Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 1, 2026 6:01 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 3 घंटे पहले
हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद जांच करती पुलिस
हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद जांच करती पुलिस
साझा करें

22 वर्षीय युवक की मौत से इलाके में सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम; घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

बिहारशरीफ। नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र में मंगलवार को 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चौरिया गांव निवासी करमू चौधरी के पुत्र सिंधु कुमार के रूप में हुई है। उसका शव कल्याण बिगहा और हरनौत थाना क्षेत्र की सीमा के समीप अकमलचक खंदा के पास एक पेड़ से लटका मिला।

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

तनाव में रहने की बात आई सामने

ग्रामीणों के अनुसार, सिंधु कुमार की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी और वह तनाव में रहता था। बताया गया कि उसका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़े

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार
दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा
बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार
हरेका में कर्मचारियों ने मनाया ब्लैक-डे, OPS बहाली की मांग; NPS-UPS का विरोध

पुलिस ने शुरू की जांच

हरनौत थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

परिवार का इकलौता बेटा था सिंधु

परिजनों के अनुसार, सिंधु कुमार अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन की भी बीमारी के कारण पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना के बाद चौरिया गांव और आसपास के इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

TAGGED:Bihar NewsHarnaut NewsNalanda CrimeNalanda News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर हरेका में OPS बहाली की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों का ब्लैक-डे हरेका में कर्मचारियों ने मनाया ब्लैक-डे, OPS बहाली की मांग; NPS-UPS का विरोध
अगली ख़बर नालंदा एसपी हृदय कांत का थानों में औचक निरीक्षण बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार

ये भी पढ़ें

बछवाड़ा में 2 सितंबर को बिजली कटौती, फतेहा चिरंजीवीपुर और रसीदपुर प्रभावित

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापना के लिए MoU

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा

नालंदा एसपी हृदय कांत का थानों में औचक निरीक्षण

बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद जांच करती पुलिस

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

हरेका में OPS बहाली की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों का ब्लैक-डे

हरेका में कर्मचारियों ने मनाया ब्लैक-डे, OPS बहाली की मांग; NPS-UPS का विरोध

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?