Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: गोतिया विवाद में फायरिंग, युवक की मौत, भाई गंभीर
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - गोतिया विवाद में फायरिंग, युवक की मौत, भाई गंभीर

गोतिया विवाद में फायरिंग, युवक की मौत, भाई गंभीर

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 2, 2026 1:50 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 घंटे पहले
नालंदा के संतन बिगहा में फायरिंग के बाद पुलिस जांच
नालंदा के संतन बिगहा में फायरिंग के बाद पुलिस जांच
साझा करें

बिहारशरीफ: नालंदा जिले के रथरी थाना क्षेत्र के संतन बिगहा गांव में मंगलवार की रात गोतिया के बीच चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। करीब 11 बजे हुई फायरिंग में गोली लगने से 25 वर्षीय संजीव कुमार यादव की मौत हो गई।

वहीं, उसका भाई कविन्द्र यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना मिलने पर थरथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

ग्रामीणों के अनुसार, दो दिन पूर्व धान के खेत में निकौनी करने के दौरान नंदु यादव और भोनु यादव के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद नंदु यादव के समर्थन में कुछ लोग भोनु यादव के घर पहुंचे थे।

इसी दौरान मामला और बढ़ गया। बताया जाता है कि मिथलेश यादव ने दो दिन पहले हुए विवाद को लेकर दोबारा झगड़ा करने से मना किया था। इसी बात को लेकर बाद में मिथलेश यादव और नंदु यादव के बीच विवाद हो गया।

बताया जाता है कि इसी विवाद के दौरान फायरिंग हुई। गोली लगने से संजीव कुमार यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, उनके भाई कविन्द्र यादव भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़े

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा आदेश; 6 साल बाद फिर खुलेगी मौत की फाइल
जहानाबाद में मोरहर नदी की तेज धारा में बहे तीन मजदूर, दो सुरक्षित निकले; एक अब भी लापता
30 सेकंड में चार मौतों से मचा हड़कंप, शराब पार्टी में जहर की आशंका; पुलिस ने बताया साजिशन हत्या का मामला
गंगा-पुनपुन खतरे के निशान से ऊपर, पटना के दियारा और निचले इलाकों में फैला पानी; बढ़ी चिंता

ग्रामीणों ने बताया कि विवाद में शामिल दोनों पक्षों के लोग आपस में गोतिया हैं। मामूली विवाद से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते हिंसक हो गया और फायरिंग तक पहुंच गया।

थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। फायरिंग के कारणों, घटना में शामिल लोगों और गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद घटना की स्थिति और स्पष्ट होगी।

TAGGED:Bihar Newsथरथरीनालंदानालंदा क्राइमबिहारशरीफसंतन बिगहा
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर बाढ़ में शराब पार्टी के बाद चार युवकों की मौत का मामला 30 सेकंड में चार मौतों से मचा हड़कंप, शराब पार्टी में जहर की आशंका; पुलिस ने बताया साजिशन हत्या का मामला
अगली ख़बर मोरहर नदी में मजदूरों के बहने का हादसा जहानाबाद में मोरहर नदी की तेज धारा में बहे तीन मजदूर, दो सुरक्षित निकले; एक अब भी लापता

ये भी पढ़ें

दिशा सालियान मौत मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच का आदेश दिया

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा आदेश; 6 साल बाद फिर खुलेगी मौत की फाइल

मोरहर नदी में मजदूरों के बहने का हादसा

जहानाबाद में मोरहर नदी की तेज धारा में बहे तीन मजदूर, दो सुरक्षित निकले; एक अब भी लापता

नालंदा के संतन बिगहा में फायरिंग के बाद पुलिस जांच

गोतिया विवाद में फायरिंग, युवक की मौत, भाई गंभीर

बाढ़ में शराब पार्टी के बाद चार युवकों की मौत का मामला

30 सेकंड में चार मौतों से मचा हड़कंप, शराब पार्टी में जहर की आशंका; पुलिस ने बताया साजिशन हत्या का मामला

पटना में गंगा और पुनपुन नदी का बढ़ता जलस्तर

गंगा-पुनपुन खतरे के निशान से ऊपर, पटना के दियारा और निचले इलाकों में फैला पानी; बढ़ी चिंता

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?