Dinman Times
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: नालंदा: ट्रांसफॉर्मर के पोल से फंदे के सहारे लटका मिला शादीशुदा युवक का शव, हत्या का आरोप
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - अपराध - नालंदा: ट्रांसफॉर्मर के पोल से फंदे के सहारे लटका मिला शादीशुदा युवक का शव, हत्या का आरोप

नालंदा: ट्रांसफॉर्मर के पोल से फंदे के सहारे लटका मिला शादीशुदा युवक का शव, हत्या का आरोप

अविनाश पांडेय
Last updated: अगस्त 31, 2026 3:57 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 महीना पहले
नालंदा में ट्रांसफॉर्मर पोल से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
नालंदा में ट्रांसफॉर्मर पोल से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
साझा करें

परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच

बिहारशरीफ। नूरसराय थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा युवक का शव ट्रांसफॉर्मर के पोल से फंदे के सहारे लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बारा बिगहा गांव निवासी धर्मेंद्र पासवान (32 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या किए जाने और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पोल से लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मृतक के पिता अरुण पासवान ने बताया कि धर्मेंद्र की शादी वर्ष 2014 में हुई थी और उसके दो बेटे हैं। वह चेन्नई की एक कंपनी में काम करता था और हाल ही में 21 अगस्त को गांव लौटा था। पिता के अनुसार शादीशुदा होने के बावजूद धर्मपुर गांव की एक युवती से उसका करीब दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

Dinman Times ads 728-90

परिजनों के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब ढाई-तीन बजे धर्मेंद्र युवती से मिलने धर्मपुर गया था। वहां से उसने 500 रुपये लिए और फिर गांव लौटकर दोस्तों के साथ शराब पी। शाम करीब पांच बजे वह दोबारा धर्मपुर गया। वहां से लौटने के बाद पत्नी और परिवार के लोगों ने उसे इस मामले को लेकर फटकार भी लगाई थी।

ये भी पढ़े

पटना में मिठाई दुकानों पर छापेमारी: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त, माखन भोग का लाइसेंस निलंबित
मनियारा के जंगल में माओवादियों का हथियार ठिकाना उजागर, पांच हथियार बरामद
55 टन अवैध कोयला जब्त, सिरिस में हाईवा छोड़ फरार हुआ चालक
साहित्यकार शालिग्राम सिंह ‘अशांत’ का निधन, 24 कृतियों से छोड़ी अमिट छाप

नालंदा : पिता ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों को मंगलवार सुबह मुखिया और चौकीदार के माध्यम से सूचना मिली कि धर्मेंद्र का शव गांव में ट्रांसफॉर्मर के पोल से लटका हुआ है। पिता अरुण पासवान ने आरोप लगाया कि प्रेमिका के पिता और उसके परिजनों ने धर्मेंद्र की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पोल से लटका दिया।

परिजनों का दावा है कि आरोपी चार पहिया वाहन से शव लेकर आए थे। महतो जी के खेत के पास वाहन खड़ा कर शव को यहां लटकाया गया। परिजनों के अनुसार घटनास्थल के पास धर्मेंद्र का गमछा भी मिला है।

ग्रामीणों ने भी जताई हत्या की आशंका

धर्मेंद्र के साथ रहने वाले ग्रामीण लाल चंद मांझी ने भी हत्या की आशंका जताई। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे तक धर्मेंद्र उनके साथ था। इसके बाद वह घर चला गया था। सुबह एक किसान ने किसी व्यक्ति के मृत पड़े होने की जानकारी दी।

Dinman Times ads 728-90

मौके पर पहुंचने पर धर्मेंद्र का शव गमछे के सहारे एंगल से बंधा मिला और उसका पैर जमीन से सटा हुआ था। इसी आधार पर ग्रामीणों ने भी इसे हत्या का मामला होने की आशंका जताई है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

वहीं, नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

TAGGED:Nalanda CrimeNalanda Newsनालंदाहत्या का आरोप
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर नालंदा में शिक्षकों के HRA भुगतान की नई गाइडलाइन, शपथ पत्र हुआ अनिवार्य नालंदा: शिक्षकों के एचआरए भुगतान की संशोधित गाइडलाइन जारी, अब शपथ पत्र अनिवार्य
अगली ख़बर बेगूसराय में डॉक्टर की पत्नी की संदिग्ध मौत दहेज की मांग, घर में विवाद और फिर फंदे पर मिली डॉक्टर की पत्नी; 3 महीने की बेटी भी लापता
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

टेलर स्विफ्ट का वेलवेट लुक और नैशविल हॉल ऑफ फेम सम्मान

नैशविल सॉन्गराइटर्स हॉल ऑफ फेम समारोह में टेलर स्विफ्ट का बरगंडी वेलवेट लुक छाया

‘CID’ निर्माता बी. पी. सिंह का 77 वर्ष की उम्र में निधन

‘CID’ के निर्माता-निर्देशक बी. पी. सिंह का 77 वर्ष की उम्र में निधन

पटना में मिठाई दुकानों पर छापेमारी: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त, माखन भोग का लाइसेंस निलंबित

पटना में मिठाई दुकानों पर छापेमारी: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त, माखन भोग का लाइसेंस निलंबित

मनियारा जंगल में माओवादी हथियार ठिकाना, पांच हथियार बरामद

मनियारा के जंगल में माओवादियों का हथियार ठिकाना उजागर, पांच हथियार बरामद

55 टन अवैध कोयला जब्त, सिरिस में हाईवा का चालक फरार

55 टन अवैध कोयला जब्त, सिरिस में हाईवा छोड़ फरार हुआ चालक

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?