Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: अररिया में भक्ति जागरण से लौट रहे युवक को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पुलिस कर रही छापेमारी
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - अररिया में भक्ति जागरण से लौट रहे युवक को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पुलिस कर रही छापेमारी

अररिया में भक्ति जागरण से लौट रहे युवक को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पुलिस कर रही छापेमारी

State Desk Bihar
Last updated: अगस्त 29, 2026 4:15 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 5 दिन पहले
अररिया के फुलकाहा में युवक को सिर में गोली मारने की घटना
अररिया के फुलकाहा में युवक को सिर में गोली मारने की घटना
साझा करें

अररिया: अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र में भक्ति जागरण देखकर लौट रहे एक युवक को आपसी कहासुनी के दौरान गोली मार दी गई। घटना शनिवार की सुबह करीब चार बजे इंडो-नेपाल सीमा सड़क पर हुई। गोली युवक के सिर में लगी, जिसके बाद वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना फुलकाहा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

पूर्णिया के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल युवक की पहचान फुलकाहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर वार्ड 14 निवासी 38 वर्षीय मुन्ना यादव, पिता चंदेश्वरी यादव के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसे पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मुन्ना यादव शुक्रवार की रात मानिकपुर स्थित कष्टहारक महादेव मंदिर में आयोजित भक्ति जागरण देखने गया था। कार्यक्रम से लौटने के दौरान इंडो-नेपाल सीमा सड़क पर कुछ लोगों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। इसी दौरान उसे सिर में गोली मार दी गई।

मौके से कारतूस और खोखा बरामद

घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज इंस्पेक्टर सतीश कुमार के साथ फुलकाहा पुलिस और बसमतिया व घूरना थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस टीम इलाके में कैंप कर घटना की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’
दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट
एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक
पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। वहीं घटना के बाद सभी आरोपितों के घर से फरार होने की बात सामने आई है।

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

घटना के बाद पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोलीबारी के पीछे की वजह को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

घायल मुन्ना यादव का पूर्णिया के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस की जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

TAGGED:Bihar Newsअररिया क्राइम न्यूजअररिया न्यूजमुन्ना यादव
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर अस्थावां में जीविका दीदी वंदना देवी के सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन जीविका दीदी वंदना को मिला सुधा बिक्री केंद्र, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर
अगली ख़बर जमुई के मलयपुर में बकाया पैसे को लेकर महिला की मौत का मामला जमुई में बकाया 80 रुपये मांगने पर मारपीट, महिला की मौत; पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप

ये भी पढ़ें

नालंदा के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में दीदी की रसोई का शुभारंभ

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’

दानापुर स्टेशन पर रेलवे का विशेष टिकट जांच अभियान

दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर शराब के साथ सीवान में गिरफ्तार

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

नालंदा में Preventive Policing के तहत रात में पुलिस पेट्रोलिंग

क्राइम कंट्रोल को लेकर नालंदा में Preventive Policing पर जोर, रात में सड़क पर उतरी पुलिस टीम

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?