13 चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं, शुगर और फुल बॉडी चेकअप की भी रही सुविधा
Nalanda News: रेड क्रॉस सोसाइटी के श्रम कल्याण केंद्र स्थित विस्तारित भवन में मंगलवार को साप्ताहिक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ 13 चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। सुबह 7:30 बजे से 9 बजे तक चले शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. श्याम बिहारी, डॉ. नीतीश कुमार, आई स्पेशलिस्ट डॉ. अभिनव कुमार सिंह और सर्जन डॉ. आशुतोष कुमार ने मरीजों की जांच की। हड्डी एवं नस से संबंधित बीमारियों के लिए डॉ. शंभू कुमार तथा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि कुमार ने परामर्श दिया।
सामान्य एवं मौसमी बीमारियों के लिए जनरल फिजिशियन डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. इंद्रजीत कुमार और डॉ. वीरेंद्र कुमार ने मरीजों की जांच की। वहीं फिजियोथेरेपी के लिए डॉ. शहजाद आलम और ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने सेवाएं दीं। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार और डॉ. रितेश कुमार ने भी मरीजों को परामर्श दिया।
शिविर में निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श के साथ ब्लड शुगर जांच और फुल बॉडी चेकअप की सुविधा भी उपलब्ध रही। चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान और उचित उपचार के लिए आवश्यक सलाह दी।
आयोजकों ने बताया कि नियमित रूप से आयोजित होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य आम लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है।