Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: मकेर में बाढ़ का कहर: पांच लोग तेज धारा में बहे, दो के शव मिले; तीन अब भी लापता
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - मकेर में बाढ़ का कहर: पांच लोग तेज धारा में बहे, दो के शव मिले; तीन अब भी लापता

मकेर में बाढ़ का कहर: पांच लोग तेज धारा में बहे, दो के शव मिले; तीन अब भी लापता

State Desk Bihar
Last updated: अक्टूबर 1, 2026 5:23 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 दिन पहले
Maker Flood News: पांच लोग बहे, दो के शव मिले
Maker Flood News: पांच लोग बहे, दो के शव मिले
साझा करें

Maker Flood News: सारण के मकेर प्रखंड में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर और तटबंध टूटने के बाद तेज बहाव ने कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बीच बाढ़ के पानी में बहने से पांच लोगों के लापता होने की सूचना है। इनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीन लोगों की तलाश जारी है।

तेज बहाव की चपेट में आए तीन लोग, तलाश जारी

मकेर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज निवासी शीतल महतो के पुत्र बहादुर महतो और धनसी महतो के पुत्र बबन महतो के शव बरामद किए गए हैं।

वहीं दक्षिण टोला निवासी मोहम्मद हबीब के पुत्र मोहम्मद अनवर, मोहम्मद नसीम के पुत्र तथा मुन्ना टेलर के पोते के लापता होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि तीनों एक पुल के आसपास मौजूद थे। इसी दौरान पानी की तेज धार में बह गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर तलाश शुरू की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक तीनों का पता नहीं चल सका था।

तटबंध टूटने के बाद तेजी से फैल रहा पानी

मकेर में बाढ़ की स्थिति गंडक नदी के बढ़े जलस्तर और सारण तटबंध के टूटने के बाद और बिगड़ गई है। बाघाकोल और हैजलपुर के पास तटबंध टूटने के बाद पानी तेजी से आसपास के गांवों में फैलने लगा। कई जगह घर, खेत और सड़कें पानी से घिर गई हैं।

ये भी पढ़े

नशीली चॉकलेट खिलाकर नाबालिग छात्र के यौन शोषण का आरोप, सरकारी शिक्षक गिरफ्तार
ट्रेन में फर्जी टीटीई बनकर वसूली कर रहे थे दो युवक, RPF ने दबोचा; चोरी के दो मोबाइल बरामद
बारुण में रोको-टोको अभियान के दौरान तीन युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और छह कारतूस बरामद
कोबरा के बच्चे ने तीन साल की बच्ची को डसा, परिजन सांप को डिब्बे में बंद कर पहुंचे अस्पताल

मकेर-अमनौर क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। एनएच-722 पर भी पानी चढ़ने के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है और सड़क पर तेज बहाव से लोगों के लिए आवाजाही जोखिम भरी हो गई है।

चार से छह फीट पानी, कई रास्ते बंद

बाढ़ का पानी बढ़ने से मकेर प्रखंड की कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। भटोली गांव में करीब छह फीट, मसूरिया रोड पर लगभग पांच फीट और भाटा रोड पर करीब चार फीट पानी होने की बात सामने आई है।

तेज धारा के कारण इन रास्तों से गुजरना मुश्किल हो गया है। कई परिवार अपने घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर जाने को मजबूर हैं।

मकेर बाजार में दो राहत शिविर सक्रिय

बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मकेर बाजार में दो राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं। यहां लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। प्रभावित परिवारों को शिविरों में पूरी, चावल, दाल और सब्जी उपलब्ध कराई जा रही है।

हालांकि, स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि गंभीर परिस्थितियों में उन्हें तत्काल मदद हासिल करने में परेशानी हो रही है।

बचाव दल की मौजूदगी बढ़ाने की मांग

बाढ़ प्रभावित लोगों ने प्रशासन से बचाव दल की सक्रियता बढ़ाने, जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाने और आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

दूसरी ओर, प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, मकेर में नावों के जरिए लोगों तक पहुंचने और राहत कार्यों की निगरानी की जा रही है।

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लोगों से तेज बहाव वाले रास्तों और पानी से घिरे इलाकों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने की अपील की जा रही है। फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती लापता तीन लोगों की तलाश और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना बनी हुई है।

TAGGED:Maker FloodMaker NewsSaran FloodSaran News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर Chhapra Flood News: निचले इलाकों में घुसा पानी छपरा के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी, घर छोड़ सुरक्षित ठिकानों की ओर बढ़ रहे लोग
अगली ख़बर Vikramshila Setu: पहला बेली ब्रिज हटा, बाकी तीन को हटाने में लगेंगे 10 दिन विक्रमशिला सेतु पर बड़ा काम शुरू, पहला बेली ब्रिज हटाया; बाकी तीन को हटाने में लगेंगे 10 दिन
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

Lakhisarai में नाबालिग छात्र के मामले में शिक्षक गिरफ्तार

नशीली चॉकलेट खिलाकर नाबालिग छात्र के यौन शोषण का आरोप, सरकारी शिक्षक गिरफ्तार

Rohtas, ट्रेन में फर्जी टीटीई बनकर वसूली, RPF ने दो युवकों को पकड़ा

ट्रेन में फर्जी टीटीई बनकर वसूली कर रहे थे दो युवक, RPF ने दबोचा; चोरी के दो मोबाइल बरामद

Aurangabad, बारुण में तीन युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और छह कारतूस बरामद

बारुण में रोको-टोको अभियान के दौरान तीन युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और छह कारतूस बरामद

फ्लायदुबई हमले के आरोपी हमाम अलहमामी को लेकर नया खुलासा

फ्लायदुबई हमले के आरोपी को लेकर नया खुलासा, ओमान में उड़ान भरने से रोका गया था को-पायलट हम्मम अलहम्मामी

Nalanda में 3 साल की बच्ची को कोबरा ने डसा

कोबरा के बच्चे ने तीन साल की बच्ची को डसा, परिजन सांप को डिब्बे में बंद कर पहुंचे अस्पताल

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?