Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: फ्लायदुबई हमले के आरोपी को लेकर नया खुलासा, ओमान में उड़ान भरने से रोका गया था को-पायलट हम्मम अलहम्मामी
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - विदेश - फ्लायदुबई हमले के आरोपी को लेकर नया खुलासा, ओमान में उड़ान भरने से रोका गया था को-पायलट हम्मम अलहम्मामी

फ्लायदुबई हमले के आरोपी को लेकर नया खुलासा, ओमान में उड़ान भरने से रोका गया था को-पायलट हम्मम अलहम्मामी

आभा शुक्ला
Last updated: अक्टूबर 3, 2026 7:52 अपराह्न
By : आभा शुक्ला
Published on : 1 घंटा पहले
फ्लायदुबई हमले के आरोपी हमाम अलहमामी को लेकर नया खुलासा
फ्लायदुबई हमले के आरोपी हमाम अलहमामी को लेकर नया खुलासा
साझा करें

भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर कॉकपिट में हमले के आरोपी हमाम अलहमामी की पहचान सामने आने के बाद उसके पुराने रिकॉर्ड की भी जांच हो रही है। रिपोर्टों के मुताबिक, ओमान में उसके कथित चरमपंथी विचारों को लेकर सवाल उठे थे।

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लायदुबई की उड़ान में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर कथित हमला करने वाले को-पायलट की पहचान हमाम अलहमामी (Hamam Alhamami) के रूप में हुई है। अलग-अलग रिपोर्टों के मुताबिक, वह ओमान का नागरिक है और उसके पुराने करियर तथा वैचारिक पृष्ठभूमि को लेकर अब जांच एजेंसियां कई पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

अल अरबिया इंग्लिश ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अलहमामी को पहले ओमान में उड़ान भरने से रोक दिया गया था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि उसके कथित चरमपंथी विचारों को लेकर चिंता थी। इसी रिपोर्ट के मुताबिक, उसने ओमान के बाहर, खास तौर पर सीरिया में काफी समय बिताया था, जहां उसके कथित तौर पर ऐसे विचारों से प्रभावित होने की बात कही गई है। इन दावों की जांच चल रही है।

Oman Air में ट्रेनिंग भूमिका से हटाया गया था

CNN ने दो सूत्रों के हवाले से बताया कि अलहमामी को पिछले साल ओमान की राष्ट्रीय एयरलाइन Oman Air में एक ट्रेनिंग भूमिका से हटा दिया गया था। एक क्षेत्रीय राजनयिक सूत्र के मुताबिक, इसके पीछे उसके कथित कट्टर विचारों को लेकर उठी चिंताएं थीं। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार बाद में उसे एयरलाइन में दूसरी भूमिका दी गई थी।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अलहमामी ने Oman Air में करीब सात साल काम किया था। उसके नाम से मिले LinkedIn प्रोफाइल में फरवरी 2025 में Oman Air छोड़ने और बाद में Royal Air Maroc में काम करने की जानकारी दर्ज थी। वह वहां जनवरी 2026 तक रहा, इसके बाद फ्लायदुबई से जुड़ा। एक इजरायली अधिकारी के मुताबिक, फ्लायदुबई में उसने करीब आठ महीने काम किया था।

ये भी पढ़े

13 साल की उम्र में अकेले निकलीं, अब दुनिया के हर देश की यात्रा के करीब पहुंचीं Sophia Lee
वियना घूमने पहुंची, लेकिन 4 गलतियों ने बिगाड़ दिया पूरा ट्रिप: पैसे भी ज्यादा खर्च हुए, वक्त और ऊर्जा भी गई
TikTok पर नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर बड़ा समझौता, Alabama को देगा कम से कम 100 मिलियन डॉलर; बच्चों के लिए 2 घंटे की डेली लिमिट

सामान में फिलिस्तीन समर्थक सामग्री मिलने का दावा

मामले की जांच के दौरान अलहमामी की वैचारिक पृष्ठभूमि को लेकर अन्य रिपोर्टें भी सामने आई हैं। i24 News ने एक अमीराती सूत्र के हवाले से दावा किया कि उसके सामान में “Free Palestine” समूहों से जुड़े पर्चे और प्रकाशन तथा अन्य फिलिस्तीन समर्थक सामग्री मिली थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, जांचकर्ता इन सामग्रियों को उसके कथित विचारों और हमले के संभावित मकसद की पड़ताल के हिस्से के तौर पर देख रहे हैं। फिलहाल यह जांच का विषय है कि इन सामग्रियों का 30 सितंबर की घटना से कोई सीधा संबंध था या नहीं।

UAE में चल रही आतंकवाद से जुड़ी जांच

30 सितंबर को फ्लायदुबई की उड़ान FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी। उड़ान के दौरान अलहम्मामी पर कॉकपिट में कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने और विमान पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश करने का आरोप है। मामले की जांच में संभावित आतंकवादी मकसद समेत कई पहलुओं को देखा जा रहा है, लेकिन हमले का अंतिम मकसद अभी जांच का विषय है।

घटना के दौरान विमान तेजी से नीचे आया और करीब 16,000 फीट की ऊंचाई कुछ ही समय में कम हुई। घायल होने के बावजूद कैप्टन माछर ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफलता हासिल की। इसके बाद चालक दल और यात्रियों ने आरोपी को काबू करने में मदद की। विमान में मौजूद दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने भी विमान को संभालने में सहायता की और बाद में विमान की सऊदी अरब के तबुक में आपात लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित विमान से उतरे।

सवाल: तेल अवीव जाने वाली उड़ान में कैसे मिला मौका?

