Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: बोधगया में अनागारिक धर्मपाल की 162वीं जयंती, श्रीलंका से पहुंचे 400 बौद्ध श्रद्धालु
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बोधगया में अनागारिक धर्मपाल की 162वीं जयंती, श्रीलंका से पहुंचे 400 बौद्ध श्रद्धालु

बोधगया में अनागारिक धर्मपाल की 162वीं जयंती, श्रीलंका से पहुंचे 400 बौद्ध श्रद्धालु

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 17, 2026 2:24 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 3 घंटे पहले
बोधगया में अनागारिक धर्मपाल की 162वीं जयंती
बोधगया में अनागारिक धर्मपाल की 162वीं जयंती
साझा करें

महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद धर्मपाल की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प, धम्म सभा में उनके जीवन और बौद्ध धर्म के पुनर्जागरण में योगदान पर होगी चर्चा

बोधगया: भारत में बौद्ध धर्म के पुनर्जागरण के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले और महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के संस्थापक अनागारिक धर्मपाल की 162वीं जयंती गुरुवार को बोधगया में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ मनाई जा रही है।

महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के बोधगया केंद्र में आयोजित समारोह में देश-विदेश से आए बौद्ध अनुयायी, भिक्षु और स्थानीय बौद्ध मठों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

जयंती समारोह की शुरुआत महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना से हुई। श्रीलंका बौद्ध मठ के भिक्षुओं के साथ श्रीलंका से आए करीब 400 उपासक-उपासिकाओं ने मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने खीर, फूल और कैंडल अर्पित किए।

मंदिर के पुजारियों की ओर से मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई गई। इस दौरान महाबोधि मंदिर परिसर ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ के जयघोष और धार्मिक मंत्रोच्चार से गूंजता रहा।

ये भी पढ़े

अहियातपुर में पुलिस की छापेमारी, देशी कट्टा और छह कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार
अनशन के दूसरे दिन दो छात्र नेताओं की तबीयत बिगड़ी, जेपी विश्वविद्यालय में ABVP का आंदोलन जारी
पटना में आज शाम इन रास्तों पर नहीं चलेंगे सामान्य वाहन, जानें नया रूट
PM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर यज्ञ में शामिल हुईं CM रेखा गुप्ता, सौरव दास ने उठाए सवाल

धर्मपाल की प्रतिमा पर श्रद्धालुओं ने अर्पित किए पुष्प

महाबोधि मंदिर में पूजा के बाद श्रीलंका से आए श्रद्धालु श्रीलंका बौद्ध मठ पहुंचे। यहां अनागारिक धर्मपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में बोधगया के विभिन्न बौद्ध मठों से बड़ी संख्या में भिक्षु भी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने धर्मपाल के कार्यों को याद करते हुए उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

धम्म सभा में धर्मपाल के जीवन पर होगी चर्चा

जयंती समारोह का मुख्य कार्यक्रम गुरुवार दोपहर 3 बजे श्रीलंका बौद्ध मठ के सभागार में आयोजित किया जाएगा। इसमें धम्म सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

धम्म सभा के दौरान अनागारिक धर्मपाल के जीवन, उनके विचारों और भारत में बौद्ध धर्म के पुनर्जागरण में उनके योगदान पर वक्ताओं की ओर से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में देश-विदेश से आए बौद्ध विद्वान, भिक्षु, शिक्षाविद और श्रद्धालु भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मगध रेंज के आईजी विकास वैभव तथा मुख्य अतिथि के रूप में मगध प्रमंडल की आयुक्त सफीना एएन के शामिल होने की संभावना है।

विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुति रहेगी आकर्षण

समारोह के दौरान महाबोधि विद्यापीठ के विद्यार्थी जयमंगला गाथा के बीच सेरेमोनियल लैंप प्रज्वलित करेंगे। इसके बाद विद्यार्थियों की ओर से नृत्य और गीत की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया, बोधगया सेंटर के असिस्टेंट भिक्खु-इन-चार्ज वेन. आर. ज्ञानरत्न थेरो स्वागत भाषण देंगे।

महाबोधि धर्मशाला के 125 साल पूरे होने पर भी चर्चा

इस वर्ष समारोह में महाबोधि धर्मशाला के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इसके ऐतिहासिक महत्व को भी सामने रखा जाएगा। इसे महाबोधि सोसाइटी की पहली इमारतों में से एक माना जाता है।

कार्यक्रम में बताया जाएगा कि वर्ष 1901 में अनागारिक धर्मपाल ने महाबोधि धर्मशाला का निर्माण कराया था। इसके ऐतिहासिक महत्व और धर्मपाल के कार्यों पर महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट डा. कैलाश प्रसाद संबोधित करेंगे।

बौद्ध विरासत के संरक्षण में धर्मपाल की भूमिका याद

अनागारिक धर्मपाल को भारत में बौद्ध धर्म के पुनर्जागरण से जुड़े प्रमुख व्यक्तित्वों में गिना जाता है। बोधगया के महाबोधि मंदिर और बौद्ध विरासत के संरक्षण तथा प्रचार-प्रसार के लिए उनके प्रयासों का बौद्ध समुदाय में विशेष महत्व माना जाता है।

उनकी 162वीं जयंती पर आयोजित समारोह के जरिए बोधगया की प्राचीन बौद्ध परंपरा के साथ-साथ धर्मपाल के ऐतिहासिक योगदान और विचारों को याद किया जा रहा है।

TAGGED:अनागारिक धर्मपालधर्मपाल जयंतीबोधगयामहाबोधि मंदिर
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सोनपुर मेला 2026 की तैयारियां, 22 नवंबर से शुरू होगा मेला सोनपुर मेले की तैयारी तेज, 22 नवंबर से 32 दिनों तक जुटेगी देश-दुनिया की भीड़
अगली ख़बर PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर सेलिब्रिटीज की शुभकामनाएं PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर कई दिग्गज कलाकारों ने लुटाया प्यार, अक्षय ने सेवा का दिया संदेश; कंगना बोलीं- ‘सौ शरद ऋतुओं तक जिएं’

ये भी पढ़ें

अहियातपुर में पुलिस छापेमारी के दौरान बरामद देशी कट्टा और कारतूस

अहियातपुर में पुलिस की छापेमारी, देशी कट्टा और छह कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

जेपी विश्वविद्यालय में ABVP के अनशन के दौरान छात्र नेता

अनशन के दूसरे दिन दो छात्र नेताओं की तबीयत बिगड़ी, जेपी विश्वविद्यालय में ABVP का आंदोलन जारी

पटना में दीपोत्सव को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन

पटना में आज शाम इन रास्तों पर नहीं चलेंगे सामान्य वाहन, जानें नया रूट

CM Rekha Gupta 108 Kundiya Yajna PM Modi Birthday

PM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर यज्ञ में शामिल हुईं CM रेखा गुप्ता, सौरव दास ने उठाए सवाल

गोपालगंज के आंबेडकर चौक के पास नवजात बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस जांच

गोपालगंज में झोले से मिला नवजात बच्ची का शव, आंबेडकर चौक पर मचा हड़कंप

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?