Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: स्नातक चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम, हर मतदाता तक पहुंचने का मंत्री श्रवण कुमार ने दिया मंत्र
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - स्नातक चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम, हर मतदाता तक पहुंचने का मंत्री श्रवण कुमार ने दिया मंत्र

स्नातक चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम, हर मतदाता तक पहुंचने का मंत्री श्रवण कुमार ने दिया मंत्र

अविनाश पांडेय
Last updated: अक्टूबर 1, 2026 6:50 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 11 घंटे पहले
Nalanda News: स्नातक चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम
Nalanda News: स्नातक चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम
साझा करें

Nalanda News। बिहारशरीफ के बियावानी स्थित जेपी कॉलेज में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर नालंदा विधानसभा क्षेत्र स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता एवं मतदाता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार और विधान परिषद की सचेतक रीना यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियों, मतदाताओं से संपर्क तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव केवल प्रत्याशी का चुनाव नहीं, बल्कि सभी कार्यकर्ताओं का चुनाव है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ते हैं और किसी भी चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची का अध्ययन करने, स्नातक मतदाताओं को चिह्नित करने तथा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के बीच सरकार की शिक्षा, रोजगार, विकास और युवाओं के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी पहुंचाई जाए।

ये भी पढ़े

दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने दिए जरूरी निर्देश
रक्षा लेखा विभाग दिवस पर पटना में कार्यक्रम, नबारून धर ने टीमवर्क और अनुशासन पर दिया जोर
शारदा सिन्हा की आवाज में बसती थी बिहार की मिट्टी, लोक संस्कृति और परंपरा की आत्मा : डॉ. प्रमोद कुमार
अल्पसंख्यक शिक्षकों के सम्मान और अधिकार की लड़ाई जारी रखने का नवल किशोर यादव ने दिया भरोसा

मंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव हुआ है। मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई और महाविद्यालयों की स्थापना को उन्होंने सरकार की उपलब्धियों से जोड़ा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के साथ मजबूती से जुड़कर चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर कई तरह के भ्रम फैलाए जा सकते हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को तथ्यों के साथ मतदाताओं के बीच अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने पंचायत और प्रखंड स्तर पर मतदाताओं को चिह्नित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने पर जोर दिया।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्रवण कुमार ने सोनिया गांधी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद चुनाव आयोग पर सवाल उठाना उचित नहीं है। यदि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का आरोप है तो उसका प्रमाण जनता के सामने रखा जाना चाहिए। उन्होंने सोनिया गांधी से बिहार की जनता से माफी मांगने की मांग भी की।

सांसद कौशलेंद्र कुमार और विधान पार्षद रीना यादव ने कहा कि जनता विकास और काम के आधार पर अपना निर्णय लेती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्नातक मतदाताओं के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने तथा एनडीए सरकार की नीतियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद, प्रदेश महासचिव संजयकांत सिन्हा, प्रदेश सचिव गुलरेज अंसारी, विजय प्रसाद, जदयू जिलाध्यक्ष मो. अरशद, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, लोजपा (रा) के सतेन्द्र मुकुट सहित एनडीए के विभिन्न घटकों के नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TAGGED:Nalanda NewsPatna Graduate ConstituencyPatna Graduate Election
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर Nalanda News: सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक सेवा कार्यों को गति देने की रणनीति पर भाजपा की बैठक, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
अगली ख़बर Nalanda में अल्पसंख्यक शिक्षण संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते प्रो. नवल किशोर यादव अल्पसंख्यक शिक्षकों के सम्मान और अधिकार की लड़ाई जारी रखने का नवल किशोर यादव ने दिया भरोसा

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Rashifal, 2 October 2026

आज का राशिफल 2 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, धन और प्रेम के मामले में क्या कहते हैं सितारे

Lal Bahadur Shastri की 122वीं जयंती पर उनके जीवन और राजनीतिक सफर की झलक

लाल बहादुर शास्त्री: छोटे कद के इस नेता की दृढ़ता ने बनाई अलग पहचान, रेल दुर्घटना के बाद दिया था इस्तीफा

Amitabh Bachchan KBC 18: सेट पर फिसलकर गिरे

अमिताभ बच्चन KBC के सेट पर फिसलकर गिरे, बाएं घुटने में लगी चोट; फिर भी जारी रखा शूट

Nalanda News: दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट

दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने दिए जरूरी निर्देश

Defence Accounts Department Day

रक्षा लेखा विभाग दिवस पर पटना में कार्यक्रम, नबारून धर ने टीमवर्क और अनुशासन पर दिया जोर

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?