Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: मधेपुरा में तीन नाबालिगों से दुष्कर्म का आरोप, एक ही परिवार की हैं पीड़िताएं; जांच में जुटी फोरेंसिक टीम
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मधेपुरा में तीन नाबालिगों से दुष्कर्म का आरोप, एक ही परिवार की हैं पीड़िताएं; जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

मधेपुरा में तीन नाबालिगों से दुष्कर्म का आरोप, एक ही परिवार की हैं पीड़िताएं; जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 6, 2026 9:18 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 घंटे पहले
मधेपुरा बिहारीगंज में नाबालिगों से दुष्कर्म मामले की जांच
मधेपुरा बिहारीगंज में नाबालिगों से दुष्कर्म मामले की जांच
साझा करें

मधेपुरा/बिहारीगंज: मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में एक ही परिवार की तीन नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीनों पीड़िताओं में दो सगी बहनें और एक उनकी भांजी बताई जा रही है। उनकी उम्र करीब 12 से 14 वर्ष के बीच है।

पुलिस के अनुसार घटना 3 सितंबर की देर शाम की बताई जा रही है, जबकि मामले में 6 सितंबर को बिहारीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने तीनों पीड़िताओं को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेजा है।

नहर किनारे मिली थीं तीनों बच्चियां

पीड़ित परिवार की ओर से दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना के बाद तीनों बच्चियां सरौनी में नहर के किनारे बेहोशी की हालत में मिली थीं। परिजन के मुताबिक बच्चियां काफी डरी हुई थीं। बाद में पूछताछ के दौरान उन्होंने तीन युवकों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया।

पुलिस को दिए गए आवेदन में सरौनी निवासी तीन युवकों के नाम आरोपित के तौर पर बताए गए हैं। पुलिस ने मामले में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ पवन कुमार सिंह और बिहारीगंज थानाध्यक्ष लवकुश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए सहरसा से फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

ये भी पढ़े

साइबर ठगों को सिम और बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में दस्तावेज व एटीएम बरामद
बेलहर में दो नाबालिग सहेलियों के ‘विवाह’ से मचा हड़कंप, पुलिस ने दोनों को संरक्षण में लिया
राशन कार्ड विवाद में बेटे की मौत, शव घर पहुंचते ही मां ने भी तोड़ा दम; एक साथ उठी दोनों की अर्थी
बख्तियारपुर–राजगीर–तिलैया रेलखंड के दोहरीकरण का रास्ता साफ, करनौती–बिहारशरीफ खंड का 575 करोड़ का टेंडर जारी

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई है। मेडिकल जांच और फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित

एसडीपीओ पवन कुमार सिंह के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है और तीनों नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:Bihar CrimeBihariganj NewsMadhepura Newsबिहारीगंजमधेपुरा
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बख्तियारपुर राजगीर तिलैया रेलखंड के दोहरीकरण परियोजना बख्तियारपुर–राजगीर–तिलैया रेलखंड के दोहरीकरण का रास्ता साफ, करनौती–बिहारशरीफ खंड का 575 करोड़ का टेंडर जारी
अगली ख़बर सहरसा सलखुआ में मां बेटे की मौत के बाद अंतिम संस्कार राशन कार्ड विवाद में बेटे की मौत, शव घर पहुंचते ही मां ने भी तोड़ा दम; एक साथ उठी दोनों की अर्थी

ये भी पढ़ें

नालंदा में साइबर अपराध मामले में गिरफ्तार आरोपियों से बरामद एटीएम और दस्तावेज

साइबर ठगों को सिम और बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में दस्तावेज व एटीएम बरामद

बांका के बेलहर में दो नाबालिग सहेलियों के कथित विवाह का मामला

बेलहर में दो नाबालिग सहेलियों के ‘विवाह’ से मचा हड़कंप, पुलिस ने दोनों को संरक्षण में लिया

सहरसा सलखुआ में मां बेटे की मौत के बाद अंतिम संस्कार

राशन कार्ड विवाद में बेटे की मौत, शव घर पहुंचते ही मां ने भी तोड़ा दम; एक साथ उठी दोनों की अर्थी

मधेपुरा बिहारीगंज में नाबालिगों से दुष्कर्म मामले की जांच

मधेपुरा में तीन नाबालिगों से दुष्कर्म का आरोप, एक ही परिवार की हैं पीड़िताएं; जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

बख्तियारपुर राजगीर तिलैया रेलखंड के दोहरीकरण परियोजना

बख्तियारपुर–राजगीर–तिलैया रेलखंड के दोहरीकरण का रास्ता साफ, करनौती–बिहारशरीफ खंड का 575 करोड़ का टेंडर जारी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?