Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: दीप जलाकर ग्रामीणों ने दिया स्वच्छता का संदेश, गोनावां में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - दीप जलाकर ग्रामीणों ने दिया स्वच्छता का संदेश, गोनावां में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

दीप जलाकर ग्रामीणों ने दिया स्वच्छता का संदेश, गोनावां में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 25, 2026 7:34 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 महीना पहले
गोनावां पंचायत में स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत जागरूकता कार्यक्रम
साझा करें

नालंदा। हरनौत प्रखंड की गोनावां पंचायत में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोनावां पंचायत के वार्ड नंबर 3 स्थित सामुदायिक भवन (हरिजन दलान) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने दीप जलाकर स्वच्छता का संदेश दिया और अपने घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया।

‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान 17 सितंबर से शुरू हुआ है। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रखी गई है। अभियान में जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को बढ़ावा देने और लोगों को स्वच्छता को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश

पंचायत के मुखिया अमरेश उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और घर, आसपास के क्षेत्र तथा सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व और नियमित साफ-सफाई की जरूरत के बारे में जानकारी दी गई। लोगों से अपने आसपास कचरा नहीं फैलाने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई।

Dinman Times ads 728-90

ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों ने दीप जलाकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। लोगों ने घरों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों को भी साफ रखने और अन्य लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़े

खैरा में दीपावली की रात आग से चार फुटपाथी दुकानें राख, लाखों के नुकसान का अनुमान
भोजपुर के रामडिहरा में स्कॉर्पियो की चपेट में आए दो सगे भाई, पांच घायल; परिजनों ने जानबूझकर कुचलने का लगाया आरोप
हाजीपुर में पति ने पत्नी नीलू सिंह की गोली मारकर हत्या की, बेटे को लेकर विवाद की बात
त्रिपोलिया अस्पताल में आठ माह के बच्चे की मौत, अशोक राजपथ जाम कर परिजनों का प्रदर्शन

स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान में भी नागरिकों की सामूहिक भागीदारी को महत्वपूर्ण माना गया है। केंद्र सरकार के अनुसार अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को साझा जिम्मेदारी के रूप में मजबूत करना और जनभागीदारी के जरिए स्थायी व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देना है।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में स्वच्छता पर्यवेक्षक परमानंद कुमार, स्वच्छता कर्मी रंजीत पासवान, जनक मांझी, चंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

TAGGED:नालंदा
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर हरनौत प्रखंड कार्यालय में भूमिहीन परिवारों की आवेदन जमा कराने के लिए भीड़ भूमिहीनों के आवेदन जमा कराने हरनौत प्रखंड कार्यालय में उमड़ी भीड़
अगली ख़बर बारिश और तेज हवा से बिगड़ा मौसम, धान की फसल को नुकसान की आशंका से किसान चिंतित
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

खैरा में दीपावली की रात आग से चार फुटपाथी दुकानें राख

खैरा में दीपावली की रात आग से चार फुटपाथी दुकानें राख, लाखों के नुकसान का अनुमान

भोजपुर के रामडिहरा में स्कॉर्पियो की चपेट में आए दो सगे भाई

भोजपुर के रामडिहरा में स्कॉर्पियो की चपेट में आए दो सगे भाई, पांच घायल; परिजनों ने जानबूझकर कुचलने का लगाया आरोप

हाजीपुर में पति ने पत्नी नीलू सिंह की गोली मारकर हत्या की

हाजीपुर में पति ने पत्नी नीलू सिंह की गोली मारकर हत्या की, बेटे को लेकर विवाद की बात

करतारपुर कॉरिडोर

करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन: 9 नवंबर 2019 को खुला गुरु नानक की विरासत तक ऐतिहासिक मार्ग

कार्ल सगन

कार्ल सगन की जयंती: ‘कॉसमॉस’ से ब्रह्मांड को जन-जन तक पहुंचाने वाले महान वैज्ञानिक

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • धर्म
  • खेल
  • पटना
  • टेक्नोलॉजी

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?