Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने घाटों का किया निरीक्षण; कोसुक घाट के बजाय दूसरे घाटों पर अर्घ्य देने की अपील
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने घाटों का किया निरीक्षण; कोसुक घाट के बजाय दूसरे घाटों पर अर्घ्य देने की अपील

छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने घाटों का किया निरीक्षण; कोसुक घाट के बजाय दूसरे घाटों पर अर्घ्य देने की अपील

अविनाश पांडेय
Last updated: नवम्बर 5, 2026 6:23 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 15 सेकंड पहले
छठ पर्व: डीएम ने घाटों का निरीक्षण, कोसुक घाट पर अपील
छठ पर्व: डीएम ने घाटों का निरीक्षण, कोसुक घाट पर अपील
साझा करें

बिहारशरीफ। Nalanda आगामी छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी उदिता सिंह ने बुधवार को बिहारशरीफ शहर एवं आसपास के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, रोशनी, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

डीएम ने टिकुलीपर तालाब, धनेश्वर घाट, मनीराम अखाड़ा घाट, कोसुक छठ घाट, आशानगर, सूर्यमंदिर घाट और मोरातालाब घाट सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग कराने, कमजोर बांस की बैरिकेडिंग को मजबूत बल्लियों से बदलने तथा जरूरत के अनुसार दोहरी बैरिकेडिंग करने को कहा गया। इसके अलावा घाटों और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों की साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, माइकिंग तथा आवश्यकतानुसार कंट्रोल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं के लिए शौचालय सहित अन्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। संवेदनशील घाटों पर एनडीआरएफ की टीम की तैनाती और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी रखने को कहा। साथ ही प्रत्येक घाट पर संभावित भीड़, वाहनों के आवागमन और पार्किंग की उपलब्धता के अनुसार यातायात प्रबंधन करने का निर्देश दिया।

Dinman Times ads 728-90

कोसुक घाट पर निर्माण कार्य के कारण विशेष अपील

निरीक्षण के दौरान कोसुक नदी स्थित छठ घाट की स्थिति की भी समीक्षा की गई। यहां मरम्मत, विस्तार एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित निर्माण कार्य जारी है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि इस वर्ष यथासंभव कोसुक घाट के बजाय अपने घर के आसपास स्थित किसी अन्य सुविधाजनक छठ घाट को प्राथमिकता दें।

ये भी पढ़े

अररिया में वाईएनपी कॉलेज के पास अग्निशमन जवान का शव मिला, सड़क हादसे की आशंका
गया में एनडीए की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, प्रेम कुमार और विजय सिन्हा ने विपक्ष पर साधा निशाना
कटिहार पुलिस लाइन में फर्जी सिपाही बनकर रह रहा था दीपक कुमार, 15-20 दिन बाद गिरफ्तार
वर्दी में अपराधियों से मुकाबला, अब भक्ति गीतों से दिल जीत रहे पूर्व DGP आलोक राज; T-Series पर रिलीज हुआ नया गाना

जिला प्रशासन का उद्देश्य छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण मिल सके तथा किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी किसलय श्रीवास्तव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 अमरनाथ सहित कई संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

TAGGED:Bihar NewsBiharsharif NewsNalanda News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर अररिया में अग्निशमन जवान का शव मिला, हादसे की आशंका अररिया में वाईएनपी कॉलेज के पास अग्निशमन जवान का शव मिला, सड़क हादसे की आशंका
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

छठ पर्व: डीएम ने घाटों का निरीक्षण, कोसुक घाट पर अपील

छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने घाटों का किया निरीक्षण; कोसुक घाट के बजाय दूसरे घाटों पर अर्घ्य देने की अपील

अररिया में अग्निशमन जवान का शव मिला, हादसे की आशंका

अररिया में वाईएनपी कॉलेज के पास अग्निशमन जवान का शव मिला, सड़क हादसे की आशंका

गया में NDA की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा, नेताओं के आरोप

गया में एनडीए की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, प्रेम कुमार और विजय सिन्हा ने विपक्ष पर साधा निशाना

कटिहार पुलिस लाइन में फर्जी सिपाही गिरफ्तार

कटिहार पुलिस लाइन में फर्जी सिपाही बनकर रह रहा था दीपक कुमार, 15-20 दिन बाद गिरफ्तार

भारत का GPS NavIC मजबूत होगा,ISRO का NVS-03 उपग्रह 30 अक्टूबर को लॉन्च हुआ था

भारत का अपना नेविगेशन सिस्टम NavIC मजबूत होने की राह पर, NVS-03 ने पूरी की कक्षा बदलने की प्रक्रिया

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • धर्म
  • खेल
  • पटना
  • टेक्नोलॉजी

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?