बैंक खातों और मनी ट्रेल की जांच के बाद कार्रवाई, अनुसंधानकर्ता ने बैंक अधिकारियों से किया समन्वय
Nalanda news: साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस के प्रयास से ठगी की गई 94 लाख 41 हजार 192 रुपये की राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
कांड के अनुसंधान के दौरान प्राप्त शिकायत और उपलब्ध बैंकिंग एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने ठगी की रकम के मनी ट्रेल का अनुसरण किया। इस दौरान संबंधित बैंक खातों और लेन-देन से जुड़ी जानकारी का सत्यापन किया गया। कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर उपलब्ध राशि को होल्ड/फ्रीज कराया गया।
इसके बाद आवश्यक बैंकिंग विवरण और दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद कुल ₹94,41,192 की साइबर ठगी की राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई को अंजाम देने में अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० अबू तालिब अंसारी ने संबंधित बैंक अधिकारियों और अन्य इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित किया।