Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: प्रेम प्रसंग में अपराध की बू से इनकार नहीं, CDR से सामने आई पांच माह की बातचीत
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - प्रेम प्रसंग में अपराध की बू से इनकार नहीं, CDR से सामने आई पांच माह की बातचीत

प्रेम प्रसंग में अपराध की बू से इनकार नहीं, CDR से सामने आई पांच माह की बातचीत

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 29, 2026 8:39 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 7 घंटे पहले
इस्लामपुर हादसा: रजनीश की मौत की जांच
इस्लामपुर हादसा: रजनीश की मौत की जांच
साझा करें

नालंदा। इस्लामपुर थाना क्षेत्र में तीन मंजिला मकान की छत से गिरकर 21 वर्षीय रजनीश की मौत के मामले में पुलिस का अनुसंधान जारी है। पुलिस के अनुसार, मामले में प्रेम प्रसंग का पहलू सामने आया है और इस कोण से भी जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना से जुड़े तमाम साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया है।

मृतक के परिजनों ने इस मामले में युवती, उसके माता-पिता और भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर जांच को और दिशा मिलने की उम्मीद है।

पांच महीने से मोबाइल पर होती थी बातचीत

पुलिस के अनुसार, अनुसंधान के दौरान युवती के मोबाइल फोन का सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) खंगाला गया। इसमें सामने आया कि रजनीश और युवती के बीच पिछले करीब पांच महीने से लगातार बातचीत होती थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच कई-कई घंटे तक मोबाइल पर बातचीत किए जाने की जानकारी सामने आई है।

छत से गिरने से हुई थी युवक की मौत

घटना सोमवार, 28 सितंबर 2026 की दोपहर बाद इस्लामपुर थाना क्षेत्र के गौरव नगर मोहल्ले में हुई। जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के कटौली गांव निवासी रजनीश की तीन मंजिला मकान की छत से गिरने के बाद मौत हो गई।

मृतक की मां सुषमा देवी के अनुसार, उनके बेटे का भगवानपुर निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती अपने परिवार के साथ गौरव नगर में किराये के मकान में रहती थी।

ये भी पढ़े

महुआडीह पहाड़ी के पास युवक-युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी
₹657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव अफेयर’ की कहानी: गर्लफ्रेंड को ₹10 लाख महीना, दिल्ली में करोड़ों का घर
औरंगाबाद गोलीकांड का खुलासा: खुद को गोली मरवाकर विरोधियों को फंसाने की साजिश, दो गिरफ्तार
विक्रमशिला सेतु बंद होने से पहले Google Maps ने किया अलर्ट, भागलपुर-नवगछिया रूट ब्लॉक

सुषमा देवी का आरोप है कि युवती ने फोन कर रजनीश को अपने घर बुलाया था। वहां पहुंचने के बाद युवती के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और उसे छत से नीचे फेंक दिया।

वहीं, युवती के परिजनों ने इन आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि रजनीश चोरी-छिपे घर में आया था। लोगों की नजर पड़ने के बाद वह घबराकर भागने लगा और इसी दौरान छत से गिर गया।

सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया

घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक छत से नीचे गली में गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, युवक छत से किस परिस्थिति में नीचे गिरा, इसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

इस्लामपुर थानाध्यक्ष ने मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि मामला गंभीर है और पुलिस तमाम तथ्यों की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में अपराध की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस साक्ष्यों को एकत्र कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।

TAGGED:Bihar Crime NewsIslampur NewsNalanda News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर नालंदा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, उत्कृष्ट सेविकाएं सम्मानित सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेविकाएं सम्मानित
अगली ख़बर गयाजी में Smita Thackeray ने किया बालासाहेब ठाकरे का पिंडदान गयाजी में स्मिता ठाकरे ने किया बालासाहेब ठाकरे का पिंडदान : श्रद्धा का संस्कार, रिश्तों की स्मृति और ठाकरे परिवार की बदलती राजनीतिक छाया

ये भी पढ़ें

सर रैनल्फ फियान्स 2 साल से गायब? परिवार ने जताई चिंता

2 साल से दुनिया की नजरों से दूर हैं ‘महान एक्सप्लोरर’ रैनल्फ फियान्स, परिवार बोला- हमें मिलने भी नहीं दिया जा रहा

कठुआ CISF कैंप में फायरिंग से 4 जवानों की मौत

CISF कैंप में अचानक चली गोलियां, 4 जवानों की मौत: साथी ने सर्विस राइफल से किया फायर; बहस के बाद भड़का विवाद

Gaya News: महुआडीह पहाड़ी पर युवक-युवती से बदसलूकी का आरोप

महुआडीह पहाड़ी के पास युवक-युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी

Chandigarh News: ₹657 करोड़ बैंक घोटाला

₹657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव अफेयर’ की कहानी: गर्लफ्रेंड को ₹10 लाख महीना, दिल्ली में करोड़ों का घर

Aurangabad News: औरंगाबाद गोलीकांड का खुलासा

औरंगाबाद गोलीकांड का खुलासा: खुद को गोली मरवाकर विरोधियों को फंसाने की साजिश, दो गिरफ्तार

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?