Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस अलर्ट, आईजी ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस अलर्ट, आईजी ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस अलर्ट, आईजी ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 26, 2026 7:09 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 52 मिनट पहले
नालंदा में त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस की सुरक्षा समीक्षा
साझा करें

Nalanda news। पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने नालंदा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में एसपी हृदय कांत, सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं प्रमुख थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे। इस दौरान जिले की कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों के निष्पादन और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

शांति व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता

आईजी जितेंद्र राणा ने अधिकारियों को जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित मामलों में आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी कर मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान

त्योहारी मौसम को देखते हुए महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। मंदिरों, पूजा पंडालों एवं नदी घाटों पर महिलाओं की संभावित भीड़ को देखते हुए महिला कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, स्कूलों और धार्मिक स्थलों के आसपास सादे लिबास में पुलिसकर्मियों तथा महिला पुलिस बल की तैनाती करने को कहा गया।

शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती

आईजी ने शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध समय रहते निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित करने को कहा गया।

खतरनाक स्टंटबाजी पर भी सख्ती

सड़क पर खतरनाक स्टंटबाजी को लेकर भी आईजी ने सख्ती बरतने के निर्देश दिए। रांची-पटना हाईवे एवं नव निर्मित चौड़ी सड़कों पर विशेष गश्ती दल तैनात करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया।

ये भी पढ़े

‘Murrah Man of India’ डॉ. इंद्रजीत सिंह का AGRI100 सूची में चयन, बिहार के लिए गौरव का अवसर
विशेष अभियान में बिहार शरीफ से एक बाल श्रमिक विमुक्त
सीईसी ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकपा-माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च
लखीसराय में खड़े ट्रक से टकराया ऑटो, चालक की मौत; कई यात्री गंभीर

गणेश पूजा, दुर्गा पूजा और छठ को लेकर सुरक्षा

आईजी ने गणेश पूजा, दुर्गा पूजा एवं छठ पर्व को लेकर जिलेभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया।

TAGGED:Nalanda News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर गुमला के पालकोट में नाबालिग बच्ची से अपराध के मामले की जांच 13 साल की बच्ची से दरिंदगी का आरोप, पिता की शिकायत पर FIR: गुमला में 4-5 युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप; गंभीर हालत में RIMS में इलाज
अगली ख़बर डॉ. इंद्रजीत सिंह AGRI100 Agriculture Leadership List 2026 ‘Murrah Man of India’ डॉ. इंद्रजीत सिंह का AGRI100 सूची में चयन, बिहार के लिए गौरव का अवसर

ये भी पढ़ें

डॉ. इंद्रजीत सिंह AGRI100 Agriculture Leadership List 2026

‘Murrah Man of India’ डॉ. इंद्रजीत सिंह का AGRI100 सूची में चयन, बिहार के लिए गौरव का अवसर

नालंदा में त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस की सुरक्षा समीक्षा

त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस अलर्ट, आईजी ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

गुमला के पालकोट में नाबालिग बच्ची से अपराध के मामले की जांच

13 साल की बच्ची से दरिंदगी का आरोप, पिता की शिकायत पर FIR: गुमला में 4-5 युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप; गंभीर हालत में RIMS में इलाज

एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय धावक सावन बरवाल

Asian Games 2026 – सातवां दिन – सावन बरवाल का ऐतिहासिक सिल्वर, शूटिंग में भी रजत

बिहार शरीफ में वोकल फॉर लोकल अभियान के दौरान डॉ. प्रीती शेखर

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने से मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था : डॉ. प्रीती शेखर

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?