Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: चालक को आई झपकी, पलट गई पर्यटकों से भरी बस; 13 घायल, मची अफरातफरी
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - चालक को आई झपकी, पलट गई पर्यटकों से भरी बस; 13 घायल, मची अफरातफरी

चालक को आई झपकी, पलट गई पर्यटकों से भरी बस; 13 घायल, मची अफरातफरी

State Desk Bihar
Last updated: अगस्त 27, 2026 12:17 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 7 दिन पहले
औरंगाबाद के बारुण में एनएच-19 पर पर्यटकों से भरी बस पलटने के बाद का दृश्य
औरंगाबाद के बारुण में एनएच-19 पर पर्यटकों से भरी बस पलटने के बाद का दृश्य
साझा करें

औरंगाबाद। कोलकाता से अयोध्या होते हुए आगरा जा रहे पर्यटकों से भरी बस बुधवार देर रात औरंगाबाद में हादसे का शिकार हो गई। बारुण थाना क्षेत्र के सीरीस गांव के पास एनएच-19 (जीटी रोड) पर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में बस सवार 12 पर्यटकों समेत कुल 13 लोग घायल हो गए। राहत की बात रही कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई।

प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आना हादसे की वजह बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

कोलकाता से आगरा जा रहा था पर्यटकों का दल

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के सोनामुखी से पर्यटकों का एक दल कोलकाता से आगरा घूमने के लिए निकला था। यात्रा के दौरान बस अयोध्या होते हुए आगरा जा रही थी।

बुधवार की देर रात बस जैसे ही बारुण थाना क्षेत्र के सीरीस गांव के समीप एनएच-19 पर पहुंची, चालक को कथित तौर पर अचानक झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और इसके बाद सड़क पर पलट गई।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

ये भी पढ़े

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’
दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट
एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक
पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

पुलिस और डायल-112 की टीम ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही बारुण थाना पुलिस और डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।

घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेजा गया। अस्पताल में सभी घायलों का उपचार किया गया। पुलिस के अनुसार, घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

12 पर्यटक और बस का खलासी घायल

दुर्घटना में घायल लोगों में रीता सूतोधर (50), दिलीप बुंडू (60), हीरा बुंडू (58), शेफाली भुई (60), झाना बाबरी (60), नेमाई शिष्ट (68), रौतन मंडल (60), सोनामुखी (55), मालवती घोष (50), महाबली उरांव (60), चांद सूतोधर (50), मुराली कारक (62) और बस के खलासी शेख अशरफ (45) शामिल हैं।

सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह

बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और एनएचएआई के अधिकारी अरविंद यादव के अनुसार, प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है।

बस पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

बस का नंबर भी सामने आया

दुर्घटनाग्रस्त बस का नंबर WB41P-4739 बताया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

TAGGED:Aurangabad NewsBarun NewsBihar NewsBus Accident
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पटना में H1N1 के दो मरीज पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट और स्वाइन फ्लू से बचाव पटना में H1N1 की दस्तक, दो मरीज पॉजिटिव: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 25 से ज्यादा सैंपल की जांच; जानें लक्षण और बचाव
अगली ख़बर नवगछिया में बढ़े गंगा के जलस्तर से तटबंध के पांव तक पहुंचा पानी गंगा का जलस्तर कई जगह खतरे के करीब, तटबंधों तक पहुंचा पानी

ये भी पढ़ें

नालंदा के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में दीदी की रसोई का शुभारंभ

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’

दानापुर स्टेशन पर रेलवे का विशेष टिकट जांच अभियान

दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर शराब के साथ सीवान में गिरफ्तार

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

नालंदा में Preventive Policing के तहत रात में पुलिस पेट्रोलिंग

क्राइम कंट्रोल को लेकर नालंदा में Preventive Policing पर जोर, रात में सड़क पर उतरी पुलिस टीम

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?