Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: करमा पर्व पर बिहार में बड़ा हादसा: बांका में 3 छात्राओं की मौत, जमुई में 2 बच्चियों ने गंवाई जान
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - करमा पर्व पर बिहार में बड़ा हादसा: बांका में 3 छात्राओं की मौत, जमुई में 2 बच्चियों ने गंवाई जान

करमा पर्व पर बिहार में बड़ा हादसा: बांका में 3 छात्राओं की मौत, जमुई में 2 बच्चियों ने गंवाई जान

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 23, 2026 12:20 पूर्वाह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 1 घंटा पहले
साझा करें

बांका और जमुई। करमा-धर्मा पर्व के दौरान बिहार के दो जिलों से सामने आईं दर्दनाक घटनाओं ने पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया। बांका के शंभुगंज में दीघा तालाब में डूबने से तीन छात्राओं की मौत हो गई, जबकि जमुई के अमरथ में महादेव स्थान पोखर में स्नान के दौरान दो बच्चियों की जान चली गई। दोनों घटनाओं के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और गांवों में शोक का माहौल है।

शंभुगंज में तीन छात्राओं की डूबने से मौत

बांका के शंभुगंज स्थित कसबा पंचायत में मंगलवार शाम करमा-धर्मा पर्व के दौरान हादसा हुआ। दीघा तालाब में स्नान करने गई तीन छात्राओं की डूबने से मौत हो गई।

मृतकों की पहचान हीरा तांती की पुत्री पुष्पा कुमारी, संजीव उर्फ कट्कुन तांती की पुत्री मौसम कुमारी और मन्नू तांती की पुत्री सीमा कुमारी के रूप में हुई है। तीनों गांव के मध्य विद्यालय में सातवीं कक्षा की छात्राएं थीं।

एक छात्रा को बचाने में दो सहेलियां भी डूबीं

जानकारी के अनुसार, करमा-धर्मा पर्व को लेकर तांती बस्ती में उत्सव का माहौल था। इसी दौरान करीब एक दर्जन सहेलियां बस्ती से लगभग 200 मीटर उत्तर स्थित दीघा तालाब में स्नान करने पहुंचीं।

स्नान के दौरान मौसम कुमारी तालाब के गहरे हिस्से में चली गईं और डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए पुष्पा और सीमा भी गहरे पानी में उतर गईं। इस दौरान तीनों पानी में डूब गईं।

ये भी पढ़े

चलती ट्रेन से वैशाली के युवक का अपहरण, हत्या के बाद सीमा क्षेत्र में मिला शव; एक गिरफ्तार
सराय में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर, 61 वर्षीय वृद्ध की मौत; चालक फरार
भगवानपुर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, साइकिल दुकान से 13 वर्षीय बालक मुक्त; संचालक पर FIR
नहर में पैर फिसलने से सात साल की बच्ची की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद तीनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

जमुई में भी दो बच्चियों की डूबने से मौत

इधर, जमुई सदर प्रखंड के अमरथ स्थित महादेव स्थान पोखर में भी करमा पर्व के दौरान मंगलवार देर शाम दर्दनाक हादसा हुआ। पोखर में स्नान करने के दौरान सतीश महतो की पुत्री रानी कुमारी और बिजली महतो की पुत्री चांदनी कुमारी डूब गईं।

जमुई में भी दो बच्चियों की डूबने से मौत
जमुई में भी दो बच्चियों की डूबने से मौत

स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों बच्चियों को पोखर से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल जमुई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

गहरे पानी में चली गई थीं दोनों बच्चियां

परिजनों के मुताबिक, करमा पर्व को लेकर गांव की बच्चियां महादेव स्थान पोखर में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान रानी और चांदनी अचानक पोखर के गहरे हिस्से में चली गईं और डूबने लगीं।

अन्य बच्चियों के शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकालने की कोशिश की। बचाव में हुई देरी के कारण दोनों की जान नहीं बच सकी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दोनों बच्चियों की मौत से परिवार में मचा कोहराम

एक साथ दो बच्चियों की मौत की खबर से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सदर अस्पताल में भी घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस की ओर से आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी पप्पू मंडल भी सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दुख जताया।

करमा पर्व की खुशियां कई परिवारों के लिए बनीं मातम

करमा पर्व के दौरान बिहार के अलग-अलग इलाकों में तालाब और अन्य जलस्रोतों में स्नान के दौरान हादसों की खबरें सामने आई हैं। बांका और जमुई की इन घटनाओं ने एक बार फिर जलस्रोतों में स्नान के दौरान सुरक्षा और गहराई को लेकर सावधानी की जरूरत को सामने ला दिया है।

बांका में तीन और जमुई में दो बच्चियों की मौत से कुल पांच परिवारों में मातम पसरा है। जिन गांवों में पर्व को लेकर उत्साह था, वहां अब शोक का माहौल है।

TAGGED:Banka NewsBihar NewsKarma Dharma
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर वैशाली युवक के ट्रेन से अपहरण और हत्या मामले में रेल पुलिस की जांच चलती ट्रेन से वैशाली के युवक का अपहरण, हत्या के बाद सीमा क्षेत्र में मिला शव; एक गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

करमा पर्व पर बिहार में बड़ा हादसा: बांका में 3 छात्राओं की मौत, जमुई में 2 बच्चियों ने गंवाई जान

वैशाली युवक के ट्रेन से अपहरण और हत्या मामले में रेल पुलिस की जांच

चलती ट्रेन से वैशाली के युवक का अपहरण, हत्या के बाद सीमा क्षेत्र में मिला शव; एक गिरफ्तार

सराय के सैदपुर पटेढ़ा में बाइक की टक्कर से सड़क हादसा

सराय में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर, 61 वर्षीय वृद्ध की मौत; चालक फरार

भगवानपुर में श्रम विभाग की कार्रवाई के दौरान मुक्त कराया गया बाल श्रमिक

भगवानपुर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, साइकिल दुकान से 13 वर्षीय बालक मुक्त; संचालक पर FIR

करमा पूजा में करम वृक्ष की डाल और पारंपरिक लोक नृत्य

करमा पूजा: प्रकृति, कर्म और भाई-बहन के प्रेम का प्राचीन लोकपर्व

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • उत्तर प्रदेश
  • झारखण्‍ड

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?