Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: किराना दुकान से 8.76 किलो गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार; दो साल से तस्करी का आरोप
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - किराना दुकान से 8.76 किलो गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार; दो साल से तस्करी का आरोप

किराना दुकान से 8.76 किलो गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार; दो साल से तस्करी का आरोप

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 26, 2026 2:55 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 44 मिनट पहले
भोजपुर में किराना दुकान से 8.76 किलो गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
भोजपुर में किराना दुकान से 8.76 किलो गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
साझा करें

आरा/भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले में किराना दुकान की आड़ में गांजे की खरीद-बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर पीरो थाना पुलिस ने मनैनी छलका स्थित एक किराना दुकान में छापेमारी कर 8 किलो 760 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से दुकानदार अमित ठाकुर को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

पीरो एसडीपीओ कन्हैया कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता में कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मनैनी छलका स्थित किराना दुकान में गांजा छिपाकर उसकी खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना का सत्यापन करने के बाद एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकान पर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान दुकान की तलाशी ली गई, जिसमें गांजा, डिजिटल तराजू और मोबाइल फोन बरामद हुए। गिरफ्तार अमित ठाकुर सिकरहटा थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव का निवासी है।

पूछताछ में दो साल से गांजे की खरीद-बिक्री करने की बात

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अमित ठाकुर ने बताया कि वह सिकरहटा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के एक व्यक्ति से गांजा लेकर करीब दो वर्षों से इसकी खरीद-बिक्री कर रहा था। इस मामले में अमित ठाकुर और फतेहपुर निवासी संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पीरो थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस अब मामले में शामिल दूसरे व्यक्ति की भूमिका और गांजे की आपूर्ति से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

इसी दुकान से पहले भी मिला था गांजा

पुलिस के अनुसार, मनैनी छलका स्थित इसी किराना दुकान पर 28 जुलाई को भी छापेमारी की गई थी। उस दौरान दुकान से 380 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। कार्रवाई में अमित ठाकुर के पिता श्रीराम ठाकुर को गिरफ्तार किया गया था।ताजा कार्रवाई में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

ये भी पढ़े

लखीसराय में खड़े ट्रक से टकराया ऑटो, चालक की मौत; कई यात्री गंभीर
जमुई में वाहन जांच के दौरान बाइक सवार गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद
मुंगेर में बिहार की पहली बालिका साइकलिंग लीग का आगाज, 20 से अधिक जिलों की खिलाड़ी दिखा रहीं दमखम
जय प्रकाश नगर नाले के पास हादसे का खतरा, सड़क किनारे 8 फीट तक गहरे गड्ढे

TAGGED:आरा न्यूजगांजा तस्करीपीरो न्यूजबिहार क्राइम न्यूजभोजपुर न्यूज
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मंदार छेड़छाड़ केस: 3 आरोपितों के घर चला बुलडोजर, छापेमारी जारी मंदार छेड़छाड़ मामले में प्रशासन की कार्रवाई, तीन आरोपितों के घरों पर चला बुलडोजर
अगली ख़बर जय प्रकाश नगर नाले के पास निर्माणाधीन सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे जय प्रकाश नगर नाले के पास हादसे का खतरा, सड़क किनारे 8 फीट तक गहरे गड्ढे

ये भी पढ़ें

लखीसराय में ट्रक से टकराया ऑटो, चालक की मौत; कई घायल

लखीसराय में खड़े ट्रक से टकराया ऑटो, चालक की मौत; कई यात्री गंभीर

जमुई के द्वारपहाड़ी चौक पर वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा बरामदगी का मामला

जमुई में वाहन जांच के दौरान बाइक सवार गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

मुंगेर में बिहार की पहली राज्य स्तरीय बालिका साइकलिंग लीग में हिस्सा लेतीं खिलाड़ी

मुंगेर में बिहार की पहली बालिका साइकलिंग लीग का आगाज, 20 से अधिक जिलों की खिलाड़ी दिखा रहीं दमखम

जय प्रकाश नगर नाले के पास निर्माणाधीन सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे

जय प्रकाश नगर नाले के पास हादसे का खतरा, सड़क किनारे 8 फीट तक गहरे गड्ढे

भोजपुर में किराना दुकान से 8.76 किलो गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

किराना दुकान से 8.76 किलो गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार; दो साल से तस्करी का आरोप

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?