Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: भंडारी मोड़ गोलीकांड का खुलासा, देशी कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - भंडारी मोड़ गोलीकांड का खुलासा, देशी कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

भंडारी मोड़ गोलीकांड का खुलासा, देशी कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

अविनाश पांडेय
Last updated: अक्टूबर 1, 2026 6:27 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 18 घंटे पहले
Nalanda News: भंडारी मोड़ गोलीकांड का खुलासा
Nalanda News: भंडारी मोड़ गोलीकांड का खुलासा
साझा करें

Nalanda news। रहुई थाना क्षेत्र के एसएच-78 स्थित भंडारी मोड़ के पास 28 सितंबर को स्कॉर्पियो सवार लोगों पर हुई गोलीबारी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान भंडारी गांव निवासी 22 वर्षीय गौतम कुमार, पिता रामसुंदर यादव उर्फ छोटे यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और आईफोन बरामद किया है।

रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि 28 सितंबर को चुरामन बिगहा निवासी प्रेमजीत कुमार उर्फ प्रेम गोप चार-पांच लोगों के साथ स्कॉर्पियो से खरथुआ गांव से संत बाबा महोत्सव में शामिल होने राजाकुआं जा रहे थे।

इसी दौरान भंडारी मोड़ के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने स्कॉर्पियो पर फायरिंग कर दी। घटना में प्रेमजीत कुमार मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस गश्ती दल को मौके पर आता देख सभी बदमाश फरार हो गए।

इस मामले में रहुई थाना में कांड दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गौतम कुमार को बिहार थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर भंडारी गांव से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। हथियार बरामदगी को लेकर अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़े

कटिहार में अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, 15 दिन पहले ही बना था पिता
गयाजी में आस्था का अनोखा संगम, रूस-यूक्रेन-जर्मनी के 22 विदेशी मेहमानों ने किया पिंडदान
हाजीपुर में पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मारी गोली, तीन जगह लगी; PMCH रेफर
रोहतास: ड्यूटी के दौरान BSF जवान राजनाथ पासवान का निधन, फरवरी 2027 में होने वाले थे रिटायर

पुलिस के अनुसार गौतम के खिलाफ रहुई थाना में वर्ष 2022 में मारपीट, चोरी और जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।

छापेमारी टीम में डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार, चंदन कुमार, ललित विजय, संतोष कुमार सुमन, उपेंद्र कुमार राम, सन्नी कुमार, सिपाही धर्मेंद्र कुमार सहित डीआईयू टीम शामिल रही।

TAGGED:Nalanda NewsRahui News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर Flydubai FZ1073 के यात्री, परिवारों ने एयरपोर्ट पर लगाया गले तबूक से इजराइल पहुंचे फ्लाइट के यात्री, एयरपोर्ट पर परिवारों ने लगाया गले; किसी की आंखों में आंसू तो किसी ने कहा- ‘भगवान का शुक्र है’
अगली ख़बर Nalanda में वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान बुजुर्गों के सम्मान के साथ बच्चों ने पेश की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ये भी पढ़ें

Pitru Paksha 2026: इन 5 राशियों पर बरसेगी पितरों की कृपा

पितृ पक्ष 2026: इन 5 भाग्यशाली राशियों पर बरसेगी पितरों की असीम कृपा! दूर होगी आर्थिक तंगी, मिलेगा बड़ा धन लाभ

Flydubai FZ1073: कॉकपिट में खूनी भिड़ंत

कॉकपिट में खूनी भिड़ंत, 14 हजार फीट नीचे आया विमान और अचानक बदला Squawk Code: कैसे 174 लोगों की जान पर बन आई?

Cockpit Incidents: फ्लाईदुबई से Jet Airways तक

कॉकपिट में कभी चाकू चला, कभी पायलटों में हुई हाथापाई: फ्लाईदुबई से लेकर Jet Airways तक, जब विमान के अंदर ही मचा बवाल

Katihar News: अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

कटिहार में अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, 15 दिन पहले ही बना था पिता

Gaya Pind Daan 2026: विदेशी श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान

गयाजी में आस्था का अनोखा संगम, रूस-यूक्रेन-जर्मनी के 22 विदेशी मेहमानों ने किया पिंडदान

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?