Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: 25 लाख कहां-कहां गए, खातों की खंगाली जा रही कुंडली
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - अपराध - 25 लाख कहां-कहां गए, खातों की खंगाली जा रही कुंडली

25 लाख कहां-कहां गए, खातों की खंगाली जा रही कुंडली

State Desk Bihar
Last updated: अगस्त 22, 2026 7:15 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 महीना पहले
मुंगेर में युवती से 25 लाख रुपये की ब्लैकमेलिंग मामले की जांच करती पुलिस
मुंगेर में युवती से 25 लाख रुपये की ब्लैकमेलिंग मामले की जांच करती पुलिस
साझा करें
  • शनिवार को खड़गपुर थाने की पुलिस ने भी पीड़िता से की पूछताछ
  • ब्लैकमेल करने वाली महिला का नहीं मिल रहा कोई क्लू, तलाश जारी

मुंगेर। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती का स्नान करते समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और 25 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आने के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना बताई जा रही है, जिसमें एक महिला पर युवती को ब्लैकमेल कर इतनी बड़ी राशि ठगने का आरोप लगा है।

शनिवार को पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस को मामले से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पीड़िता ने ई-साक्ष्य के साथ अलग-अलग खातों में भेजी गई राशि के ट्रांजेक्शन से संबंधित दस्तावेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है।

प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता से पूछताछ की गई है। कई महत्वपूर्ण जानकारियां और साक्ष्य मिले हैं। मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। किन-किन खातों में रुपये भेजे गए और उनके खाताधारक कौन हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

पहले दोस्ती, फिर विश्वासघात का आरोप

पीड़िता ने अपने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार के घर आई एक महिला को नामजद आरोपित बनाया है। आरोपित महिला मुंगेर के कासिमबाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

Dinman Times ads 728-90

पीड़िता के अनुसार, महिला पहले रिश्तेदार के घर आती-जाती थी। इसी दौरान उसने परिवार के सदस्यों से दोस्ती कर घर आना-जाना शुरू किया। धीरे-धीरे उसने परिवार का विश्वास हासिल कर लिया।

ये भी पढ़े

पटना में मिठाई दुकानों पर छापेमारी: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त, माखन भोग का लाइसेंस निलंबित
मनियारा के जंगल में माओवादियों का हथियार ठिकाना उजागर, पांच हथियार बरामद
55 टन अवैध कोयला जब्त, सिरिस में हाईवा छोड़ फरार हुआ चालक
साहित्यकार शालिग्राम सिंह ‘अशांत’ का निधन, 24 कृतियों से छोड़ी अमिट छाप

पीड़िता का आरोप है कि विश्वास में लेने के बाद महिला ने षड्यंत्र रचकर स्नान करते समय उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग शुरू कर दी। परिवार ने बदनामी के डर से आरोपित महिला के बताए अनुसार अलग-अलग खातों में राशि भेजनी शुरू कर दी।

पीड़िता के अनुसार, आरोपित के कहने पर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 56 बार रुपये भेजे गए। इस तरह करीब 25 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ। राशि खत्म होने के बाद परिवार के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई।

TAGGED:Bihar Newsखड़गपुर पुलिसमुंगेर क्राइमवीडियो ब्लैकमेलिंग
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर जमुई में साइबर ठगी के लिए सिम जारी करने के मामले में पुलिस की कार्रवाई साइबर ठगी के लिए सिम जारी करने का खुलासा, दो गिरफ्तार
अगली ख़बर सासाराम तिलौथू मार्ग पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो सासाराम में सड़क हादसा, ऑटो सवार CRPF जवान की मौत; पत्नी समेत पांच घायल
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

आज-का-राशिफल-18-अगस्त-2026-सभी-12-राशियां

आज का राशिफल 28 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

टेलर स्विफ्ट का वेलवेट लुक और नैशविल हॉल ऑफ फेम सम्मान

नैशविल सॉन्गराइटर्स हॉल ऑफ फेम समारोह में टेलर स्विफ्ट का बरगंडी वेलवेट लुक छाया

‘CID’ निर्माता बी. पी. सिंह का 77 वर्ष की उम्र में निधन

‘CID’ के निर्माता-निर्देशक बी. पी. सिंह का 77 वर्ष की उम्र में निधन

पटना में मिठाई दुकानों पर छापेमारी: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त, माखन भोग का लाइसेंस निलंबित

पटना में मिठाई दुकानों पर छापेमारी: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त, माखन भोग का लाइसेंस निलंबित

मनियारा जंगल में माओवादी हथियार ठिकाना, पांच हथियार बरामद

मनियारा के जंगल में माओवादियों का हथियार ठिकाना उजागर, पांच हथियार बरामद

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?