Nalanda News। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत नालंदा जिले में आयोजित सेवा कार्यों की समीक्षा की गई।
बिहारशरीफ परिसदन में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक में जिले के विभिन्न मंडलों में चल रहे स्वच्छता अभियान, पौधारोपण सहित अन्य सेवा कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। आगामी कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत के बाद जनसेवा को प्राथमिकता दी और 2014 से देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। भाजपा के अनुसार सेवा, सुशासन और जनकल्याण उसकी सरकार के कार्यों के प्रमुख आधार रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता विभिन्न सेवा गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रियता से जुटने की अपील की।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, सुधीर कुमार, डॉ. आशुतोष कुमार, साबो देवी, तेजस्विता राधा, नीरज कुमार डब्ल्यू, जिला महामंत्री वीरेंद्र गोप, शिवरतन प्रसाद,
जिला मंत्री अमरेश कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, राजू माहुरी, कंचन चंद्रवंशी, आईटी सेल संयोजक अमित शान, जिला प्रवक्ता अमरकांत भारती, सोनू कुमार हिंदू, धर्मेंद्र कुमार, आलोक कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।