Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: चांदन में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते CO गिरफ्तार, निगरानी टीम ने कार्यालय में दबोचा
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - चांदन में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते CO गिरफ्तार, निगरानी टीम ने कार्यालय में दबोचा

चांदन में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते CO गिरफ्तार, निगरानी टीम ने कार्यालय में दबोचा

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 9, 2026 7:39 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 दिन पहले
चांदन में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते CO की गिरफ्तारी
चांदन में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते CO की गिरफ्तारी
साझा करें

जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये मांगने का आरोप, पहली किस्त लेते ही हुई कार्रवाई

संवाद सूत्र, चांदन (बांका): बांका जिले के चांदन में बुधवार की शाम निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचल अधिकारी रविकांत को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। निगरानी की टीम ने उन्हें उनके कार्यालय परिसर से पकड़ा। कार्रवाई डीएसपी अरुण कुमार अकेला के नेतृत्व में पहुंची टीम ने की। सीओ की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया।

जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप

मामला चांदन थाना क्षेत्र के कोरिया गांव निवासी सियाराम झा से जुड़े जमीन विवाद का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद के मामले में न्यायालय की ओर से दखल-कब्जा दिलाने का आदेश दिया गया था।

आरोप है कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने के एवज में अंचल अधिकारी रविकांत ने सियाराम झा से दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की कथित मांग से परेशान सियाराम झा ने पिछले महीने निगरानी न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी।

सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि का दावा

शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। विभाग के अनुसार, सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद निगरानी टीम ने आरोपी अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए कार्रवाई की योजना बनाई।

बुधवार की शाम सियाराम झा से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये लेते ही निगरानी टीम ने सीओ रविकांत को उनके कार्यालय परिसर से गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े

दो अलग-अलग जगहों से 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत 19 मामलों की हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं में लापरवाही पर डीडीसी नाराज, बिजली कनेक्शन समेत कई योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि का निर्देश
छात्राओं को बिहार सरकार की तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं की दी गई जानकारी

गिरफ्तारी के बाद सीओ को पटना ले गई टीम

कार्रवाई पूरी करने के बाद निगरानी विभाग की टीम गिरफ्तार सीओ रविकांत को अपने साथ पटना ले गई। मामले में आगे की कार्रवाई निगरानी विभाग की ओर से की जा रही है।

जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने के लिए कथित तौर पर रिश्वत मांगने और पहली किस्त लेते गिरफ्तारी की इस कार्रवाई के बाद चांदन अंचल कार्यालय में चर्चा का माहौल है।

TAGGED:CO रविकांतचांदननिगरानी विभागबांकारिश्वत
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर अभिनेत्री संचिता बसु और ठुकरा के मेरा प्यार 2 भागलपुर की संचिता बसु का OTT पर जलवा, ‘ठुकरा के मेरा प्यार 2’ को मिले 40 मिलियन व्यूज
अगली ख़बर प्रफुल्ल मांझी के बयान पर LJP रामविलास का पलटवार विधायक प्रफुल्ल मांझी के बयान पर LJP (रामविलास) का पलटवार, जिलाध्यक्ष बोले- व्यक्तिगत टिप्पणी NDA धर्म के खिलाफ

ये भी पढ़ें

जमुई में 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

दो अलग-अलग जगहों से 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

नालंदा में लोक शिकायत निवारण के तहत मामलों की सुनवाई

लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत 19 मामलों की हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

नालंदा में आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा बैठक

आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं में लापरवाही पर डीडीसी नाराज, बिजली कनेक्शन समेत कई योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि का निर्देश

बिहारशरीफ में छात्राओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते अधिकारी

छात्राओं को बिहार सरकार की तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं की दी गई जानकारी

राजगीर के हसनपुर गांव में घर में चोरी

राजगीर में अकेली महिला के घर लाखों की चोरी, तीन कमरों के ताले तोड़कर सामान ले गए चोर

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?