Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: एक माह से बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - एक माह से बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य

एक माह से बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 29, 2026 7:39 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 दिन पहले
Nalanda News: नालंदा में बंद मकान से लाखों की चो
Nalanda News: नालंदा में बंद मकान से लाखों की चो
साझा करें

Nalanda News। सरमेरा थाना क्षेत्र के गोपालबाद गांव में चोरों ने करीब एक माह से बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली।

चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, कीमती कपड़े और पीतल-तांबे के बर्तन समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था।

पीड़ित आरएमपी कुंदन किशोर सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ पटना में रहकर दवा का व्यवसाय करते हैं। गांव स्थित उनका पैतृक मकान करीब एक महीने से बंद था।

इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। आसपास के घरों में भी नियमित रूप से लोगों की मौजूदगी नहीं होने के कारण चोरों को चोरी करने में आसानी हुई।

ग्रामीणों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा तो फोन कर गृहस्वामी को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर कुंदन किशोर सिंह पटना से गोपालबाद पहुंचे। घर के अंदर कमरों और अलमारियों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार, अलमारियों में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, कीमती कपड़े एवं पीतल-तांबे के बर्तन समेत अन्य सामान चोरी हुआ है।

ये भी पढ़े

रोहतास के पूर्व SP रौशन कुमार पर कोर्ट ने लगाया 1 रुपये का जुर्माना, आदेश की अनदेखी पर सख्त टिप्पणी
हीमोफीलिया मरीजों के लिए बिहार सरकार का बड़ा फैसला, Emicizumab दवा की खरीद को 26.33 करोड़ की मंजूरी
टीबी के खिलाफ बिहार का बड़ा अभियान: 3.50 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग, करीब 4 लाख मरीजों की पहचान
पटना में सड़कों की मरम्मत का मिशन मोड अभियान, बाढ़-बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कें एक सप्ताह में होंगी दुरुस्त

एफएसएल और डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही सरमेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सरमेरा थानाध्यक्ष साकेन्द्र कुमार बिन्द ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मकान काफी दिनों से बंद था, जिसका फायदा चोरों ने उठाया।

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। चोरी की घटना किस दिन हुई, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर नालंदा कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का समापन साहित्य और तकनीकी नवाचार के समन्वय से बनेगा बेहतर भविष्य : प्रो. सुनीता सिन्हा
अगली ख़बर Nalanda News: नालंदा में 30 सितंबर से जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता नालंदा में 30 सितंबर से खेलों का महासंग्राम, छह केंद्रों पर दम दिखाएंगे स्कूली खिलाड़ी

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 1 October 2026

आज का राशिफल 1 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Christa Pike Tennessee execution death row case

18 साल की उम्र में किया था कत्ल, 30 साल बाद होने वाली थी फांसी; आखिरी घंटे में कोर्ट ने रोक दी सजा

Rohtas के पूर्व SP रौशन कुमार पर कोर्ट की कार्रवाई

रोहतास के पूर्व SP रौशन कुमार पर कोर्ट ने लगाया 1 रुपये का जुर्माना, आदेश की अनदेखी पर सख्त टिप्पणी

हीमोफीलिया मरीजों के लिए बिहार सरकार का बड़ा फैसला, Emicizumab दवा की खरीद को 26.33 करोड़ की मंजू

हीमोफीलिया मरीजों के लिए बिहार सरकार का बड़ा फैसला, Emicizumab दवा की खरीद को 26.33 करोड़ की मंजूरी

Indian Army TGC 145 Recruitment 2026 में 30 पदों पर भर्ती

Indian Army TGC 145 Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, 30 पदों पर भर्ती शुरू

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?