Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: छपरा में JPU गार्ड की ट्रक से कुचलकर मौत, साइकिल से ड्यूटी जा रहे थे रामजीत प्रसाद
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - छपरा में JPU गार्ड की ट्रक से कुचलकर मौत, साइकिल से ड्यूटी जा रहे थे रामजीत प्रसाद

छपरा में JPU गार्ड की ट्रक से कुचलकर मौत, साइकिल से ड्यूटी जा रहे थे रामजीत प्रसाद

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 27, 2026 6:38 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 घंटे पहले
छपरा के नेवाजी टोला चौक पर JPU गार्ड की ट्रक से कुचलकर मौत
साझा करें

छपरा। शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेवाजी टोला चौक के समीप शनिवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार जयप्रकाश विश्वविद्यालय (JPU) के गार्ड रामजीत प्रसाद को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के बड़ा तकिया गांव निवासी दुर्गा प्रसाद के पुत्र रामजीत प्रसाद के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।

चार साल से जयप्रकाश विश्वविद्यालय में कर रहे थे नौकरी

स्वजनों के अनुसार, रामजीत प्रसाद पिछले करीब चार वर्षों से जयप्रकाश विश्वविद्यालय में गार्ड के पद पर कार्यरत थे। वह प्रतिदिन अपने गांव से साइकिल से विश्वविद्यालय ड्यूटी करने आते-जाते थे।

शनिवार की रात भी वह साइकिल से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान नेवाजी टोला चौक के पास तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गंभीर रूप से घायल रामजीत प्रसाद ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी ली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़े

10 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पंचायत सचिव गिरफ्तार, 132 सिम कार्ड के इस्तेमाल का खुलासा
CBSE राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, सीनियर वर्ग में ITM ग्लोबल स्कूल ग्वालियर ने जीता खिताब
सिवान में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौत
जमुई में भाई वीरेंद्र ने सरकार पर साधा निशाना, कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी पर उठाए सवाल

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

रामजीत प्रसाद की मौत की खबर मिलते ही स्वजन सदर अस्पताल पहुंचे। वहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं।

परिजनों के अनुसार, परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी रामजीत प्रसाद पर ही थी। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है।

TAGGED:Chhapra News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नालंदा में रेड क्रॉस सोसाइटी के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते विशेषज्ञ चिकित्सक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की मरीजों की जांच
अगली ख़बर नालंदा में ईंट भट्ठे से 480 लीटर बीयर बरामद फ्लाई ऐश ईंट भट्ठे में छापेमारी, 480 लीटर बीयर बरामद

ये भी पढ़ें

अरवल में पंचायत सचिव गिरफ्तार, 10 करोड़ की साइबर ठगी का मामला

10 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पंचायत सचिव गिरफ्तार, 132 सिम कार्ड के इस्तेमाल का खुलासा

OpenAI AI एजेंट और DNS सैंडबॉक्स सुरक्षा से जुड़ी खबर

OpenAI के AI एजेंट ने तोड़ी ‘इंटरनेट-फ्री’ दीवार, DNS के रास्ते बाहरी चैटबॉट तक पहुंचा; भेजे 20 सवाल

सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, ग्वालियर बना सीनियर चैंपियन

CBSE राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, सीनियर वर्ग में ITM ग्लोबल स्कूल ग्वालियर ने जीता खिताब

सिवान सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत

सिवान में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौत

जमुई में मीडिया से बातचीत करते राजद नेता भाई वीरेंद्र

जमुई में भाई वीरेंद्र ने सरकार पर साधा निशाना, कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी पर उठाए सवाल

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?