Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: Nepal Flood Live: नेपाल में भोटेकोशी नदी का कहर, 105 भारतीयों समेत 384 यात्री लापता; बिहार-यूपी में हाई अलर्ट
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - Nepal Flood Live: नेपाल में भोटेकोशी नदी का कहर, 105 भारतीयों समेत 384 यात्री लापता; बिहार-यूपी में हाई अलर्ट

Nepal Flood Live: नेपाल में भोटेकोशी नदी का कहर, 105 भारतीयों समेत 384 यात्री लापता; बिहार-यूपी में हाई अलर्ट

Akash Kumar
Last updated: अगस्त 26, 2026 10:34 अपराह्न
By : Akash Kumar
Published on : 1 सप्ताह पहले
Nepal Flood Live Updates: पल-पल की बड़ी खबरें
साझा करें

Nepal Flood Live Updates: नेपाल में बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। चीन-तिब्बत सीमा से लगे रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तिमुरे, स्याफ्रुबेसी और आसपास के इलाकों में घर, सड़कें, पुल, वाहन और कई बुनियादी ढांचे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस आपदा के बाद बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

नेपाल पर्यटन बोर्ड की शुरुआती जानकारी के मुताबिक प्रभावित इलाकों में 384 यात्रियों के लापता होने की सूचना है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। विदेशी नागरिकों में 105 भारतीय बताए गए हैं। अधिकारियों और ट्रैवल एजेंसियों की मदद से इन आंकड़ों का सत्यापन किया जा रहा है।

नेपाल सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में खोज एवं बचाव अभियान चला रही हैं। कई हेलीकॉप्टरों को भी राहत कार्य में लगाया गया है, हालांकि कुछ इलाकों में तेज बहाव और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

इस बीच नेपाल में आई बाढ़ का असर भारत के सीमावर्ती इलाकों पर भी पड़ने की आशंका है। बिहार और उत्तर प्रदेश में प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में अलर्ट बढ़ा दिया है। बिहार में गंडक नदी के किनारे बसे जिलों को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि यूपी के महाराजगंज और कुशीनगर में भी तैयारियां तेज की गई हैं।

1 week agoअगस्त 26, 2026 7:32 अपराह्न

नेपाल में फंसे यूपी के लोगों के लिए हेल्पलाइन जारी

नेपाल में बाढ़ या आपदा में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों की मदद के लिए सरकार ने 1070 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। परिजन इस नंबर पर संपर्क कर जरूरी जानकारी और सहायता ले सकते हैं।

1 week agoअगस्त 26, 2026 7:03 अपराह्न

नेपाल बाढ़ में मृतकों का आंकड़ा 62 पहुंचा

नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ से अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 500 लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालात को देखते हुए भारत ने मदद की तैयारी तेज कर दी है। भारतीय वायुसेना के C-17, C-130J और C-295 विमान स्टैंडबाय पर रखे गए हैं। वहीं, बिहार में भी NDRF टीमों को अलर्ट किया गया है।

1 week agoअगस्त 26, 2026 6:58 अपराह्न

नेपाल बाढ़: बिहार-UP में NDRF अलर्ट

नेपाल में आई फ्लैश फ्लड के बाद भारत के सीमावर्ती इलाकों में भी चिंता बढ़ गई है। गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए बिहार और उत्तर प्रदेश में अलर्ट बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, नेपाल में चीन सीमा के पास GLOF की आशंका के चलते त्रिशूली नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा है। स्थिति को देखते हुए बिहार के पश्चिम चंपारण और मुजफ्फरपुर में NDRF की दो टीमें भेजी गई हैं। राज्य में बाढ़ से निपटने के लिए कुल 9 NDRF टीमें तैनात हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भी एक अतिरिक्त टीम भेजी गई है, जिसके बाद राज्य में कुल 11 NDRF टीमें तैनात हैं।

1 week agoअगस्त 26, 2026 6:52 अपराह्न

नेपाल बाढ़ पर राहुल गांधी ने जताया दुख, लापता भारतीयों की सुरक्षित वापसी की अपील

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ से मची तबाही पर गहरी चिंता और दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय तीर्थयात्रियों समेत सैकड़ों लोगों के लापता होने की खबर बेहद चिंताजनक है। राहुल गांधी ने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में उन परिवारों के साथ उनकी पूरी सहानुभूति है, जो अपने प्रियजनों की सुरक्षित वापसी और उनकी खबर का इंतजार कर रहे हैं।

Deeply concerned by the devastating flash floods in Nepal, where hundreds of people, including Indian pilgrims have gone missing.

My heartfelt condolences to the bereaved families of those who have lost their lives. My thoughts are with the families anxiously waiting for news…

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 26, 2026
1 week agoअगस्त 26, 2026 6:41 अपराह्न

नेपाल बाढ़ में अब तक 55 लोगों की मौत

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 55 शव बरामद किए जा चुके हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

1 week agoअगस्त 26, 2026 6:36 अपराह्न

नेपाल में लापता लोगों का आंकड़ा 463 पहुंचा

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद लापता लोगों की संख्या बढ़कर 463 हो गई है। सामने आई नई जानकारी के मुताबिक इनमें 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। इसके अलावा 52 विदेशी नागरिकों और 13 नेपाली नागरिकों के लापता होने की सूचना मिली है।

