Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: उपचुनाव रिजल्ट 2026 LIVE: नंदीग्राम से नागांव तक वोटों की गिनती जारी, जानिए किस सीट पर कौन आगे
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - राजनीति - उपचुनाव रिजल्ट 2026 LIVE: नंदीग्राम से नागांव तक वोटों की गिनती जारी, जानिए किस सीट पर कौन आगे

Live Updates

उपचुनाव रिजल्ट 2026 LIVE: नंदीग्राम से नागांव तक वोटों की गिनती जारी, जानिए किस सीट पर कौन आगे

Last updated: अक्टूबर 9, 2026 11:37 पूर्वाह्न
By : Dinman News Network
Published on : 3 सप्ताह पहले
उपचुनाव रिजल्ट 2026 LIVE
उपचुनाव रिजल्ट 2026 LIVE
साझा करें
12Posts
Auto Updates

By-Election Results 2026 LIVE: देश की राजनीति के लिए अहम माने जा रहे 6 उपचुनावों के नतीजों की मतगणना आज, 9 अक्टूबर 2026 को जारी है। पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है।

इन सीटों में पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टांचावडी और असम की नागांव लोकसभा सीट शामिल हैं।

मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई और इसके बाद EVM के वोटों की गणना शुरू हुई। चुनाव आयोग के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर इन सीटों की काउंटिंग अभी जारी दिखाई जा रही है।

नंदीग्राम में BJP की प्रतिष्ठा दांव पर

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर मुकाबला खास तौर पर चर्चा में है। यह सीट मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के भबानीपुर सीट को बरकरार रखने के बाद खाली हुई थी।

Dinman Times ads 728-90

BJP ने यहां हसीरानी रथ को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस के मिलन प्रधान भी मुकाबले में हैं। नंदीग्राम का परिणाम पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP के लिए शुरुआती राजनीतिक परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े

पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, 4,655 वोटों से दर्ज किया कब्जा
कोसी स्नातक सीट पर भाजपा के डॉ. एनके यादव की हैट्रिक, 10,026 वोट से जीत
नीतीश कुमार ने एसपीएम कॉलेज में विकास योजनाओं का किया उद्घाटन, निशांत कुमार के समर्थन में लगे नारे
यूपी MLC चुनाव में सपा की जीत के बाद अखिलेश की अपील, जुलूस नहीं निकालने को कहा

तमिलनाडु में विजय की TVK की पहली बड़ी परीक्षा

तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों के नतीजे मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

दोनों सीटों पर पहले AIADMK के विधायक जीते थे, लेकिन बाद में उन्होंने TVK सरकार का समर्थन किया और पार्टी में शामिल होने के बाद इस्तीफा दे दिया। अब TVK ने दोनों सीटों पर दोबारा अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

मदुरांतकम में मरागथम कुमारवेल TVK के टिकट पर मैदान में हैं, जबकि AIADMK और DMK ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं। धारापुरम में भी TVK, DMK और AIADMK के बीच मुकाबला है। इन नतीजों को विजय सरकार के लिए सत्ता में आने के बाद पहली बड़ी चुनावी परीक्षा माना जा रहा है।

Dinman Times ads 728-90
3 weeks agoअक्टूबर 9, 2026 10:54 पूर्वाह्न

नागांव में BJP की बढ़त 57 हजार के पार

असम की नागांव लोकसभा सीट पर BJP के देवाशीष शर्मा ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। ताजा रुझानों के मुताबिक देवाशीष शर्मा को अब तक 1.1 लाख से अधिक वोट मिल चुके हैं और वह करीब 57,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

3 weeks agoअक्टूबर 9, 2026 10:59 पूर्वाह्न

थट्टांचावडी में AINRC की बढ़त 6,774 वोटों की

पुडुचेरी की थट्टांचावडी विधानसभा सीट पर AINRC के अशोक आनंद ने बड़ी बढ़त बना ली है। उन्हें अब तक 10,467 वोट मिले हैं और वह 6,774 वोटों से आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस के E. Vinayagam को 3,693 वोट मिले हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं। वहीं DMK के K. Sedhu Selvam को 2,158 वोट मिले हैं और वह तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

3 weeks agoअक्टूबर 9, 2026 10:38 पूर्वाह्न

नंदीग्राम में BJP की बढ़त 9,600 वोटों की

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर BJP की हसीरानी रथ ने मजबूत बढ़त बना ली है। शुरुआती दौर की मतगणना के बाद वह करीब 9,600 वोटों से आगे चल रही हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान दूसरे स्थान पर हैं। मतगणना जारी है और आगे के रुझानों के साथ तस्वीर और साफ होगी।

3 weeks agoअक्टूबर 9, 2026 10:34 पूर्वाह्न

रेजीनगर में BJP की बढ़त 11 हजार के पार

पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP के शंखरव सरकार ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। ताजा रुझानों के मुताबिक वह 11 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।

BJP उम्मीदवार शंखरव सरकार को अब तक 11,614 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफ़ी 581 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। Aam Janata Unnayan Party (AJUP) के उम्मीदवार गुलाम नबी आजाद को 446 वोट मिले हैं।

