Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: डायट नालंदा में हिन्दी दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - डायट नालंदा में हिन्दी दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

डायट नालंदा में हिन्दी दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 14, 2026 7:01 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 12 घंटे पहले
डायट नालंदा में हिन्दी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता
डायट नालंदा में हिन्दी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता
साझा करें

हिन्दी को कक्षा-कक्ष में जीवंत बनाने का संकल्प

बिहारशरीफ : हिन्दी दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), नूरसराय, नालंदा में विविध शैक्षणिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने निबंध लेखन, कविता पाठ, नाटक, वाद-विवाद एवं भाषण जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के उपरांत प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की प्राचार्य डॉ. नीतू सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीय एकता की पहचान है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अपने शैक्षणिक जीवन में शुद्ध लेखन, प्रभावी अभिव्यक्ति तथा हिन्दी के समृद्ध साहित्य के अध्ययन पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. निर्मला, व्याख्याता, डायट नालंदा ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दी को जीवंत रखने के लिए केवल हिन्दी दिवस मनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसे दैनिक जीवन और शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा, “भाषा किताब की मोहताज नहीं है। जितना उसका प्रयोग होगा, उतनी ही वह जीवंत होगी।”

उन्होंने भावी शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे का अनुभव और अभिव्यक्ति अलग होती है। कोई बच्चा खुलकर बोलता है, कोई झिझकता है और कोई अधिक सवाल करता है। ऐसे में शिक्षक का दायित्व है कि वह बच्चों को प्रतिदिन बोलने, पढ़ने और लिखने के अवसर दे, उनकी त्रुटियों को हतोत्साहित करने के बजाय प्रेमपूर्वक सुधार करे तथा उनमें आत्मविश्वास विकसित करे।

डॉ. निर्मला ने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रशिक्षुओं में भाषा के प्रति रुचि, आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता और मंच पर अपनी बात रखने का कौशल विकसित होता है। हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं से जुड़कर प्रशिक्षु अपनी रचनात्मक प्रतिभा को भी निखार सकते हैं।

ये भी पढ़े

रिंग बांध और नदी कटाव से सहमे ग्रामीण, चार गांवों ने सांसद से लगाई गुहार
बिदुपुर कच्ची दरगाह सिक्स लेन पर भीषण हादसा, दो की मौत; एक गंभीर घायल
मधेपुरा में कुख्यात विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ फायरिंग
जमुई में 102 एंबुलेंस में ऑक्सीजन की कमी का आरोप, 17 वर्षीय छात्र की मौत; परिजनों ने किया हंगामा

कार्यक्रम में निबंध लेखन, कविता पाठ, वाद-विवाद एवं भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रशिक्षुओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ. निर्मला ने संस्थान की प्राचार्य डॉ. नीतू सिंह, सभी व्याख्याता गण, निर्णायक मंडल, मैनेजमेंट टीम तथा सभी प्रशिक्षुओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास, सहयोग और उत्साह से ही कार्यक्रम सफल हो सका।

उन्होंने सभी को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिन्दी का सम्मान केवल एक दिन तक सीमित न रहे, बल्कि संवाद, संवेदना, सृजन और शिक्षण के प्रत्येक अवसर पर हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग किया जाए।

TAGGED:डायट नालंदानालंदाबिहारशरीफहिन्दी दिवस
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर बिहारशरीफ में 38 बिहार बटालियन NCC के CATC-18 शिविर में प्रशिक्षण लेते कैडेट NCC शिविर में गढ़े जाएंगे अनुशासन और नेतृत्व के हुनर
अगली ख़बर फुलवारी शरीफ में दाखिल-खारिज मामलों की समीक्षा करते पटना जिला प्रशासन फुलवारी शरीफ में 1208 दाखिल-खारिज में बड़ी लापरवाही , 1036 आवेदन रिवर्ट; DM ने CO से मांगा स्पष्टीकरण

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल 15 सितंबर 2026 सभी 12 राशियों का राशिफल

आज का राशिफल 15 सितंबर 2026: इन राशियों को मिल सकता है धन और करियर में लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल

युसुफपुर पंचायत में रिंग बांध और नदी कटाव को लेकर ग्रामीणों की बैठक

रिंग बांध और नदी कटाव से सहमे ग्रामीण, चार गांवों ने सांसद से लगाई गुहार

बिदुपुर कच्ची दरगाह सिक्स लेन पर सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार

बिदुपुर कच्ची दरगाह सिक्स लेन पर भीषण हादसा, दो की मौत; एक गंभीर घायल

मधेपुरा के पुरैनी में विक्की मेहता हत्याकांड के बाद जांच करती पुलिस

मधेपुरा में कुख्यात विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ फायरिंग

जमुई में 102 एंबुलेंस में ऑक्सीजन की कमी के आरोप के बाद छात्र की मौत

जमुई में 102 एंबुलेंस में ऑक्सीजन की कमी का आरोप, 17 वर्षीय छात्र की मौत; परिजनों ने किया हंगामा

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?