Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: मोबाइल बेचकर फंसा दुकानदार, खाते में पहुंचे ₹83,500 निकले साइबर फ्रॉड से जुड़े
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - मोबाइल बेचकर फंसा दुकानदार, खाते में पहुंचे ₹83,500 निकले साइबर फ्रॉड से जुड़े

मोबाइल बेचकर फंसा दुकानदार, खाते में पहुंचे ₹83,500 निकले साइबर फ्रॉड से जुड़े

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 4, 2026 6:42 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 6 घंटे पहले
जमुई में मोबाइल बेचने के बाद दुकानदार के खाते में पहुंची 83,500 रुपये की संदिग्ध रकम
जमुई में मोबाइल बेचने के बाद दुकानदार के खाते में पहुंची 83,500 रुपये की संदिग्ध रकम
साझा करें

जमुई: एक मोबाइल बेचने के बाद जमुई के एक कारोबारी के लिए ₹83,500 का भुगतान परेशानी का कारण बन गया। ग्राहक ने मोबाइल खरीदने के बाद दुकान पर लगे बारकोड स्कैनर के जरिए कारोबारी के HDFC बैंक खाते में ₹83,500 ट्रांसफर किए थे। बाद में बैंक ने खाते को फ्रीज कर रकम होल्ड कर दी। जांच में यह रकम कथित तौर पर साइबर फ्रॉड से जुड़े बैंक खाते से आने की बात सामने आई है।

मामला सामने आने के बाद अब जमुई से लेकर दिल्ली तक साइबर पुलिस की जांच पहुंच गई है। दिल्ली के साइबर थाना शाहदरा ने भी संबंधित कारोबारी को नोटिस जारी कर दस्तावेजों और साक्ष्यों के साथ जांच में शामिल होने को कहा है।

iPhone 17 बेचने के बाद खाते में आया था भुगतान

महाराजगंज स्थित मोबाइल म्यूजियम एंड लैपटाप गैलरी के संचालक दीपक कुमार भगत के मुताबिक, उन्होंने 3 जुलाई 2026 को एक ग्राहक को Apple iPhone 17 और चार्जर बेचा था। मोबाइल और चार्जर की कुल कीमत ₹83,500 थी।

ग्राहक ने दुकान पर लगे बारकोड स्कैनर को स्कैन कर दीपक भगत के HDFC बैंक के करंट अकाउंट में भुगतान किया। रकम प्राप्त होने के बाद कारोबारी ने ग्राहक को मोबाइल और चार्जर सौंप दिया।

उस समय कारोबारी को इस भुगतान में किसी तरह की गड़बड़ी की जानकारी नहीं थी।

ये भी पढ़े

गंगा किनारे रेल ट्रैक और पुलों की IIT करेगा जांच, AI से होगी निगरानी
बाजार समिति में 11 हजार वोल्ट की तार पिकअप पर गिरी, फल कारोबारी झुलसा
परिजनों की मौजूदगी में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर चोरी
पिकअप और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

बैंक ने खाते को किया फ्रीज, रकम होल्ड

कुछ समय बाद दीपक भगत के बैंक खाते पर रोक लगा दी गई और ₹83,500 की राशि होल्ड कर दी गई। बैंक से जानकारी लेने के बाद उन्हें पता चला कि जिस खाते से यह रकम भेजी गई थी, उसका संबंध साइबर फ्रॉड की शिकायत से बताया जा रहा है।

इसके बाद मोबाइल कारोबारी ने साइबर क्राइम थाना जमुई में आवेदन देकर मामले की जांच कराने की मांग की।

दीपक भगत का कहना है कि वह केवल मोबाइल की बिक्री का कारोबार करते हैं और किसी भी तरह की साइबर धोखाधड़ी में उनकी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, वास्तविक आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और अपने खाते से रोक हटाने के साथ होल्ड रकम जारी करने की मांग की है।

दिल्ली साइबर पुलिस ने भी भेजा नोटिस

अब इस मामले की जांच दिल्ली तक पहुंच चुकी है। साइबर थाना शाहदरा की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि शिकायत संख्या 30807260054238 की प्रारंभिक जांच के दौरान शिकायतकर्ता सुचिता दीक्षित के बैंक खाते से 3 जुलाई 2026 को ₹83,500 का ट्रांजेक्शन हुआ।

जांच में यह रकम दीपक भगत के नाम से जुड़े HDFC बैंक खाते में पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

दिल्ली साइबर पुलिस ने कारोबारी को 4 सितंबर को सुबह 11 बजे संबंधित दस्तावेज और साक्ष्य के साथ साइबर थाना शाहदरा में जांच में शामिल होने का निर्देश दिया है।

अभी दर्ज नहीं हुई है प्राथमिकी

नोटिस में यह भी कहा गया है कि फिलहाल मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। जांच के दौरान संबंधित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा।

यानी फिलहाल कारोबारी की भूमिका को लेकर अंतिम निष्कर्ष नहीं निकला है और जांच प्रक्रिया जारी है।

ग्राहक के भुगतान की पूरी कड़ी खंगाल रही पुलिस

अब जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि मोबाइल खरीदने वाले ग्राहक ने जिस खाते या भुगतान माध्यम से ₹83,500 भेजे, उसमें साइबर फ्रॉड की रकम कैसे पहुंची।

इसके अलावा यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि संदिग्ध रकम ग्राहक के माध्यम से कारोबारी के खाते तक किन परिस्थितियों में पहुंची।

जमुई और दिल्ली साइबर पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस पूरे ट्रांजेक्शन में वास्तविक साइबर फ्रॉड की कड़ी कहां से जुड़ी थी और इसमें किन लोगों की भूमिका थी।

TAGGED:Bihar Cyber CrimeBihar NewsJamui Cyber CrimeJamui News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर खगड़िया में बाढ़ के बीच नाव से स्कूल जाते बच्चे बाढ़ का पानी भी नहीं रोक पाया बच्चों का हौसला, रोज नाव से स्कूल जाते हैं 25 छात्र
अगली ख़बर मुंगेर सदर अस्पताल में टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह कार्टन बांधने का मामला मॉडल अस्पताल में टूटी हड्डी का ‘कार्टन इलाज’, प्लास्टर की जगह गत्ता बांधकर मरीज को किया रेफर

ये भी पढ़ें

गंगा किनारे रेलवे ट्रैक और पुलों की IIT जांच और AI निगरानी

गंगा किनारे रेल ट्रैक और पुलों की IIT करेगा जांच, AI से होगी निगरानी

बिहारशरीफ बाजार समिति में 11 हजार वोल्ट की तार गिरने से फल कारोबारी झुलसा

बाजार समिति में 11 हजार वोल्ट की तार पिकअप पर गिरी, फल कारोबारी झुलसा

नालंदा में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर 6 लाख की चोरी, पुलिस पर आरोप

परिजनों की मौजूदगी में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर चोरी

पतासंग के पास पिकअप और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर

पिकअप और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

खराब मौसम के कारण पूर्णिया-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

खराब मौसम के कारण पूर्णिया-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?