Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: ओंगारी के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और तालाबों का डीएम ने किया निरीक्षण
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - ओंगारी के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और तालाबों का डीएम ने किया निरीक्षण

ओंगारी के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और तालाबों का डीएम ने किया निरीक्षण

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 3, 2026 7:17 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 1 घंटा पहले
ओंगारी सूर्य मंदिर और तालाब का निरीक्षण करतीं डीएम उदिता सिंह
ओंगारी पंचायत में धार्मिक स्थलों और तालाबों के निरीक्षण के दौरान डीएम उदिता सिंह
साझा करें

जनसंवाद के बाद डीएम उदिता सिंह ने साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

बिहारशरीफ। एकंगरसराय प्रखंड में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय अधिकारियों के साथ जनसंवाद के बाद जिला पदाधिकारी नालंदा उदिता सिंह ने ओंगारी पंचायत का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ओंगारी सूर्य मंदिर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व की जानकारी ली और क्षेत्र में स्थित तालाबों का निरीक्षण किया।

ओंगारी तालाब के निरीक्षण के दौरान डीएम ने साफ-सफाई, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तालाबों का संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि स्थानीय लोगों की सहभागिता भी जरूरी है। ग्रामीण संकल्प लें कि तालाब में गंदगी नहीं फैलाएंगे तो इसकी स्वच्छता लंबे समय तक कायम रखी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि तालाब के बेहतर रखरखाव और सौंदर्यीकरण से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी। साथ ही छठ पर्व एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इसके बाद डीएम ने ओप तालाब का निरीक्षण किया और वहां स्थित शिव मंदिर में दर्शन किए। तालाब में उगे कमल के पौधों के संबंध में उन्होंने स्थानीय लोगों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि तालाब में कमल का होना उसके प्राकृतिक एवं पारिस्थितिक तंत्र के बेहतर होने का सकारात्मक संकेत है। साथ ही तालाब की स्वच्छता और प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखते हुए इसके विकास की संभावनाएं तलाशने पर जोर दिया।

पंचायत समिति सदस्य योगेश प्रसाद ने डीएम को क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व तथा स्थानीय परंपराओं से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने छठ एवं अन्य पर्व-त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तालाब के समीप समरसेबल पंप लगाने की मांग भी रखी, ताकि स्नान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के लिए पर्याप्त स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके।

ये भी पढ़े

“घर-घर झंडा” एवं “चलो पंचायत, चलो वार्ड” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित
सुरक्षित प्रसव, राशन कार्ड और पंचायत सरकार भवन के उपयोग को लेकर डीएम ने जनप्रतिनिधियों से की अपील
सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के संभावित उम्मीदवार डॉ. नवल किशोर प्रसाद का सोगरा हाई स्कूल में भव्य स्वागत

डीएम ने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ दोनों धार्मिक स्थलों और तालाब क्षेत्रों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, सुगम एवं आकर्षक बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों की विशेषताओं को संरक्षित करते हुए विकास की संभावनाओं पर काम करने की आवश्यकता बताई।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सुश्री सारा अशरफ, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

TAGGED:उदिता सिंहओंगारी तालाबओंगारी सूर्य मंदिरनालंदा डीएम
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर डॉ. नवल किशोर प्रसाद का सोगरा हाई स्कूल में स्वागत पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के संभावित उम्मीदवार डॉ. नवल किशोर प्रसाद का सोगरा हाई स्कूल में भव्य स्वागत
अगली ख़बर डीआईजी कुमार आशीष ने छात्रों को नशे से दूर रहने की दी सीख सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी

ये भी पढ़ें

बिहारशरीफ में कांग्रेस की बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता

“घर-घर झंडा” एवं “चलो पंचायत, चलो वार्ड” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित

एकंगरसराय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करतीं डीएम उदिता सिंह

सुरक्षित प्रसव, राशन कार्ड और पंचायत सरकार भवन के उपयोग को लेकर डीएम ने जनप्रतिनिधियों से की अपील

डीआईजी कुमार आशीष ने छात्रों को नशे से दूर रहने की दी सीख

सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी

ओंगारी सूर्य मंदिर और तालाब का निरीक्षण करतीं डीएम उदिता सिंह

ओंगारी के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और तालाबों का डीएम ने किया निरीक्षण

डॉ. नवल किशोर प्रसाद का सोगरा हाई स्कूल में स्वागत

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के संभावित उम्मीदवार डॉ. नवल किशोर प्रसाद का सोगरा हाई स्कूल में भव्य स्वागत

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?