Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: नालंदा में अब SH-78 पर भी लगेगा टोल, नूरसराय में बनेगा प्लाजा
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - नालंदा में अब SH-78 पर भी लगेगा टोल, नूरसराय में बनेगा प्लाजा

नालंदा में अब SH-78 पर भी लगेगा टोल, नूरसराय में बनेगा प्लाजा

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 4, 2026 6:53 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 4 घंटे पहले
नालंदा के नूरसराय में SH-78 पर प्रस्तावित टोल प्लाजा
नालंदा के नूरसराय में SH-78 पर प्रस्तावित टोल प्लाजा
साझा करें

NH-20 के पैठना टोल से बचने वालों को अब वैकल्पिक रास्ते पर भी देना होगा शुल्क, राजगीर जाने वाले पर्यटकों की जेब पर भी पड़ेगा असर

बिहारशरीफ। नालंदा में एनएच-20 के बाद अब स्टेट हाईवे-78 पर भी टोल टैक्स की तैयारी शुरू हो गई है। बिहार सरकार के स्टेट हाईवे पर टोल वसूली के फैसले के तहत बिहटा-सरमेरा पथ (SH-78) पर नूरसराय के पास टोल प्लाजा बनाए जाने की तैयारी है। इससे इस मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन चालकों के साथ-साथ राजगीर जाने वाले पर्यटकों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

दरअसल, NH-20 के पैठना टोल प्लाजा के शुरू होने के बाद कई वाहन चालक टोल से बचने के लिए SH-78 का इस्तेमाल करने लगे हैं। इसके कारण इस सड़क पर यातायात का दबाव पहले की तुलना में 20 गुना से अधिक बढ़ने की बात सामने आई है। अब इसी बढ़े हुए ट्रैफिक के बीच सरकार ने SH-78 पर भी टोल वसूली की तैयारी की है।

SH-78 नालंदा के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। यह कॉरिडोर नूरसराय होते हुए पटना, मोकामा और हाजीपुर की ओर आवागमन में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा टूरिस्ट वे ऑफ राजगीर का इस्तेमाल कर राजगीर पहुंचने वाले पर्यटकों को भी प्रस्तावित टोल का सामना करना पड़ सकता है। यानी NH-20 के पैठना टोल से बचकर राजगीर या दूसरे इलाकों की ओर जाने वालों के लिए अब वैकल्पिक रास्ता भी पूरी तरह मुफ्त नहीं रहेगा।

जानकारी के अनुसार, बिहार में स्टेट हाईवे पर टोल व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया चल रही है और नवंबर-दिसंबर 2026 के आसपास टोल वसूली शुरू होने का अनुमान जताया गया है। टोल शुल्क की दरें और प्लाजा संचालन से जुड़ी अंतिम जानकारी अलग से निर्धारित की जाएगी।

ये भी पढ़े

गंगा किनारे रेल ट्रैक और पुलों की IIT करेगा जांच, AI से होगी निगरानी
बाजार समिति में 11 हजार वोल्ट की तार पिकअप पर गिरी, फल कारोबारी झुलसा
परिजनों की मौजूदगी में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर चोरी
पिकअप और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

इसका असर सबसे अधिक नियमित यात्रियों, व्यावसायिक वाहनों और राजगीर आने-जाने वाले पर्यटकों पर पड़ सकता है। वहीं सरकार के लिए टोल से प्राप्त राशि सड़क रखरखाव और परिवहन ढांचे के विकास में उपयोग किए जाने की उम्मीद है।

TAGGED:Bihar Transport NewsNH-20टोल टैक्सनालंदा न्यूजनूरसरायराजगीर
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर महुआ में फर्नीचर दुकान में लूट की कोशिश के दौरान बरामद पिस्टल महुआ में फर्नीचर दुकान पर लूट की कोशिश, दुकानदार ने बदमाश को दबोचा; पिस्टल और दो गोलियां बरामद
अगली ख़बर नालंदा में जलमग्न इलाकों का मोटर बोट से जायजा लेते सांसद कौशलेंद्र कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया जलमग्न इलाकों का दौरा, मोटर बोट से लिया जायजा

ये भी पढ़ें

गंगा किनारे रेलवे ट्रैक और पुलों की IIT जांच और AI निगरानी

गंगा किनारे रेल ट्रैक और पुलों की IIT करेगा जांच, AI से होगी निगरानी

बिहारशरीफ बाजार समिति में 11 हजार वोल्ट की तार गिरने से फल कारोबारी झुलसा

बाजार समिति में 11 हजार वोल्ट की तार पिकअप पर गिरी, फल कारोबारी झुलसा

नालंदा में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर 6 लाख की चोरी, पुलिस पर आरोप

परिजनों की मौजूदगी में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर चोरी

पतासंग के पास पिकअप और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर

पिकअप और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

खराब मौसम के कारण पूर्णिया-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

खराब मौसम के कारण पूर्णिया-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?