Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: वन विभाग की टीम पर हमला, लकड़ी लदा ट्रैक्टर छुड़ा ले गए ग्रामीण, 29 पर FIR
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - वन विभाग की टीम पर हमला, लकड़ी लदा ट्रैक्टर छुड़ा ले गए ग्रामीण, 29 पर FIR

वन विभाग की टीम पर हमला, लकड़ी लदा ट्रैक्टर छुड़ा ले गए ग्रामीण, 29 पर FIR

State Desk Bihar
Last updated: अगस्त 21, 2026 8:26 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 सप्ताह पहले
मुंगेर के धरहरा में वन विभाग की टीम पर हमला
Image Source: AI Generated
साझा करें

कार्रवाई करने पहुंची टीम से हाथापाई, फारेस्टर को बाइक से मारी टक्कर; धरहरा थाना क्षेत्र के जंगली इलाके की घटना, 25 अज्ञात समेत 29 पर केस

धरहरा (मुंगेर)। धरहरा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से जंगली लकड़ी ले जा रहे ट्रैक्टर को पकड़ने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों के हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्रामीणों ने वनकर्मियों के साथ हाथापाई कर लकड़ी लदे ट्रैक्टर को छुड़ा लिया। घटना के बाद वन विभाग ने चार नामजद समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

वन विभाग को सूचना मिली थी कि बरमसिया की ओर से ट्रैक्टर पर जंगली लकड़ी लादकर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर फारेस्टर अनुभव कुमार के नेतृत्व में टीम कार्रवाई के लिए निकली। शाम करीब चार बजे बसंती मोड़ और बरमसिया के बीच डकरा नल के पास टीम ने संदिग्ध ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया।

ट्रैक्टर रुकते ही जुटे ग्रामीण

बताया गया कि ट्रैक्टर रुकते ही आसपास के कुछ ग्रामीण और महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया। इसी दौरान वनकर्मियों के साथ कथित रूप से हाथापाई की गई।

टीम स्थिति संभाल पाती, इससे पहले चालक और अन्य लोग मौका पाकर लकड़ी लदे ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गए। ट्रैक्टर लेकर भागने के दौरान एक व्यक्ति ने फारेस्टर आदेश कुमार को मोटरसाइकिल से धक्का मार दिया।

ये भी पढ़े

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’
दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट
एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक
पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

फारेस्टर ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया।

सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप

वन क्षेत्र पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, वनकर्मियों के साथ मारपीट करने और अवैध रूप से जंगली लकड़ी ले जाने के आरोप में चार लोगों को नामजद किया गया है।

इसके अलावा 25 अज्ञात लोगों को भी आरोपित बनाया गया है। पुलिस और वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। फरार आरोपितों और लकड़ी लदे ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है।

TAGGED:Munger News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर आकाश यादव के फ्लैट पर नकाबपोश पहुंचने की शिकायत दरवाजे पर नकाबपोश पहुंचा, आकाश यादव ने जताई साजिश की आशंका
अगली ख़बर नवादा के मुसहरी टोला में शिक्षा की चिंताजनक स्थिति मुसहरी टोला में आजादी के बाद भी शिक्षा की लौ नहीं पहुंची, एक भी व्यक्ति मैट्रिक पास नहीं

ये भी पढ़ें

नालंदा के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में दीदी की रसोई का शुभारंभ

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’

दानापुर स्टेशन पर रेलवे का विशेष टिकट जांच अभियान

दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर शराब के साथ सीवान में गिरफ्तार

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

नालंदा में Preventive Policing के तहत रात में पुलिस पेट्रोलिंग

क्राइम कंट्रोल को लेकर नालंदा में Preventive Policing पर जोर, रात में सड़क पर उतरी पुलिस टीम

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?