Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: अरवल में 16 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, जमीन की मापी सुधारने का आरोप
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - अपराध - अरवल में 16 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, जमीन की मापी सुधारने का आरोप

अरवल में 16 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, जमीन की मापी सुधारने का आरोप

State Desk Bihar
Last updated: अक्टूबर 1, 2026 12:23 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 महीना पहले
Arwal News: 16 हजार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार
Arwal News: 16 हजार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार
साझा करें

Arwal: जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत रामपुर वैना पंचायत में तैनात एक राजस्व कर्मचारी को निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जमीन की मापी सुधारने के एवज में परिवादी से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।

इसमें चार हजार रुपये ऑनलाइन पहले ही दिए जा चुके थे, जबकि गुरुवार को 16 हजार रुपये नकद लेते हुए कर्मचारी को पकड़ लिया गया।

जमीन की मापी सुधारने के लिए मांगे गए थे 20 हजार रुपये

मिली जानकारी के अनुसार, अरवल सदर थाना क्षेत्र के उमैराबाद बाजार निवासी रविंद्र कुमार सोनी ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत निगरानी विभाग में की थी। शिकायत के बाद विभाग की ओर से मामले की जांच की गई। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद कार्रवाई के लिए धावादल का गठन किया गया।

इसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी शिवमंगल पासवान को 16 हजार रुपये नकद लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि चार हजार रुपये पहले ही ऑनलाइन दिए जा चुके थे। इस तरह कथित तौर पर कुल 20 हजार रुपये की मांग की गई थी।

Dinman Times ads 728-90

बैदराबाद बाजार से हुई गिरफ्तारी

शिकायत के बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया और बैदराबाद बाजार से शिवमंगल पासवान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़े

सोनपुर आइडल सीजन-2 का आगाज, दोनों वर्गों के विजेताओं को मिलेंगे एक लाख रुपये
ओडिशा से बस में गांजा लेकर पहुंचे तीन तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख की खेप बरामद
बांकीपुर दरबार: 21 नवंबर 1912 को पटना के भविष्य की रूपरेखा पर हुई ऐतिहासिक चर्चा
नेहा शर्मा: भागलपुर से हिंदी और क्षेत्रीय सिनेमा तक अभिनेत्री का सफर

निगरानी विभाग के डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी को टीम अपने साथ पटना ले जाएगी। वहां उसे निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

इसी महीने दर्ज हुई थी रिश्वत की शिकायत

डीएसपी वसीम फिरोज के अनुसार, इसी माह राजस्व कर्मचारी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद उपरोक्त कांड अंकित कर एक धावादल का गठन किया गया।

इसके बाद गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए शिवमंगल प्रसाद को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

Dinman Times ads 728-90

ओझा बिगहा में बना रखा था मकान

पकड़ा गया राजस्व कर्मचारी सदर थाना क्षेत्र के ओझा बिगहा गांव में नया मकान बनाकर रह रहा था। हालांकि, वह मूल रूप से अरवल जिले के कलेर प्रखंड के बुलाकी बिगहा गांव का निवासी बताया गया है।

फिलहाल निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है और गिरफ्तार कर्मचारी को पटना ले जाकर विशेष अदालत में पेश किए जाने की बात कही गई है।

TAGGED:Arwal Crime NewsArwal NewsBihar News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर Delhi Weather: दिल्ली में थमेगी बारिश, दक्षिण और पूर्वोत्तर में बरसेंगे बादल दिल्ली में थमेगी बारिश, दक्षिण-पूरब में फिर बरसेंगे बादल; 6 अक्टूबर तक मौसम का ये है अपडेट
अगली ख़बर Khagaria School Accident: जर्जर सीढ़ी ने ली छात्रा की जान खगड़िया स्कूल हादसा: जिस जर्जर सीढ़ी ने ली छात्रा की जान, उसके खतरनाक होने की पहले ही दी गई थी सूचना
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी का युवाओं को संदेश: सीमित सोच तोड़ो, चुनौतियों को चुनौती दो

सीमित सोच की बेड़ियां तोड़ो, चुनौतियों को चुनौती दो’, युवाओं से बोले पीएम मोदी

सोनपुर आइडल सीजन-2 ऑडिशन शुरू, विजेता को ₹1 लाख

सोनपुर आइडल सीजन-2 का आगाज, दोनों वर्गों के विजेताओं को मिलेंगे एक लाख रुपये

दावथ में 41.5 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

ओडिशा से बस में गांजा लेकर पहुंचे तीन तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख की खेप बरामद

ट्रेन में तेज आवाज में रील देखने पर 1000 रुपये जुर्माना, रेलवे सख्त

ट्रेन में मोबाइल पर तेज आवाज में रील देखी तो होगी कार्रवाई, 1000 रुपये जुर्माना; चेतावनी के बाद भी शोर किया तो 6 महीने तक जेल

भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत

भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत: 21 नवंबर 1963 को थुंबा से नाइक-अपाचे का प्रक्षेपण

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • पटना
  • धर्म

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?