Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: सांप ने डंसा तो झाड़-फूंक में गंवाया समय, इलाज के दौरान 42 वर्षीय महिला की मौत
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - सांप ने डंसा तो झाड़-फूंक में गंवाया समय, इलाज के दौरान 42 वर्षीय महिला की मौत

सांप ने डंसा तो झाड़-फूंक में गंवाया समय, इलाज के दौरान 42 वर्षीय महिला की मौत

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 4, 2026 12:55 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 1 दिन पहले
औरंगाबाद में सांप के डंसने के बाद 42 वर्षीय महिला की मौत
औरंगाबाद के हेतमपुर में सर्पदंश के बाद 42 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत।
साझा करें

औरंगाबाद: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव में सर्पदंश की घटना में 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला को मंगलवार रात बेड पर सोने के दौरान विषैले सांप ने डंस लिया था। घटना के बाद परिजन तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़-फूंक कराने में लग गए। इस दौरान इलाज में देरी होती गई। बुधवार को हालत गंभीर होने पर महिला को औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विषैनी गांव निवासी कारू पासवान की पत्नी सुगीया देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि सुगीया देवी करीब चार दिन पहले अपने मायके हेतमपुर आई थीं।

बेड पर सोने के दौरान सांप ने डंसा

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात सुगीया देवी घर में बेड पर सो रही थीं। इसी दौरान सांप ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने के लिए तांत्रिक के पास ले गए।

झाड़-फूंक में काफी समय बीत गया और रात गुजर गई। इस दौरान महिला को उचित चिकित्सकीय उपचार नहीं मिल सका।

हालत बिगड़ी तो सदर अस्पताल ले गए

बुधवार को सुगीया देवी की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में औरंगाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी।

ये भी पढ़े

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ देश, अयोध्या के राम मंदिर से मथुरा के आसमान तक दिखी भक्ति; इजराइल में भी गूंजा ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’
गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला: टीचर पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल की बात
माही नदी के दायाँ तटबंध में क्षति के बाद युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य जारी, डीएम ने किया स्थल निरीक्षण
जेब से 200 रुपए निकालने पर हुआ विवाद, पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

इलाज के दौरान सुगीया देवी ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया जाएगा।

बताया गया है कि मृतका के दो पुत्र हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है।

सर्पदंश में समय पर इलाज जरूरी

सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या अन्य घरेलू उपायों में समय गंवाने के बजाय पीड़ित को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना जरूरी है। समय पर चिकित्सकीय उपचार मिलने से स्थिति को गंभीर होने से रोकने में मदद मिल सकती है।

TAGGED:Aurangabad NewsBihar NewsSnake Biteसर्पदंश
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद और तीन आरोपी गिरफ्तार समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, बेसमेंट से नशे का बड़ा जखीरा जब्त; 3 गिरफ्तार
अगली ख़बर पटना जंक्शन पर कर्मभूमि एक्सप्रेस से 3.05 किलो चरस जैसी वस्तु बरामद कर्मभूमि एक्सप्रेस में विदेशी महिला गिरफ्तार, 3.05 किलो चरस जैसी वस्तु बरामद

ये भी पढ़ें

जन्माष्टमी पर मथुरा में 500 ड्रोन से श्रीकृष्ण की लीलाओं का प्रदर्शन

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ देश, अयोध्या के राम मंदिर से मथुरा के आसमान तक दिखी भक्ति; इजराइल में भी गूंजा ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’

बक्सर के सरकारी स्कूल में शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप का मामला

गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला: टीचर पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल की बात

सारण के दिघवारा में माही नदी के क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मत

माही नदी के दायाँ तटबंध में क्षति के बाद युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य जारी, डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

200 रुपए को लेकर विवाद के बाद विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार

जेब से 200 रुपए निकालने पर हुआ विवाद, पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

पुनपुन नदी का पानी रेलवे पुल तक पहुंचने के बाद पटना-गया रेलखंड प्रभावित

पुनपुन नदी का पानी रेलवे पुल तक पहुंचा, पटना-गया रेलखंड की डाउन लाइन बंद

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?