3 weeks agoअक्टूबर 9, 2026 10:21 पूर्वाह्न

बंगाल की दोनों सीटों पर BJP आगे

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर दोनों विधानसभा सीटों पर BJP बढ़त बनाए हुए है। ताजा मतगणना रुझानों में दोनों सीटों पर BJP उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। हालांकि, मतगणना अभी जारी है और अंतिम परिणाम आने तक स्थिति बदल सकती है।

3 weeks agoअक्टूबर 9, 2026 10:05 पूर्वाह्न

धारापुरम में महज 5 वोटों का अंतर

तमिलनाडु की धारापुरम विधानसभा सीट पर बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिल रहा है। ताजा रुझानों में AIADMK की K. Banumathi सिर्फ 5 वोटों से आगे चल रही हैं।

Banumathi को अब तक 2,639 वोट मिले हैं, जबकि TVK की P. Sathyabama को 2,634 वोट मिले हैं। यानी दोनों उम्मीदवारों के बीच महज पांच वोटों का अंतर है।

3 weeks agoअक्टूबर 9, 2026 10:01 पूर्वाह्न

नागांव में BJP उम्मीदवार की बढ़त 26 हजार के पार

असम की नागांव लोकसभा सीट पर BJP के देवाशीष शर्मा ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा रुझानों के मुताबिक वह 26,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।

3 weeks agoअक्टूबर 9, 2026 9:59 पूर्वाह्न

मदुरांतकम में TVK उम्मीदवार आगे

तमिलनाडु की मदुरांतकम विधानसभा सीट पर TVK की मरागथम कुमारवेल बढ़त बनाए हुए हैं। ताजा मतगणना रुझानों में TVK उम्मीदवार अन्य प्रत्याशियों से आगे चल रही हैं।

3 weeks agoअक्टूबर 9, 2026 9:27 पूर्वाह्न

थट्टांचावडी में AINRC उम्मीदवार आगे

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पुडुचेरी की थट्टांचावडी सीट पर AINRC के अशोक आनंद बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं नंदीग्राम, रेजीनगर, मदुरांतकम और धारापुरम में मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार पोर्टल पर दिखाए जा रहे आंकड़े रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अंतिम आंकड़े Form-20 में जारी किए जाएंगे।

3 weeks agoअक्टूबर 9, 2026 8:03 पूर्वाह्न

6 सीटों पर मतगणना शुरू

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम की 6 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इन चुनावों के नतीजों पर खास नजर है, क्योंकि अलग-अलग राज्यों में यह सत्तारूढ़ दलों के लिए अहम राजनीतिक परीक्षा मानी जा रही है।

3 weeks agoअक्टूबर 9, 2026 7:38 पूर्वाह्न

गिनती शुरू होने से पहले जानिए सीटों का गणित

असम की नागांव लोकसभा सीट पर BJP के देबाशिष शर्मा, कांग्रेस की सिबामोनी बोरा और AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बीच मुकाबला है।

तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम सीटों पर TVK, AIADMK और DMK के बीच मुकाबला है। पुडुचेरी की थट्टांचावडी सीट पर AINRC, कांग्रेस और DMK के उम्मीदवार मैदान में हैं।

3 weeks agoअक्टूबर 9, 2026 7:25 पूर्वाह्न

आज आएगा 6 उपचुनाव सीटों का फैसला

6 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद आज इन सभी सीटों पर मतगणना हो रही है। नंदीग्राम में BJP ने हसीरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है। रेजीनगर में AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर के बेटे गोलाम नबी आजाद मैदान में हैं।

TAGGED:By Election Results 2026Election Results LIVENagaonNandigramRejinagar
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर आज का राशिफल 09 अक्टूबर 2026 आज का राशिफल 09 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन
अगली ख़बर Rohtas में स्कूल जा रहे नौवीं कक्षा के छात्र को गोली मारी गई रोहतास में स्कूल जा रहे नौवीं के छात्र को मारी गोली, बाइक सवार हमलावर फरार
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

होटल पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल

पटना के होटल-रेस्तरां की रसोई में मिलीं गंभीर खामियां, एक फ्रिज में वेज-नॉनवेज, खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट

भागलपुर MDM में अब बदल-बदलकर मिलेंगे मौसमी फल

भागलपुर के स्कूलों में MDM फल पर बदलाव, अब केले के साथ मौसमी फल देने का निर्देश

बांका वॉलीबॉल प्रतियोगिता: सेमीफाइनल में पहुंचीं टीमें

बांका में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांच, भागलपुर-पटना समेत आठ टीमें सेमीफाइनल में

भोजपुर में ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग

भोजपुर के पकड़ी और सरैया में ‘खेत बचाओ अभियान’, प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य पर किसानों को प्रशिक्षण

आपकी क्लिक मोर देन मिलियन वर्ड्स थी थापा भाई

आपकी क्लिक मोर देन मिलियन वर्ड्स थी थापा भाई

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?