Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: नालंदा में 30 सितंबर से खेलों का महासंग्राम, छह केंद्रों पर दम दिखाएंगे स्कूली खिलाड़ी
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - नालंदा में 30 सितंबर से खेलों का महासंग्राम, छह केंद्रों पर दम दिखाएंगे स्कूली खिलाड़ी

नालंदा में 30 सितंबर से खेलों का महासंग्राम, छह केंद्रों पर दम दिखाएंगे स्कूली खिलाड़ी

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 29, 2026 7:44 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 दिन पहले
Nalanda News: नालंदा में 30 सितंबर से जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता
Nalanda News: नालंदा में 30 सितंबर से जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता
साझा करें

Nalanda News। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के तहत नालंदा जिले में तीन दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त सारा अशरफ ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है।

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए जिले में छह प्रमुख खेल केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

दीपनगर स्टेडियम में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक एथलेटिक्स, कबड्डी और खो-खो की प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं 1 एवं 2 अक्टूबर को वॉलीबॉल तथा 2 अक्टूबर को रग्बी और बालक वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

किसान कॉलेज, सोहसराय में 30 सितंबर को वुशु, 1 अक्टूबर को कराटे तथा 2 अक्टूबर को ताइक्वांडो, योगा और शतरंज की प्रतियोगिताएं होंगी। सोगरा हाई स्कूल में 30 सितंबर को फुटबॉल और 1 अक्टूबर को हैंडबॉल का आयोजन किया जाएगा।

नालंदा हेल्थ क्लब, एतवारी बाजार में 1 अक्टूबर को बैडमिंटन एवं भारोत्तोलन, जबकि +2 उच्च विद्यालय पतासंग, रहुई में 2 अक्टूबर को बालक वर्ग की क्रिकेट और बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं होंगी। 30 सितंबर को मोगल कुआं चौक से नया रहुई रोड मार्ग पर साइकिलिंग रेस भी आयोजित होगी।

ये भी पढ़े

रोहतास के पूर्व SP रौशन कुमार पर कोर्ट ने लगाया 1 रुपये का जुर्माना, आदेश की अनदेखी पर सख्त टिप्पणी
हीमोफीलिया मरीजों के लिए बिहार सरकार का बड़ा फैसला, Emicizumab दवा की खरीद को 26.33 करोड़ की मंजूरी
टीबी के खिलाफ बिहार का बड़ा अभियान: 3.50 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग, करीब 4 लाख मरीजों की पहचान
पटना में सड़कों की मरम्मत का मिशन मोड अभियान, बाढ़-बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कें एक सप्ताह में होंगी दुरुस्त

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए करीब 60 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है।

नगर निगम को मैदान समतलीकरण, स्वच्छता एवं सचल शौचालय की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग शुद्ध पेयजल के टैंकर उपलब्ध कराएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी केंद्रों पर डॉक्टर, आवश्यक दवाएं और एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी।

खिलाड़ियों के सत्यापन के लिए विशेष पर्यवेक्षकों की भी तैनाती की गई है।

TAGGED:Bihar SportsNalanda NewsSchool Sports Competition
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर Nalanda News: नालंदा में बंद मकान से लाखों की चो एक माह से बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य
अगली ख़बर नालंदा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, उत्कृष्ट सेविकाएं सम्मानित सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेविकाएं सम्मानित

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 1 October 2026

आज का राशिफल 1 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Christa Pike Tennessee execution death row case

18 साल की उम्र में किया था कत्ल, 30 साल बाद होने वाली थी फांसी; आखिरी घंटे में कोर्ट ने रोक दी सजा

Rohtas के पूर्व SP रौशन कुमार पर कोर्ट की कार्रवाई

रोहतास के पूर्व SP रौशन कुमार पर कोर्ट ने लगाया 1 रुपये का जुर्माना, आदेश की अनदेखी पर सख्त टिप्पणी

हीमोफीलिया मरीजों के लिए बिहार सरकार का बड़ा फैसला, Emicizumab दवा की खरीद को 26.33 करोड़ की मंजू

हीमोफीलिया मरीजों के लिए बिहार सरकार का बड़ा फैसला, Emicizumab दवा की खरीद को 26.33 करोड़ की मंजूरी

Indian Army TGC 145 Recruitment 2026 में 30 पदों पर भर्ती

Indian Army TGC 145 Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, 30 पदों पर भर्ती शुरू

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?