Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: मंदार पर्वत पर युवती से अभद्र व्यवहार मामले में तीन आरोपितों की पहचान, गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - मंदार पर्वत पर युवती से अभद्र व्यवहार मामले में तीन आरोपितों की पहचान, गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम

मंदार पर्वत पर युवती से अभद्र व्यवहार मामले में तीन आरोपितों की पहचान, गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 25, 2026 11:58 पूर्वाह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 1 दिन पहले
Banka News: मंदार पर्वत पर युवती से अभद्र व्यवहार,
Banka News: मंदार पर्वत पर युवती से अभद्र व्यवहार,
साझा करें

बौंसी/Banka News: ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों की पहचान कर ली है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान युवती के दोस्त से ऑनलाइन 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए गए थे। रुपये ट्रांसफर होने के बाद युवती और उसके साथियों को वहां से जाने दिया गया।

22 सितंबर को सामने आया वीडियो, तीन जून की बताई गई घटना

पुलिस के संज्ञान में यह वीडियो 22 सितंबर को वाट्सऐप के जरिए आया था। जांच के दौरान वीडियो की घटना तीन जून 2026 की पाई गई। इसके बाद बौंसी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम मंदार पर्वत पहुंची और घटनास्थल का सत्यापन किया।

वीडियो और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने छह से सात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने तीन आरोपितों की पहचान कर ली है।

युवती और उसके दोस्तों के साथ कथित तौर पर की गई अभद्रता

पुलिस के मुताबिक, तीन जून को युवती अपने दो दोस्तों के साथ मंदार पर्वत घूमने गई थी। इसी दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे अब्दुल्ला, नीतीश कुमार राय और विकास कुमार पर युवती का हाथ पकड़ने और उसके साथ कथित अभद्र व्यवहार करने का आरोप है।

ये भी पढ़े

जय प्रकाश नगर नाले के पास हादसे का खतरा, सड़क किनारे 8 फीट तक गहरे गड्ढे
किराना दुकान से 8.76 किलो गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार; दो साल से तस्करी का आरोप
मंदार छेड़छाड़ मामले में प्रशासन की कार्रवाई, तीन आरोपितों के घरों पर चला बुलडोजर
रोहतास में कुएं से बोरे में बंद शव बरामद, पति समेत दो गिरफ्तार

आरोप है कि इस दौरान युवती और उसके दोस्तों के साथ गाली-गलौज और धमकी भी दी गई। इसके बाद अब्दुल्ला द्वारा युवती के दोस्त से ऑनलाइन अपने खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर कराने की बात पुलिस जांच में सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, रकम ट्रांसफर होने के बाद युवती और उसके साथियों को वहां से जाने दिया गया।

गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित, संभावित ठिकानों पर छापेमारी

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें तीन आरोपितों की पहचान होने की बात कही गई है।

गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीम ने संभावित ठिकानों पर रातभर छापेमारी की। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपितों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

बौंसी के एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि तीनों आरोपितों की पहचान हो चुकी है। गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है और संभावित ठिकानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:पुलिस कार्रवाईबांकाबिहार क्राइमबौंसीमंदार पर्वत
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर कोसी में बढ़ा बाढ़ का खतरा, 6 लाख क्यूसेक पानी का अलर्ट कोसी में बढ़ा बाढ़ का खतरा, छह लाख क्यूसेक पानी के अलर्ट से प्रशासन सतर्क
अगली ख़बर भोजपुर में मां दुर्गा समेत देवी-देवताओं की प्रतिमाएं खंडित, भोजपुर में मां दुर्गा समेत देवी-देवताओं की प्रतिमाएं खंडित, सड़क पर उतरे ग्रामीण

ये भी पढ़ें

जय प्रकाश नगर नाले के पास निर्माणाधीन सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे

जय प्रकाश नगर नाले के पास हादसे का खतरा, सड़क किनारे 8 फीट तक गहरे गड्ढे

भोजपुर में किराना दुकान से 8.76 किलो गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

किराना दुकान से 8.76 किलो गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार; दो साल से तस्करी का आरोप

मंदार छेड़छाड़ केस: 3 आरोपितों के घर चला बुलडोजर, छापेमारी जारी

मंदार छेड़छाड़ मामले में प्रशासन की कार्रवाई, तीन आरोपितों के घरों पर चला बुलडोजर

रोहतास में कुएं से बोरे में बंद शव बरामद, पति समेत दो गिरफ्तार

रोहतास में कुएं से बोरे में बंद शव बरामद, पति समेत दो गिरफ्तार

जमुई में नदी में डूबने से युवक की मौत, झाड़ियों में मिला शव

जमुई में नदी में डूबने से युवक की मौत, आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?