इस घटना के बाद एक अहम सवाल यह भी उठ रहा है कि ओमान का नागरिक, ऐसे देश से आने के बावजूद जिसके इजरायल के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं, तेल अवीव जाने वाली उड़ान के चालक दल में कैसे शामिल हुआ।

CNN के मुताबिक, एक इजरायली अधिकारी ने बताया कि Shin Bet, Mossad, सेना और परिवहन मंत्रालय समेत कई एजेंसियां इस पहलू की जांच कर रही हैं। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि अलहमामी को इस उड़ान के चालक दल में शामिल होने की अनुमति कैसे मिली और उसके पुराने रिकॉर्ड की जांच किस स्तर पर हुई थी।

हम्माम अलहम्मामी कौन है?

रिपोर्टों के अनुसार, अलहम्मामी ओमान का नागरिक है। उसका जन्म संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था। उसके पिता ओमानी और मां सीरियाई बताई गई हैं। उसने अपने जीवन के कई वर्ष UAE में बिताए। रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि उसके पास किसी दूसरे देश की नागरिकता होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल जांच एजेंसियां उसके पुराने रोजगार, कथित वैचारिक सामग्री, यात्रा और उड़ान से जुड़े रिकॉर्ड समेत कई पहलुओं को जोड़कर देख रही हैं। उसके कथित चरमपंथी विचारों और 30 सितंबर की घटना के बीच संबंध तथा हमले के वास्तविक मकसद पर जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

TAGGED:FlydubaiHamam AlhamamiSmita Macher
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
abha
Byआभा शुक्ला
आभा शुक्ला पत्रकारिता, जनसंपर्क और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के क्षेत्र में 5+ वर्षों के अनुभव वाली पत्रकार एवं कम्युनिकेशन प्रोफेशनल हैं। पटना से जुड़ीं आभा को समाचार शोध, रिपोर्टिंग, कंटेंट डेवलपमेंट, मीडिया आउटरीच और जनसंपर्क अभियानों का अनुभव है। उन्होंने Zee News में ट्रेनी जर्नलिस्ट के रूप में समाचार शोध, रिपोर्टिंग और कंटेंट डेवलपमेंट का अनुभव हासिल किया। इसके बाद UNE Consultant में PR Executive के तौर पर मीडिया आउटरीच, PR कैंपेन और कॉर्पोरेट इवेंट्स पर काम किया। TCS में Associate के रूप में उन्होंने डेटा मैनेजमेंट, रिसर्च और सूचना प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालीं। आभा शुक्ला तथ्यपरक, शोध-आधारित और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाने में रुचि रखती हैं।
पिछली ख़बर Nalanda में 3 साल की बच्ची को कोबरा ने डसा कोबरा के बच्चे ने तीन साल की बच्ची को डसा, परिजन सांप को डिब्बे में बंद कर पहुंचे अस्पताल
अगली ख़बर Aurangabad, बारुण में तीन युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और छह कारतूस बरामद बारुण में रोको-टोको अभियान के दौरान तीन युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और छह कारतूस बरामद
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

Patna में फर्जी दस्तावेज गिरोह का खुलासा, 118 पासपोर्ट बरामद

एग्जीबिशन रोड में फर्जी दस्तावेज गिरोह का खुलासा, 118 पासपोर्ट बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

PMCH में गंभीर लिवर खराबी से जूझ रही गर्भवती महिला का सफल इलाज

PMCH में गंभीर लिवर खराबी से जूझ रही गर्भवती महिला को मिला नया जीवन, फॉलोअप में बिलिरुबिन सामान्य

Patna में भूमि एवं गांव बचाओ कन्वेंशन में शामिल होने वाले किसान प्रतिनिधि

पटना में 5 अक्टूबर को होगा ‘भूमि एवं गांव बचाओ’ कन्वेंशन, 500 किसान प्रतिनिधियों के जुटने का दावा

Lakhisarai में नाबालिग छात्र के मामले में शिक्षक गिरफ्तार

नशीली चॉकलेट खिलाकर नाबालिग छात्र के यौन शोषण का आरोप, सरकारी शिक्षक गिरफ्तार

Rohtas, ट्रेन में फर्जी टीटीई बनकर वसूली, RPF ने दो युवकों को पकड़ा

ट्रेन में फर्जी टीटीई बनकर वसूली कर रहे थे दो युवक, RPF ने दबोचा; चोरी के दो मोबाइल बरामद

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?