1 week agoअगस्त 26, 2026 6:00 अपराह्न

बाढ़ की वजह को लेकर जांच जारी

अचानक आई इस बाढ़ की सटीक वजह को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। विशेषज्ञों और अधिकारियों की ओर से ग्लेशियल गतिविधि, बर्फ-पत्थर के अचानक खिसकने और अन्य प्राकृतिक कारणों की संभावनाओं की जांच की जा रही है। Reuters की रिपोर्ट में संभावित आइस-रॉक एवेलॉन्च और भूकंपीय गतिविधि के संबंध की भी चर्चा की गई है, हालांकि कारण की अंतिम पुष्टि अभी नहीं हुई है।

1 week agoअगस्त 26, 2026 5:50 अपराह्न

भारतीय वायुसेना राहत मिशन के लिए तैयार

भारत ने नेपाल में राहत और बचाव अभियान में सहायता के लिए तैयारी शुरू कर दी है। रक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार भारतीय वायुसेना को राहत मिशन के लिए तैयार रखा गया है और NDRF को भी जरूरत पड़ने पर अभियान में शामिल किया जा सकता है।

1 week agoअगस्त 26, 2026 5:45 अपराह्न

यूपी के सीमावर्ती जिलों में भी खतरा

नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में भी अलर्ट बढ़ाया गया है। महाराजगंज और कुशीनगर समेत संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

1 week agoअगस्त 26, 2026 5:40 अपराह्न

बिहार में हाई अलर्ट

नेपाल में आई बाढ़ के बाद बिहार में गंडक नदी को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है।

1 week agoअगस्त 26, 2026 5:35 अपराह्न

हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को भी नुकसान

अचानक आई बाढ़ से नेपाल के कई हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट प्रभावित हुए हैं। शुरुआती रिपोर्टों में कम से कम एक दर्जन परियोजनाओं के प्रभावित होने की बात कही गई है। इससे बिजली उत्पादन और स्थानीय बुनियादी ढांचे पर भी असर पड़ने की आशंका है।

1 week agoअगस्त 26, 2026 5:32 अपराह्न

PM मोदी ने नेपाल को हरसंभव मदद का भरोसा दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ और उससे हुई तबाही को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से फोन पर बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने बाढ़ में हुई जनहानि पर गहरी संवेदना व्यक्त की और मुश्किल की इस घड़ी में भारत की ओर से नेपाल के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

प्रधानमंत्री ने नेपाल में राहत और बचाव कार्यों के लिए हरसंभव सहायता देने की बात कही। उन्होंने प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए भरोसा दिलाया कि भारत जरूरत के समय नेपाल की मदद के लिए तैयार है।

Spoke to Prime Minister Balendra Shah and conveyed condolences on the loss of lives due to the floods in Nepal. The people of India stand in solidarity with their sisters and brothers in Nepal at this difficult time.

India is ready to provide all possible humanitarian…

— Narendra Modi (@narendramodi) August 26, 2026
1 week agoअगस्त 26, 2026 5:30 अपराह्न

कई इलाकों में सड़क और पुल तबाह

बाढ़ का सबसे ज्यादा असर रसुवा जिले के तिमुरे और स्याफ्रुबेसी क्षेत्रों में देखा गया है। तेज पानी के बहाव में कई वाहन, सड़कें, पुल और अन्य ढांचे क्षतिग्रस्त हुए हैं। नेपाल-चीन सीमा से जुड़े महत्वपूर्ण रास्ते भी प्रभावित हुए हैं।

1 week agoअगस्त 26, 2026 5:25 अपराह्न

नेपाल सेना ने रेस्क्यू अभियान तेज किया

नेपाल सेना और सुरक्षा बलों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया है। हेलीकॉप्टरों, ड्रोन और अन्य संसाधनों की मदद से फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

1 week agoअगस्त 26, 2026 5:20 अपराह्न

105 भारतीय नागरिक भी लापता

लापता विदेशी नागरिकों की सूची में 105 भारतीय नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा 37 एनआरआई के भी प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। भारतीय नागरिकों के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए संबंधित एजेंसियां और अधिकारी लगातार संपर्क में हैं।

1 week agoअगस्त 26, 2026 5:10 अपराह्न

384 यात्रियों के लापता होने की सूचना

नेपाल पर्यटन बोर्ड की शुरुआती सूची के अनुसार भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के बाद कुल 384 यात्री लापता बताए गए हैं। इनमें 291 विदेशी और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। अधिकारियों ने साफ किया है कि यह प्रारंभिक सूची है और इसकी पुष्टि की जा रही है।

TAGGED:Nepal Flash FloodNepal FloodNepal Flood Live
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर Silver Price Today: चांदी ₹2.44 लाख किलो पहुंची, सोना ₹610 सस्ता चांदी ने फिर पकड़ी तेज रफ्तार, ₹2.44 लाख किलो पहुंचा भाव, सोना ₹610 सस्ता
अगली ख़बर आज का राशिफल 27 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें किसकी चमकेगी किस्मत आज का राशिफल 27 अगस्त 2026: इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, जानें 12 राशियों का हाल

ये भी पढ़ें

नालंदा के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में दीदी की रसोई का शुभारंभ

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’

दानापुर स्टेशन पर रेलवे का विशेष टिकट जांच अभियान

दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर शराब के साथ सीवान में गिरफ्तार

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

नालंदा में Preventive Policing के तहत रात में पुलिस पेट्रोलिंग

क्राइम कंट्रोल को लेकर नालंदा में Preventive Policing पर जोर, रात में सड़क पर उतरी पुलिस टीम

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?