Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: धमौली बाजार में प्रतिष्ठान से बाल श्रमिक मुक्त, नियोजक पर प्राथमिकी की तैयारी
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - धमौली बाजार में प्रतिष्ठान से बाल श्रमिक मुक्त, नियोजक पर प्राथमिकी की तैयारी

धमौली बाजार में प्रतिष्ठान से बाल श्रमिक मुक्त, नियोजक पर प्राथमिकी की तैयारी

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 21, 2026 6:46 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 महीना पहले
धमौली बाजार में श्रम विभाग की टीम ने बाल श्रमिक को मुक्त कराया
धमौली बाजार में श्रम विभाग की टीम ने बाल श्रमिक को मुक्त कराया
साझा करें

Nalanda News: बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रम विभाग की टीम ने रहुई प्रखंड के धमौली बाजार में कार्रवाई करते हुए एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया।

श्रम संसाधन एवं प्रवासी कल्याण विभाग, बिहार के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रहुई सुमित कुमार के नेतृत्व में विशेष धावा दल ने वेना थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान धमौली बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान में एक बाल श्रमिक को काम करते हुए पाया गया। टीम ने तत्काल उसे कार्य से मुक्त कराया और सुरक्षित अभिरक्षा में लिया। बाद में विमुक्त बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति, बिहारशरीफ के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

श्रम अधीक्षक नरेश प्रसाद ने कहा कि नालंदा जिले में बाल श्रम के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के प्रावधानों के तहत संबंधित नियोजक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

Dinman Times ads 728-90

धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रहुई सुमित कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चंडी प्रिंस कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बिहारशरीफ सतीश सिंह, आईडिया संस्था नालंदा के उज्ज्वल कुमार एवं आश्विन कुमार तथा वेना थाना के पुलिस बल शामिल रहे।

ये भी पढ़े

खैरा में दीपावली की रात आग से चार फुटपाथी दुकानें राख, लाखों के नुकसान का अनुमान
भोजपुर के रामडिहरा में स्कॉर्पियो की चपेट में आए दो सगे भाई, पांच घायल; परिजनों ने जानबूझकर कुचलने का लगाया आरोप
हाजीपुर में पति ने पत्नी नीलू सिंह की गोली मारकर हत्या की, बेटे को लेकर विवाद की बात
करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन: 9 नवंबर 2019 को खुला गुरु नानक की विरासत तक ऐतिहासिक मार्ग

श्रम विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि कहीं भी बाल श्रमिक से काम कराया जाता दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग या थाना को दें। विभाग का उद्देश्य बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराकर उन्हें शिक्षा और सुरक्षित भविष्य का अवसर उपलब्ध कराना है।

नालंदा में हाल के दिनों में भी बाल श्रम के खिलाफ अभियान के दौरान अलग-अलग बाजारों से बाल श्रमिकों को मुक्त कराने की कार्रवाई सामने आई है।

TAGGED:Bihar NewsChild LabourDhamouli NewsNalanda News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर हरनौत में अभियान बसेरा-2 के तहत जमीन के पर्चे के लिए आवेदन करते भूमिहीन परिवार जमीन के पर्चे के लिए पटना निकले सैकड़ों भूमिहीन, CO ने कहा- हरनौत में ही जमा करें आवेदन
अगली ख़बर नालंदा के NCC प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग एनसीसी कैडेटों को डीआईजी निखिल रस्तोगी ने दिया अनुशासन और नेतृत्व का मंत्र, एसडीआरएफ ने सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

खैरा में दीपावली की रात आग से चार फुटपाथी दुकानें राख

खैरा में दीपावली की रात आग से चार फुटपाथी दुकानें राख, लाखों के नुकसान का अनुमान

भोजपुर के रामडिहरा में स्कॉर्पियो की चपेट में आए दो सगे भाई

भोजपुर के रामडिहरा में स्कॉर्पियो की चपेट में आए दो सगे भाई, पांच घायल; परिजनों ने जानबूझकर कुचलने का लगाया आरोप

हाजीपुर में पति ने पत्नी नीलू सिंह की गोली मारकर हत्या की

हाजीपुर में पति ने पत्नी नीलू सिंह की गोली मारकर हत्या की, बेटे को लेकर विवाद की बात

करतारपुर कॉरिडोर

करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन: 9 नवंबर 2019 को खुला गुरु नानक की विरासत तक ऐतिहासिक मार्ग

कार्ल सगन

कार्ल सगन की जयंती: ‘कॉसमॉस’ से ब्रह्मांड को जन-जन तक पहुंचाने वाले महान वैज्ञानिक

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • धर्म
  • खेल
  • पटना
  • टेक्नोलॉजी

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?