Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: कल्याणबिगहा मोड़ पर सड़क का गड्ढा बना हादसे का खतरा, बारिश के पानी से लबालब
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - कल्याणबिगहा मोड़ पर सड़क का गड्ढा बना हादसे का खतरा, बारिश के पानी से लबालब

कल्याणबिगहा मोड़ पर सड़क का गड्ढा बना हादसे का खतरा, बारिश के पानी से लबालब

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 26, 2026 8:11 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 1 दिन पहले
कल्याणबिगहा मोड़ पर बारिश के पानी से भरा सड़क का गड्ढा
साझा करें

Nalanda news। नगर पंचायत क्षेत्र के कल्याणबिगहा मोड़ स्थित पुराने पेट्रोल पंप के समीप स्टेशन रोड पर बना बड़ा गड्ढा इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। करीब एक सप्ताह से सड़क पर बने इस गड्ढे में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण पानी भर गया है। पानी जमा होने से गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

हरनौत के व्यस्त मार्ग पर बना है गड्ढा

स्थानीय लोगों के अनुसार यह हरनौत का प्रमुख और व्यस्त मार्ग है। इसी रास्ते से हरनौत रेलवे स्टेशन, सवारी डिब्बा रेल मरम्मत कारखाना, आरपीएस कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, गोनावां, पोआरी समेत आसपास के गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। इसके अलावा सकसोहरा, बरबीघा, शेखपुरा, सिकंदरा और जमुई की ओर जाने वाली बसों एवं अन्य वाहनों का भी लगातार आवागमन होता है।

गड्ढे में पानी भरने से बढ़ी परेशानी

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढे के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर गिर रहे हैं। कई लोगों को चोट लगने की बात भी सामने आई है। बारिश के बाद गड्ढे में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है और बाइक सवारों को काफी सावधानी से वहां से गुजरना पड़ रहा है।

बड़े हादसे की आशंका, मरम्मत की मांग

लोगों का कहना है कि सड़क पर लगातार वाहनों का दबाव रहता है। ऐसे में समय रहते गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने तथा जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

RWD को दी गई सूचना

इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी सौरव सुमन ने बताया कि सड़क की स्थिति को लेकर आरडब्ल्यूडी (RWD) को सूचना दी गई है। तत्काल नगर पंचायत की ओर से वहां मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।

ये भी पढ़े

जमुई में छात्रा से छेड़खानी मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, दो और युवक गिरफ्तार
10 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पंचायत सचिव गिरफ्तार, 132 सिम कार्ड के इस्तेमाल का खुलासा
CBSE राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, सीनियर वर्ग में ITM ग्लोबल स्कूल ग्वालियर ने जीता खिताब
सिवान में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौत
TAGGED:Nalanda Newsनालंदा
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर नालंदा में जन-सुनवाई में 29 फरियादियों की समस्याएं जन-सुनवाई में डीएम ने 29 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश
अगली ख़बर कानपुर विनीत मिनोचा हत्याकांड में सुब्रत और शालू से जुड़ी पुलिस जांच कानपुर विनीत मिनोचा हत्याकांड: जिस बहू को दुनिया कोसती रही, वो निकली निर्दोष; पति ने पिता की हत्या का रचा था मास्टरमाइंड प्लान

ये भी पढ़ें

जमुई के मड़वा पहाड़ मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया।

जमुई में छात्रा से छेड़खानी मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, दो और युवक गिरफ्तार

अरवल में पंचायत सचिव गिरफ्तार, 10 करोड़ की साइबर ठगी का मामला

10 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पंचायत सचिव गिरफ्तार, 132 सिम कार्ड के इस्तेमाल का खुलासा

OpenAI AI एजेंट और DNS सैंडबॉक्स सुरक्षा से जुड़ी खबर

OpenAI के AI एजेंट ने तोड़ी ‘इंटरनेट-फ्री’ दीवार, DNS के रास्ते बाहरी चैटबॉट तक पहुंचा; भेजे 20 सवाल

सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, ग्वालियर बना सीनियर चैंपियन

CBSE राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, सीनियर वर्ग में ITM ग्लोबल स्कूल ग्वालियर ने जीता खिताब

सिवान सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत

सिवान में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौत

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?