Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट

दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 2, 2026 9:13 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 11 मिनट पहले
दानापुर स्टेशन पर रेलवे का विशेष टिकट जांच अभियान
दानापुर स्टेशन पर रेलवे का विशेष टिकट जांच अभियान
साझा करें

बिहारशरीफ: पूर्व मध्य रेल का दानापुर मंडल यात्रियों को उचित टिकट एवं वैध प्राधिकार के साथ यात्रा करने की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर सजग एवं सक्रिय है। बिना टिकट अथवा उचित प्राधिकार के रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध मंडल में नियमित रूप से सघन टिकट जांच अभियान चलाया जाता है।

इसी क्रम में 02.09.2026 को मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशानुसार वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ के नेतृत्व में, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रदीप कुमार सहित वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम द्वारा दानापुर स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।

14 ट्रेनों में चलाया गया विशेष टिकट जांच अभियान

अभियान के दौरान पटना–काशी जनशताब्दी एक्सप्रेस (15126), मगध एक्सप्रेस (20801), भभुआ–पटना इंटरसिटी (13250), उधना एक्सप्रेस (20934), गरीब रथ एक्सप्रेस (22405), आरा–कोलकाता गरीब रथ (13128), पटना–आरा पैसेंजर (63213), पटना–सासाराम पैसेंजर (53211), पटना–बक्सर पैसेंजर (53201), सिकंदराबाद–दानापुर एक्सप्रेस (12791), कोटा–पटना एक्सप्रेस (13240), फतुहा–बक्सर पैसेंजर (53261), दानापुर – राजगीर पैसेंजर (63340) एवं पटना–बक्सर पैसेंजर (63220) सहित विभिन्न ट्रेनों में, विशेष रूप से आरक्षित कोचों में, टिकट जांच की गई।

320 यात्री बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ पकड़े गये

इस विशेष अभियान के दौरान 320 यात्रियों को बिना टिकट/अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे नियमानुसार ₹2,80,250/- जुर्माना वसूल किया गया।

रेल प्रशासन की ओर से इस तरह के अभियान का उद्देश्य यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने के लिए जागरूक करना और बिना टिकट या अनियमित यात्रा पर रोक लगाना है।

ये भी पढ़े

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’
एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक
पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा
क्राइम कंट्रोल को लेकर नालंदा में Preventive Policing पर जोर, रात में सड़क पर उतरी पुलिस टीम

आगे भी जारी रहेगा सघन टिकट जांच अभियान

दानापुर मंडल द्वारा इस प्रकार के सघन टिकट जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे। यात्रियों से अपील है कि वे बिना टिकट अथवा उचित प्राधिकार के रेल यात्रा न करें, क्योंकि यह रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय है।

यात्री सदैव वैध टिकट लेकर तथा उचित श्रेणी में ही यात्रा करें और रेलवे के नियमों का पालन करें।

TAGGED:Danapur StationDanapur Ticket CheckingECRRailway News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर शराब के साथ सीवान में गिरफ्तार एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक
अगली ख़बर नालंदा के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में दीदी की रसोई का शुभारंभ अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’

ये भी पढ़ें

नालंदा के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में दीदी की रसोई का शुभारंभ

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’

दानापुर स्टेशन पर रेलवे का विशेष टिकट जांच अभियान

दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर शराब के साथ सीवान में गिरफ्तार

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

नालंदा में Preventive Policing के तहत रात में पुलिस पेट्रोलिंग

क्राइम कंट्रोल को लेकर नालंदा में Preventive Policing पर जोर, रात में सड़क पर उतरी पुलिस टीम

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?