत्र सहित अन्य स्वजन बऊआं गांव पहुंचे। इसके बाद मीना देवी को उनके परिजन अपने साथ घर ले गए।

Dinman Times ads 728-90

साड़ी बनी सहारा, युवकों ने बचाई जान

इस घटना में एक तरफ पुनपुन नदी का तेज बहाव महिला के लिए खतरा बना हुआ था, वहीं पानी और हवा से फूल गई उनकी साड़ी ने उन्हें तत्काल डूबने से बचाने में मदद की। इसके बाद करीब तीन किलोमीटर तक बहने के बावजूद महिला शोर मचाती रहीं। आखिरकार बऊआं गांव के युवकों ने उनकी आवाज सुनी और समय रहते नदी में उतरकर उन्हें सुरक्षित निकाल लिया।

TAGGED:Bihar Newsअरवलकिंजरपुनपुन नदीसिगोड़ी
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पटना में पावर सब-स्टेशन का निरीक्षण और बिजली व्यवस्था पटना में बिजली व्यवस्था की होगी कड़ी निगरानी, पावर सब-स्टेशनों का SOP के तहत होगा अनुरक्षण
अगली ख़बर मोहनपुर से लापता नाबालिग की तलाश के लिए SIT गठित 13 दिन से लापता 14 वर्षीय किशोरी की तलाश तेज, मगध IG ने बनाई SIT
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

राष्ट्रीय प्रथम उत्तरदाता दिवस

28 अक्टूबर: राष्ट्रीय प्रथम उत्तरदाता दिवस और आपातकालीन सेवाओं का साहस

मुड़मा जतरा

ऐतिहासिक मुड़मा जतरा: 1400 वर्षों की परंपरा, आदिवासी अस्मिता और सामाजिक एकता का महापर्व

बंगका स्लो लॉरिस

1930 के दशक से वैज्ञानिक रिकॉर्ड से गायब विषैला प्राइमेट इंडोनेशिया में मिला, गंभीर संकट में बंगका स्लो लॉरिस

कैनाबिस

अमेरिका में कैनाबिस वैध होने के बाद हृदय रोगों के अस्पताल मामलों में तेज वृद्धि का संबंध: अध्ययन

कोचस ज्वेलरी लूट: चप्पल-टोपी और मोबाइल लोकेशन से सुराग

कोचस ज्वेलरी लूट में पुलिस को सुराग, चप्पल-टोपी और मोबाइल लोकेशन से जांच तेज

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?