Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: बाथरूम में अचेत मिली महिला प्रशिक्षु कांस्टेबल, मौत, आत्महत्या की आशंका
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - बाथरूम में अचेत मिली महिला प्रशिक्षु कांस्टेबल, मौत, आत्महत्या की आशंका

बाथरूम में अचेत मिली महिला प्रशिक्षु कांस्टेबल, मौत, आत्महत्या की आशंका

State Desk Bihar
Last updated: अगस्त 23, 2026 7:47 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 1 सप्ताह पहले
जमालपुर में महिला प्रशिक्षु कांस्टेबल अवंतिका सिंधु की संदिग्ध मौत
बीसैप-9 जमालपुर में महिला प्रशिक्षु कांस्टेबल की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस जांच में जुटी
साझा करें

-बेतिया जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के चंपारण गांव की रहने वाली थी अवंतिका सिंधु
-16 अगस्त की रात पहुंची थी जमालपुर, 216 दिनों की बेसिक ट्रेनिंग के लिए आई थी
-सुबह शारीरिक प्रशिक्षण में नहीं हुई शामिल, साथी जवानों ने बाथरूम में पाया अचेत


मुंगेर: बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9 (बीसैप-9) जमालपुर में बेसिक ट्रेनिंग कर रही महिला प्रशिक्षु कांस्टेबल अवंतिका सिंधु (24) की रविवार को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। वह पश्चिमी चंपारण (बेतिया) जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के चंपारण गांव की रहने वाली थी। घटना के बाद बीसैप-9 परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अवंतिका 16 अगस्त की रात पटना पुलिस लाइन से 216 दिनों की बेसिक ट्रेनिंग के लिए बीसैप-9 जमालपुर पहुंची थी। 17 अगस्त से प्रशिक्षण शुरू हुआ था। रविवार सुबह सभी प्रशिक्षु जवान मैदान में शारीरिक प्रशिक्षण के लिए पहुंचे, लेकिन अवंतिका वहां नहीं थी।

बाथरूम में अचेत मिली प्रशिक्षु कांस्टेबल

प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद साथी महिला जवान बैरक लौटीं तो बाथरूम में अवंतिका अचेत अवस्था में गिरी मिली। साथी जवानों ने तत्काल घटना की सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

चिकित्सा प्रभारी डा. अशोक कुमार पासवान ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि अवंतिका के गले पर फंदे जैसा निशान मिला है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

ये भी पढ़े

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार
दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा
बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार
हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

प्रथमदृष्टया आत्महत्या की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही बीसैप-9 के समादेष्टा मिथिलेश प्रसाद अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। समादेष्टा ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आधिकारिक रूप से मौत के कारण के संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।


पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई। जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान और ईस्ट कालोनी थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष पुष्पा कुमारी अस्पताल तथा बीसैप-9 परिसर पहुंचीं और जांच शुरू की।

पुलिस ने बैरक में रह रही अन्य महिला जवानों से भी जानकारी ली। साथी जवानों के अनुसार, अवंतिका सुबह से अस्वस्थ थीं और कुछ तनाव में भी दिखाई दे रही थीं। हालांकि, तनाव की वजह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस ने स्वजन को घटना की सूचना दे दी है। घटना के बाद प्रशिक्षण केंद्र में शोक और सन्नाटा पसरा है।

TAGGED:Bihar NewsBreaking Newsजमालपुर न्यूजबिहार न्यूजमुंगेर न्यूज
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर कचरे से खाद और खाद से कमाई, डुमरी पंचायत की अनोखी पहल ने बदली गांव की तस्वीर कचरे से खाद और खाद से कमाई, डुमरी पंचायत की अनोखी पहल ने बदली गांव की तस्वीर
अगली ख़बर पंडित राजकुमार शुक्ल की 151वीं जयंती समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पं. राजकुमार शुक्ल की 151वीं जयंती पर बड़ा ऐलान, अगले साल राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार

ये भी पढ़ें

बछवाड़ा में 2 सितंबर को बिजली कटौती, फतेहा चिरंजीवीपुर और रसीदपुर प्रभावित

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापना के लिए MoU

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा

नालंदा एसपी हृदय कांत का थानों में औचक निरीक्षण

बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद जांच करती पुलिस

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

हरेका में OPS बहाली की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों का ब्लैक-डे

हरेका में कर्मचारियों ने मनाया ब्लैक-डे, OPS बहाली की मांग; NPS-UPS का विरोध

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?