Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया जलमग्न इलाकों का दौरा, मोटर बोट से लिया जायजा
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया जलमग्न इलाकों का दौरा, मोटर बोट से लिया जायजा

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया जलमग्न इलाकों का दौरा, मोटर बोट से लिया जायजा

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 4, 2026 7:00 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 1 घंटा पहले
नालंदा में जलमग्न इलाकों का मोटर बोट से जायजा लेते सांसद कौशलेंद्र कुमार
नालंदा में जलमग्न इलाकों का मोटर बोट से जायजा लेते सांसद कौशलेंद्र कुमार
साझा करें

अस्थावां के ओन्दा पंचायत पहुंचे सांसद, तटबंध की मरम्मती को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

बिहारशरीफ। नालंदा में लगातार बारिश और जलजमाव के बीच जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने अस्थावां प्रखंड के ओन्दा पंचायत पहुंचकर जलमग्न इलाकों का जायजा लिया। सांसद ने मोटर बोट के सहारे प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय स्थिति को करीब से देखा और लोगों की समस्याओं की जानकारी ली।

इस दौरान सांसद ने तटबंध की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तटबंध की मरम्मती एवं आवश्यक सुरक्षा उपायों को लेकर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि जलमग्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राहत मिल सके और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

निरीक्षण के दौरान डीएम, एसपी, डीडीसी, एसडीएम, बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष समेत प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी जलमग्न क्षेत्रों की स्थिति और तटबंध से जुड़े हालात की जानकारी सांसद को दी।

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने अधिकारियों से प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने तथा जलनिकासी की व्यवस्था पर भी ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि जलमग्न इलाकों में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।

ये भी पढ़े

बाजार समिति में 11 हजार वोल्ट की तार पिकअप पर गिरी, फल कारोबारी झुलसा
परिजनों की मौजूदगी में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर चोरी
पिकअप और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे लोग
खराब मौसम के कारण पूर्णिया-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं सांसद और अधिकारियों के समक्ष रखीं। प्रशासन की टीम ने स्थिति पर नजर बनाए रखने और जरूरत के अनुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

TAGGED:Bihar Newsअस्थावांओन्दा पंचायतकौशलेंद्र कुमारनालंदा
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर नालंदा के नूरसराय में SH-78 पर प्रस्तावित टोल प्लाजा नालंदा में अब SH-78 पर भी लगेगा टोल, नूरसराय में बनेगा प्लाजा
अगली ख़बर खराब मौसम के कारण पूर्णिया-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट खराब मौसम के कारण पूर्णिया-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

ये भी पढ़ें

बिहारशरीफ बाजार समिति में 11 हजार वोल्ट की तार गिरने से फल कारोबारी झुलसा

बाजार समिति में 11 हजार वोल्ट की तार पिकअप पर गिरी, फल कारोबारी झुलसा

नालंदा में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर 6 लाख की चोरी, पुलिस पर आरोप

परिजनों की मौजूदगी में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर चोरी

पतासंग के पास पिकअप और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर

पिकअप और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

खराब मौसम के कारण पूर्णिया-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

खराब मौसम के कारण पूर्णिया-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

नालंदा में जलमग्न इलाकों का मोटर बोट से जायजा लेते सांसद कौशलेंद्र कुमार

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया जलमग्न इलाकों का दौरा, मोटर बोट से लिया जायजा

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?