वैशाली में सुबह-सुबह SVU की दस्तक से मचा हड़कंप, पातेपुर के रामौली गांव में अभियंता राजीव कुमार के ठिकाने पर चल रही जांच; दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े कागजात खंगाल रही टीम
वैशाली। आय से अधिक संपत्ति के मामले में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने वैशाली में बड़ी कार्रवाई शुरू की है। पातेपुर थाना क्षेत्र के रामौली गांव में अभियंता राजीव कुमार के ठिकाने पर SVU की टीम ने छापेमारी की है। सुबह से चल रही इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि SVU की टीम अभियंता के घर पर संपत्ति और आय से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। टीम कई महत्वपूर्ण कागजात और दस्तावेजों को खंगाल रही है। कार्रवाई का मुख्य फोकस अभियंता की आय और कथित संपत्ति के बीच अंतर से जुड़े साक्ष्यों की जांच पर है।
फिलहाल SVU की कार्रवाई जारी है। छापेमारी पूरी होने के बाद ही बरामद दस्तावेजों, संपत्ति और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का खुलासा हो सकेगा।
➡️ यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…