Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: फुटपाथ दुकानदारों का ऐलान: मांगें नहीं मानी तो 7 अक्टूबर को नगर परिषद का घेराव
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - फुटपाथ दुकानदारों का ऐलान: मांगें नहीं मानी तो 7 अक्टूबर को नगर परिषद का घेराव

फुटपाथ दुकानदारों का ऐलान: मांगें नहीं मानी तो 7 अक्टूबर को नगर परिषद का घेराव

अविनाश पांडेय
Last updated: अक्टूबर 4, 2026 7:15 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 3 सप्ताह पहले
Nalanda News Rajgir Footpath Vendors Protest
Nalanda News Rajgir Footpath Vendors Protest
साझा करें

Nalanda News: राजगीर में फुटपाथ दुकानदारों ने वेंडिंग जोन और पुनर्वास सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। नालंदा फुटपाथ दुकानदार अधिकार मंच, राजगीर शाखा की मासिक बैठक रविवार को अजातशत्रु होटल के सभागार में हुई। बैठक में बड़ी संख्या में फुटपाथ दुकानदार शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए मंच के राज्य समन्वयक डॉ. अमित कुमार पासवान ने कहा कि नगर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर फुटपाथ दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नगर विक्रय समिति की बैठक में पुनर्वास का प्रस्ताव पारित होने के बावजूद अब तक दुकानदारों को व्यवस्थित नहीं किया गया है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर 7 अक्टूबर 2026 को नगर परिषद, राजगीर का घेराव किया जाएगा। दुकानदारों ने नगर विक्रय समिति की नियमित बैठक कराने,

Dinman Times ads 728-90

चिन्हित वेंडिंग जोन बनाकर पुनर्वास करने, टाउन प्लानिंग कमिटी में दुकानदारों के प्रतिनिधि को शामिल करने, सिटी मिशन मैनेजर की स्थायी बहाली और वेंडिंग कार्ड का समय पर नवीनीकरण कराने की मांग रखी।

ये भी पढ़े

मधेपुरा में मेडिकल कॉलेज की पांचवीं मंजिल से फरार दो कैदी गिरफ्तार, बेडशीट से बनाई रस्सी
कोसी स्नातक सीट पर डॉ. एनके यादव की हैट्रिक, 11 हजार से अधिक वोटों से जीत
कोचस ज्वेलरी लूट में पुलिस को सुराग, चप्पल-टोपी और मोबाइल लोकेशन से जांच तेज
राजगीर में सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत

मंच के अध्यक्ष रमेश कुमार पान ने बैठक की अध्यक्षता की, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल भदानी ने संचालन किया। वरिष्ठ नेता उमराव प्रसाद निर्मल ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। समाजसेवी अनिता कुमारी गुप्ता ने भी दुकानदारों के समर्थन की बात कही।

बैठक में राजू साव, शंकर कुमार, दुर्गा प्रसाद, अरुण कुमार, रेखा देवी सहित सैकड़ों फुटपाथ दुकानदार मौजूद रहे। सभी ने 7 अक्टूबर के प्रस्तावित घेराव को सफल बनाने का संकल्प लिया।

TAGGED:Nalanda NewsRajgirRajgir News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर Nalanda News: वेना में शराब समेत 11 आरोपी गिरफ्तार वेना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब समेत 11 आरोपी गिरफ्तार
अगली ख़बर Nalanda News Shiksha Samvad Teacher Rights शिक्षकों के अधिकारों की आवाज बनेगी मजबूत, शिक्षा संवाद में उठा सम्मान और सुरक्षा का मुद्दा
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

मधेपुरा मेडिकल कॉलेज से दो कैदी फरार, पुलिस ने पकड़ा

मधेपुरा में मेडिकल कॉलेज की पांचवीं मंजिल से फरार दो कैदी गिरफ्तार, बेडशीट से बनाई रस्सी

कोसी स्नातक सीट पर एनके यादव की हैट्रिक जीत

कोसी स्नातक सीट पर डॉ. एनके यादव की हैट्रिक, 11 हजार से अधिक वोटों से जीत

अंतरराष्ट्रीय एनीमेशन दिवस

28 अक्टूबर: अंतरराष्ट्रीय एनीमेशन दिवस और चलती तस्वीरों की कला

राष्ट्रीय प्रथम उत्तरदाता दिवस

28 अक्टूबर: राष्ट्रीय प्रथम उत्तरदाता दिवस और आपातकालीन सेवाओं का साहस

मुड़मा जतरा

ऐतिहासिक मुड़मा जतरा: 1400 वर्षों की परंपरा, आदिवासी अस्मिता और सामाजिक एकता का महापर्व

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?